रणबीर-आलिया की शादी को लेकर कपूर फैमिली ने शुरू की तैयारियां, ग्रैंड वेडिंग के लिए ये हैं खास प्लान

ऋषि (Rishi Kapoor) और नीतू (Neetu Kapoor) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां जानिए क्या हैं इस ग्रैंड वेडिंग के लिए कपूर्स के प्लान्स।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

रणबीर-आलिया की शादी को लेकर कपूर फैमिली ने शुरू की तैयारियां, ग्रैंड वेडिंग के लिए ये हैं खास प्लान

आज के समय में अपनी पसंद से शादी करना पहाड़ खोदने से कम नहीं होताl हालांकि, आजकल हर लड़का-लड़की अपनी पसंद से शादी करना चाहते हैंl मगर लव मैरिज के लिए कई के माता-पिता तो राजी होते हैं तो कई के माता-पिता इसके लिए मना कर देते हैंl लेकिन इस मामले में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) काफी लक्की हैं क्योंकि दोनों के माता-पिता यानि की कपूर और भट्ट परिवार इन दोनों की शादी के लिए एकदम राजी ही नहीं बल्कि दोनों की शादी को लेकर काफी उत्सुक भी हैं। जहां पिछले दिनों से ऐसे से कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले साल यानि 2020 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैंl अब ऐसी खबरें हैं कि रणबीर कपूर के माता-पिता और वेटेरन बॉलीवुड सेलेब्स नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दोनों की शादी के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैंl

स्पॉटबॉय की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नीतू कपूर और ऋषि कपूर अब कृष्णराज (KrishnaRaj) प्रॉपर्टी के एक हिस्से का तुरंत निर्माण करवा रहे हैं, ताकि वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की पूजा यहां करा सकें। जी हां, नीतू और ऋषि ने इस बिल्ड‍िंग के कंस्ट्रक्शन को अगले साल सर्द‍ियों तक पूरा करने को कहा है, ताकि वो रणबीर और आलिया की पोस्ट वेडिंग पूजा यहां करवा सकेंl वहीं, नीतू कपूर के आर्क‍िटेक्ट ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया हैl ऐसे में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जल्दबाजी को देखकर तो इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: नानी की गोद में इस तरह नजर आईं जय भानुशाली-माही विज की बेटी तारा, स्पेशल मैसेज शेयर कर बोला थैंक्स)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि जिस बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन नीतू कपूर और ऋषि कपूर तेजी से करवा रहे हैं, उसका नाम कृष्णराज हैl इस प्रॉपर्टी को ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने साल 1980 में खरीदा था। ये बंगला मुंबई के पॉश इलाके में स्थित हैl जी हां, नीतू और ऋषि का ये आशियाना पाली हिल में हैं। नीतू और ऋषि इस घर में पिछले 35 सालों से रह रहे हैंl ये बंगला ऋषि और नीतू का वही प्यारा सा घर है, जहां उनके दोनों बच्चे रणबीर और रिद्धिमा बड़े हुए हैं। इसलिए इस बंगले से नीतू कपूर और ऋषि कपूर की काफी सारी यादें जुडी हुई हैंl मालूम हो, एक समय ऐसा भी था जब कृष्णराज को कपूर खानदान ने गिराने का मन बना लिया था। यही नहीं, इसके लिए उन्होंने म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई से इजाजत भी ले ली थी।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल शादी करने जा रहे हैं। खबरें तो ऐसी भी हैं कि दोनों अपने-अपने काम के शेड्यूल से एक महीने की छुट्टी लेते हैं और फिर साथ बैठ कर अपने आने वाले दिनों के बारे में योजना बनाते हैं। इतना ही नहीं, शादी को लेकर जो अफवाहें उड़ रही हैं, उसमें यह भी सुनने को मिला है कि रणबीर और आलिया ने अपने वर्क शेड्यूल से एक महीने की छुट्टी ली है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आलिया और रणबीर देश के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक कश्मीर में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग को प्लान कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: पति निक जोनस संग बर्फीली वादियों में रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लव अफेयर की बात करें तो दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं हैl दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। मगर बीच में उनके फेक वेडिंग कार्ड्स की तस्वीरें काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि, इस कार्ड को बाद में फर्जी बताया गया था। 

(फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

जब से रणबीर और आलिया ने अपने रिश्ते को आधिकारिक बताया है, तब से दोनों के फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो इस वक्त आलिया और रणबीर वेकेशन पर निकले हुए हैं। दोनों को हाल में एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया। वेकेशन पर जाने से ठीक पहले आलिया भट्ट को पूरे कपूर खानदान के साथ क्रिसमस पर लंच करते हुए भी देखा गया था। (ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा बहन अनम से करती हैं बेइंतह प्यार, जीजू असद के लिए कही ये दिल छूने लेने वाली बात)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर फैंस के साथ-साथ हम भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए आप हमें जरुर बताएं कि आपको आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी कैसी लगती हैं। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.