'फिर हेरा फेरी' फेम रिमी सेन का शादी न करने पर खुलासा, कहा- 'एक्सपाइरी डेट के साथ आते हैं लड़के'

हाल ही में, एक्ट्रेस रिमी सेन ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'फिर हेरा फेरी' फेम रिमी सेन का शादी न करने पर खुलासा, कहा- 'एक्सपाइरी डेट के साथ आते हैं लड़के'

'फिर हेरा फेरी' फेम एक्ट्रेस रिमी सेन (Rimi Sen) ने भले ही कुछ फिल्मों में काम किया हो, लेकिन वो यादगार फिल्में थीं। इनमें साल 2003 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' हो या अक्षय कुमार की 'फिर हेरा फेरी' हो। उन्होंने अपने अभिनय कौशल से सबका दिल जीता था। हाल ही में, एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि, वह शादी नहीं करेंगी। आइए आपको बताते हैं इसकी वजह।

rimi sen

पहले ये जान लीजिए कि, रिमी सेन को फिल्म 'बागबान', 'धूम', 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' और 'गरम मसाला' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में भी दिखाया गया था। इसके बाद वह साल 2015 में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में भी नजर आई थीं, जहां उन्हें उनके आलस के कारण काफी ट्रोल किया गया था। अब अभिनेत्री अपने म्यूजिक वीडियो के साथ 'बी-टाउन' में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें उनके साथ 'लॉक अप' फेम करणवीर बोहरा हैं।

rimi sen

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'कान्स 2022' के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, ब्लैक गाउन में दिखीं स्टनिंग)

'ई-टाइम्स' को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में रिमी सेन से उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए रिमी ने बताया कि, उन्हें शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बताया कि, पुरुष 'एक्सपायरी डेट' लेकर आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्रेकअप के बारे में भी बात की।

rmi senn

बकौल रिमी, “जब तक आप 25-26 वर्ष के नहीं हो जाते, तब तक आप शादी करने और जीवन साथी पाने की इच्छा व आवश्यकता महसूस करते हैं। लेकिन अब जीवन के इस मोड़ पर मुझे लगता है कि, आपके जीवन में लोग आते हैं और चले जाते हैं। इसके बावजूद, आप उन्हें अपने साथ रखने के लिए अपना 100 प्रतिशत देते हैं। ब्रेकअप भी बहुत ज्यादा तनाव देते हैं। इसलिए मैं सचेत रूप से पुरुषों के साथ संबंधों से दूर रहती हूं। वह सभी एक समाप्ति तिथि के साथ आते हैं।"

rimi sen

(ये भी पढ़ें- यूट्यूबर गौरव तनेजा ने मनाया बेटी 'रसभरी' का चौथा जन्मदिन, शेयर की फैमिली फोटो)

इससे पहले, साल 2016 में 'टेलीचक्कर' की एक रिपोर्ट ने बताया था कि, रिमी सेन मॉडल शाहनवाज आलम को डेट कर रही थीं। सूत्र ने खुलासा किया था कि, वह आपसी दोस्तों के माध्यम से मिले थे और अपने रोमांस को प्राइवेट रखना चाहते थे। सूत्र ने कहा था, दोनों अपने दोस्तों के जरिए मिले थे। दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। रिमी और शाहनवाज अपने रिश्ते छुपाकर रखना चाहते थे। वो किसी भी तरह की सार्वजनिक उपस्थिति से बचना चाहते थे। 

rimi sen

हालांकि, अब रिमी सेन अकेली हैं। वो सिंगल होकर भी काफी खुश हैं। रिमी काफी प्राइवेट पर्सन हैं। यही कारण है कि, उनकी लव लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी मीडिया में नहीं है। इसके अलावा वो बहुत कम इंटरव्यू देती हैं। 

rimi sen

(ये भी पढ़ें- कनिका कपूर की प्री-वेडिंग रस्में हुईं शुरू, हल्दी समारोह में होने वाले पति संग डांस करती दिखीं सिंगर)

फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, रिमी सेन को जल्द ही उनके सपनों का राजकुमार मिले और वो शादी करें। वैसे, आपको एक्ट्रेस का ये इंटरव्यू कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.