ऋषि कपूर की 70वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा ने शेयर किए इमोशनल पोस्ट्स

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के 70वें बर्थडे पर उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनके लिए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट्स शेयर किए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋषि कपूर की 70वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा ने शेयर किए इमोशनल पोस्ट्स

दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपनी विरासत को पीछे छोड़ते हुए साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। एक्टर के निधन ने उनके परिवार और फैंस समेत पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। अभिनेता ने दो साल तक ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से लड़ाई लड़ी थी और आखिरकार मुंबई के 'सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल' में उनका निधन हो गया था।

NEETU KAPOOR

भारत लौटने से पहले उनका न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था। आज यानी 4 सितंबर 2022 को ऋषि कपूर का 70वां जन्मदिन है और इस मौके पर उनकी पत्नी व एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

rishi kapoor

(ये भी पढ़ें- 'सुपरस्टार सिंगर 2' विनरः मोहम्मद फैज ने जीती ट्रॉफी, माता-पिता को देंगे मिले हुए 15 लाख रुपए)

दरअसल, 4 सितंबर 2022 को दिवंगत पति ऋषि कपूर के 70वें जन्मदिन के मौके पर नीतू कपूर ने ऋषि के साथ एक फनी मोमेंट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दिवंगत अभिनेता ने एक गॉगल्स पहना हुआ है, जबकि उनकी पत्नी उनके चेहरे को पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में पति-पत्नी ट्विन करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे।'' इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है। 

neetu kapoor

वहीं, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने दिवंगत पिता को याद किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अभिनेता ऋषि कपूर की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ''हम आपको आज विशेष रूप से बहुत याद करते हैं, लेकिन हंसते हुए, आंसू नहीं हैं हमारी आंखों में। लव यू पापा।'' 

riddima kapoor

(ये भी पढ़ें- जय भानुशाली की बेटी तारा ने तोतली आवाज में गाया 'एक हजारों में मेरी बहना', देखें वीडियो)

नीतू कपूर अक्सर अपने दिवंगत पति को याद करती रहती हैं। इसके पहले, अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' की रिलीज से पहले 10 मई 2022 को नीतू ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। इसमें नीतू और ऋषि दूल्हा-दुल्हन के रूप में बेहद प्यारे लग रहे थे। इसके साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा था, “मेरे लिए शादी के बाद सब बदल गया। मैं इस नई जर्नी को आपके आशीर्वाद के साथ शुरू करने जा रही हूं ऋषि जी। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।”

neetu kapoor

नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने 'कभी-कभी', 'खेल खेल में', 'दूसरा आदमी', 'धन दौलत', 'रफू चक्कर', 'जिंदा दिल' व 'अमर अकबर और एंथोनी' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में एक साथ काम किया है। हाल के दिनों में, उन्होंने 'लव आज कल' (2009), 'दो दूनी चार' (2010), और 'बेशरम' (2013) में काम किया था। नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'जुग जुग जियो' में देखा गया था। इसमें मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी थे। इसके जरिए नीतू ने सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।

Rishi Kapoor

(ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने 'KBC' में सुनाया बचपन का किस्सा, कहा- 'क्रिकेट मैच के लिए पिटता था')

फिलहाल, हम भी ऋषि कपूर को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.