क्या रणबीर-आलिया अप्रैल 2022 में करेंगे शादी! बुआ रीमा जैन ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

एक्टर रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ उनकी अप्रैल 2022 में होने वाली कथित शादी पर प्रतिक्रिया व्यक्त दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या रणबीर-आलिया अप्रैल 2022 में करेंगे शादी! बुआ रीमा जैन ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड के सबसे अधिक डिमांडिंग कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अपनी पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था। जब से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा की रिसेप्शन में बतौर कपल एंट्री की थी, तब से उनके प्रशंसक दोनों की शादी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। हर महीने दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जाते हैं। लेटेस्ट खबर यह है कि, कपल अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है और इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

Alia Ranbir Trip

(ये भी पढ़ें- BF संग्राम को 'जोरू का गुलाम' कहने पर भड़कीं पायल रोहतगी, बताया 12 साल से शादी में क्यों हो रही देरी)

और अब रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन ने उनकी अप्रैल की शादी पर प्रतिक्रिया दी है। 'पिंकविला' से बात करते हुए रीमा ने इस खबर का खंडन किया और इसे अफवाह करार दिया। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "मुझे अभी तक कुछ भी पता नहीं है। वे शादी करेंगे लेकिन मुझे नहीं पता कि, कब। वे फैसला करेंगे और फिर अचानक आप सभी को पता चल जाएगा।" रीमा ने यह भी कहा कि, अगर खबर सच है, तो यह उनके लिए एक झटका होगा, क्योंकि उन्होंने कुछ भी तैयार नहीं किया है। उनके शब्दों में, "ऐसा कुछ नहीं है। हम लोग ने कुछ तैयार किया ही नहीं, तो शादी कैसे इतनी जल्दी होगी। अगर यह सच है, तो यह मेरे लिए भी चौंकाने वाला होगा। शादी जरूर होगी, लेकिन मुझे नहीं पता कि कब।"

ranbir

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट देबिना बनर्जी ने तीसरे ट्राइमेस्टर में किया शीर्षासन, फैंस ने कहा- 'ये डरावना है')

27 मार्च 2022 को प्रसिद्ध दुल्हन डिजाइनर बीना कन्नन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर और आलिया के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में आलिया ने क्रीम रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि रणबीर ने नीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। कपल को डिजाइनर के साथ पोज देते देखा गया था। हालांकि पोस्ट नेटिज़न्स के कमेंट से भरा था, उन्होंने पूछा था कि, क्या वे शादी कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा था, 'क्या ये शादी की आहट है', वहीं दूसरे ने कमेंट किया था, 'जैसे शादी की शहनाई बजने वाली है।'

alia

alia

alia

alia

(ये भी पढ़ें- मेगास्टर चिरंजीवी ने बेटे राम चरण संग अनदेखी तस्वीरों का कोलाज किया शेयर, कहा- 'वो मेरा गौरव है')

राजीव मसंद के साथ एक साक्षात्कार में रणबीर ने अपनी शादी के सवाल पर कहा था कि, “ठीक है, मुझे लगता है कि अगर महामारी हमारे जीवन में नहीं आती, तो इसे पहले ही लॉक कर दिया जाता। मैं कुछ भी कह कर इसे झुठलाना नहीं चाहता। मैं अपने जीवन में बहुत जल्द उस लक्ष्य को चिह्नित करना चाहता हूं।"

ranbir

फिलहाल, हम रणबीर और आलिया के जल्द शादी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.