तारा सुतारिया संग आदर जैन के रिश्ते पर पहली बार बोलीं मां रीमा जैन, दोनों को लेकर ये है उनकी राय

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन (Aadar Jain) के अफेयर की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। फैंस दोनों को एकसाथ कपल के तौर पर देखना चाहते हैं, लेकिन जानिए तारा संग आदर के रिश्ते पर क्या राय रखती हैं मां रीमा जैन (Rima Jain)।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

तारा सुतारिया संग आदर जैन के रिश्ते पर पहली बार बोलीं मां रीमा जैन, दोनों को लेकर ये है उनकी राय

बॉलीवुड की दुनिया में अक्सर हमें कई प्यारे के रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए देखे हैं। जहां कुछ कपल्स का प्यार शादी जैसे खूबसूरत रिश्ते में बदलता है तो कुछ का एक साल के अंदर ही खत्म हो जाता है। इस दौरान वो कपल्स लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। वैसे इन दिनों लोगों की जुबान पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के भाई आदर जैन और तारा सुतारिया का नाम आ रहा है। जिनको लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात को और हवा तब लगी जब तारा सुतारिया (Tara Sutaria) आदर जैन (Aadar Jain) के भाई अरमान जैन (Armaan Jain) और अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) की शादी में उनके साथ हर जगह नजर आईं। इतना ही नहीं जैन परिवार की फैमिली फोटो में भी तारा सुतारिया दिखाई दी थी, जिसके बाद उनके डेट की खबरें और पक्की होने लगी। वहीं, अब तारा सुतारिया के साथ आदर जैन के रिश्ते पर उनकी मां रीमा जैन (Rima Jain) बात करती हुई नजर आईं। 

आदर जैन की मां रीमा जैन उनके और तारा के अफेयर के बारे में बात करते हुए कई चीजों का खुलासा किया। उन्होंने मुंबई मिरर से की बातचीत में कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों यंग स्टार्स हैं। अभी दोनों को अपने करियर में आगे बढ़ाने दें। आगे क्या होगा ये तो देखेंगे। जब रीमा जैन से आदर और तारा के रिलेशनशिप पर परिवार की रजामंदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे बेटे को जो पसंद होगा हम भी उसे पसंद करेंगे। (ये भी पढें: शलभ दांग पत्नी काम्या पंजाबी के लिए गाते दिखे सलमान खान की फिल्म का ये गाना, वीडियो ने मचाया धमाल

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको बात दें कि तारा सुतरिया ने आदर जैन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ समय पहले ही अपनी बात रख दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें आदर के साथ बाहर जाना और समय बिताना काफी पसंद है। आदर उनके लिए स्पेशल वन में से एक हैं। दोनों को खाने से बहुत प्यार है इसीलिए अक्सर वो बाहर खाना खाने जाते रहते हैं। तारा सुतरिया ने ये भी बताया था कि उनकी और आदर की मुलाकात दिवाली के मौके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों को काफी बार एक साथ देखा जाने लगा। इतना ही नहीं दोनों के रिश्ते के चर्चे की भनक लोगों को मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन के मौके और फिर अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में एक साथ जाने के बाद हुई थी। (ये भी पढें: सोहा अली खान की बेटी इनाया की ये तस्वीर हुई वायरल, देखिए कैसे गुब्बारों के लिए करती दिखी मेहनत)

इसके बाद जब इंडिया में आइरिश बैंड U2 का पहला कॉन्सर्ट हुआ था उस हिस्सा आदर जैन भी बने थे। जहां से उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। शेयर किए गए अपने वीडियो में उन्होंने तारा सुतरिया का जिक्र भी किया था। आदर ने अपनी स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था, "जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं ... @ तारासुतारिया। तारा ने भी इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा था,  मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। वहीं, इसके बाद अब जाकर जब आदर जैन को तारा सुतारिया के साथ उनके बड़े भाई अरमान जैन की शादी में साथ परफॉर्मेंस करते हुए देखा गया था तो वो वीडियो फैंस को काफी पसंद आया। इतना ही नहीं अरमान और अनीसा की शादी के बाद उनकी पूरी जैन परिवार के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें तारा आदर के साथ बैठी हुई नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा ने किया अपना दर्द बयां, बताया पति साहिल संघा से तलाक लेने के वक्त कैसे आई हिम्मत)

वैसे कुछ भी कहो तारा सुतारिया और आदर जैन की सभी तस्वीरें और वीडियोज फैंस काफी पसंद करते हैं। यदि दोनों के अफेयर की खबरें सच होती है तो वो उनके फैंस के लिए बेहद खुशी की बात होगी। आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.