खूबसूरत ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने अपने सबसे अच्छे दोस्त व उद्योगपति भरत साहनी के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद 25 जनवरी 2006 को अपने नाम के साथ 'साहनी' जोड़ा था। 23 मार्च 2011 को रिद्धिमा और भरत एक बच्ची के माता-पिता बने थे, जिसका नाम उन्होंने समारा रखा है। रिद्धिमा, भरत और उनकी बेटी समारा फैमिली गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
रिद्धिमा कपूर साहनी एक आदर्श पत्नी और मां हैं, जो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने पति भरत साहनी और बेटी समारा के लिए अपने प्यार का इजहार करती हैं। एक बार फिर, रिद्धिमा ने अपनी और भरत की 16वीं शादी की सालगिरह पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, लेकिन कैप्शन में उनके नोट ने सभी का दिल जीत लिया।
(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: राखी सावंत ने रितेश को दी धमकी, कहा- 'शादी का सर्टिफिकेट दो वरना रिश्ता खत्म')
25 जनवरी 2022 को खूबसूरत कपल रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी की शादी की 16वीं सालगिरह है। अपने पति को विशेष दिन की शुभकामनाएं देने के लिए रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जिनमें से ज्यादातर उन्हीं दोनों की तस्वीरें थीं, लेकिन दूसरी तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें रिद्धिमा और भरत अपनी बेटी समारा के साथ थे। फोटोज को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा, "16वीं एनिवर्सरी की बधाई...मेरी कोक के फिज..मेरी भेलपुरी के सेव..धूनों पर मेरे डांस..मेरी योगा के मेडिटेशन..एक अच्छे पति। एक भयानक पत्नी को हमेशा सही प्यार करते हैं आप @brat.man #tothenext16years।"
(ये भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड माथियास बो का अपने पिता संग बॉन्ड पर किया खुलासा, कहा- 'सम्मानजनक रिश्ता')
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपनी बेटी और दामाद को विश करते हुए अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो साझा किया। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में रिद्धिमा द्वारा साझा की गई तस्वीरों में से एक का इस्तेमाल किया, जिसमें वो अपने पति के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक शानदार फिल्टर डालते हुए नीतू ने नीचे एक टेक्स्ट में लिखा, "हैप्पी 16वां माय लव्स।" इसके बाद उन्होंने दो रेड हार्ट इमोटिकॉन्स भी जोड़े। इस क्यूट वीडियो के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी 16वां माय ब्यूटीफुल लव्स। आप दोनों सभी खुशियों और भगवान के प्यार के लायक हैं। @riddhimakapoorsahniofficial @brat.man #couplegoals #goodnessinside #love #purepeople।"
(ये भी पढ़ें- स्कूल के पहले दिन खूब रोईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, लाडली को चुप कराते वीडियो आया साामने)
पिछले साल 25 जनवरी 2021 को रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी 15वीं शादी की सालगिरह पर अपने पति भरत साहनी और अपनी बेटी समारा साहनी के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, "15 साल, 180 महीने, 780 सप्ताह, 5475 दिन, 131400 घंटे, 7884000 मिनट और गिनती ... हैप्पी 'क्रिस्टल' एनिवर्सरी @brat.man #tothenext15years। प्यार और किसेस।" भरत साहनी ने भी अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ एक शानदार तस्वीर साझा की थी और लिखा था, "कहते हैं कि, अगर आप पहली बार सफल नहीं होते हैं, तो इसे अपनी पत्नी के कहने के अनुसार करने की कोशिश करें। हैप्पी एनिवर्सरी @riddhimakapoorsahniofficial। आप हमारे लिए जो कुछ भी करती हैं उसके लिए धन्यवाद #15 #happywife #happylife #happyme।"
फिलहाल, भरत और रिद्धिमा की इन प्यारी तस्वीरों को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वे निश्चित तौर पर सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। तो आपको इनकी फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।