दिवंगत पिता ऋषि कपूर को मिस कर रही हैं बेटी रिद्धिमा, फोटो शेयर कर लिखा, 'आप हर दिन याद आते हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी ने एक फोटो शेयर कर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को याद किया है। आइए देखते हैं वो फोटो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

दिवंगत पिता ऋषि कपूर को मिस कर रही हैं बेटी रिद्धिमा, फोटो शेयर कर लिखा, 'आप हर दिन याद आते हैं'

आज यानी 31 दिसंबर, साल 2020 का आखिरी दिन है। जैसा कि हर साल लोगों के पास कई ऐसी खूबसूरत यादें होती हैं जिन्हें वो संजोने की कोशिश करते हैं, वहीं उससे उलट ये साल ज्यादातर लोगों के लिए काफी दुखभरा रहा। इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) व उनकी फैमिली भी है, जिन्होंने इस साल अपने पति व एवरग्रीन एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को खो दिया। इस सदमे से उबरने में कपूर फैमिली को काफी वक्त लगा था और आज भी नीतू के अलावा उनके बच्चे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) व रिद्धिमा साहनी (Riddhima Sahni) अपने पापा को अक्सर सोशल मीडिया के जरिए याद करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

ये फोटोज देखने से पहले ये जान लीजिए कि 30 अप्रैल 2020 को बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर ने अपनी अंतिम सांस ली थी। यहां तक, रिद्धिमा आखिरी बार अपने पिता ऋषि कपूर को जी भर कर देख भी नहीं सकी थीं। जब ऋषि कपूर का निधन हुआ, तब वह अपने ससुराल यानी दिल्ली में थीं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वह दिल्ली से मुंबई नहीं पहुंच स​की थी, तो उन्होंने वीडियो कॉल पर पापा को अंतिम विदाई दी थी। (ये भी पढ़ें: अपने बेबी को सोशल मीडिया से दूर रखेंगी अनुष्का शर्मा, बताई ये खास वजह)

अब आपको दिखाते हैं ऋषि कपूर की वो तस्वीरें, जो रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। दरअसल, रिद्धिमा ने दो फोटो शेयर की हैं। इसमें से पहली तस्वीर ऋषि और नीतू कपूर की एक सेल्फी है, जिसमें दोनों को एक साथ काफी खुश देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर उनकी पूरी फैमिली की है, जिसमें ऋषि और नीतू के अलावा, रिद्धिमा, रणबीर और रिद्धिमा की बेटी समारा नजर आ आ रही हैं।  

Rishi Kapoor Neetu Kapoor

Ranbir Kapoor Family

इन तस्वीरों के साथ रिद्धिमा ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। इसमें लिखा गया है, “आप हर दिन याद आते हैं। काश आप हमारे साथ यहां होते, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।” (ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या संग गाया गाना, बेटे अभिषेक व बहू ऐश्वर्या भी स्टूडियो में आए नजर)

इससे पहले 29 दिसम्बर 2020 को नीतू कपूर भी अपने पति को याद करती नजर आई थीं। नीतू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पति ऋषि कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटे रणबीर कपूर संग एक तस्वीर शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “2020 काफी रोलर कोस्टर था !!! जब आपने छोड़ा तो मुझे लगा कि मैं शिकारियों के बीच में पकड़े गए हिरण के जैसे हो गई थी, जिसे ये नहीं समझ में आ रहा था कि अब किधर जाउं। #jjj उस समय काफी अलग फिल्म थी, क्योंकि इसने मुझे आगे बढ़ने के लिए कुछ दिया था!!! इसके बाद मुझे कोविड हो गया।। मैं इतना सब कुछ आप क्यूटीज के बिना नहीं सहन कर पाती...आप दोनों को मुझे संभालने के लिए धन्यवाद! #RnR #jugjuggjeeyo!'' इस कैप्शन में नीतू कपूर का #RnR से मतलब अपने दोनों बच्चों रिद्धिमा और रणबीर से था।

वहीं, 18 दिसंबर 2020 को भी ऋषि कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' की रिलीज के दिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति का फोटो कोलाज शेयर किया था। इस कोलाज में अभिनेता की 4 फोटो शामिल हैं। नीतू ने अपने पति की अलग-अलग उम्र की तस्वीरों को शेयर किया था। बाल कलाकार से लेकर अंतिम समय तक की उनकी तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने पति को याद किया था। इसे शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा था, '18 दिसंबर 1970 को 'मेरा नाम जोकर' फिल्म रिलीज हुई थी। आज उनके भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो जाते।" (ये भी पढ़ें: बेटे अगस्त्य के 5 महीने पूरे होने पर हार्दिक और नताशा ने इस तरह सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखें एक झलक)

Rishi Kapoor

रिद्धिमा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, “लेजेंड फॉरएवर,  #50yearstoday आपको बहुत मिस कर रही हूं।”

Rishi Kapoor

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि ऋषि कपूर के निधन के महीनों बाद भी उनकी फैमिली हर ख़ास मौकों पर उन्हें मिस करना नहीं भूलती है। तो आपको रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट- riddhimakapoorsahniofficial)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.