पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, लिखा- 'आज उनके फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हो जाते 50 साल'

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के 50 साल पूरे होने पर अपने पति की एक खास फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, लिखा- 'आज उनके फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हो जाते 50 साल'

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को करीब 6 महीने होने वाले हैं, लेकिन अभी भी एक्टर की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने दिवंगत पति को अक्सर याद करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के 50 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर अपने पति का फोटो कोलाज शेयर किया है। 

आपको वो फोटो दिखाएं, उसके पहले ये जान लीजिए कि, सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वो पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल 2020 की रात को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, और फिर 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। एक्टर के निधन के बाद से पूरे देश को तगड़ा झटका लगा था। इसके साथ ही ऋषि कपूर की फैमिली तो कई महीने तक सदमे से नहीं उबर पाई थी। हालांकि, अब सब कुछ धीरे-धीरे पटरी पर आ गया है। फिर भी एक्टर की पत्नी नीतू कपूर अभी भी अपने पति को याद करके कभी-कभी भावुक हो जाती हैं। (ये भी पढ़ें: बचपन में बेटे तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी थीं करीना कपूर, ये अनदेखी तस्वीर है सबूत)

Rishi Kapoor and Neetu Kapoor

अब हाल ही में ऋषि कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' की रिलीज के दिन यानी 18 दिसंबर को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति का फोटो कोलाज शेयर किया। इस तस्वीर में अभिनेता की 4 फोटो शामिल हैं। नीतू ने अपने पति की अलग-अलग उम्र की तस्वीरों को शेयर किया है। बाल कलाकार से लेकर अंतिम समय तक की उनकी तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने पति को याद किया है। 

Rishi Kapoor

इसे शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा है, '18 दिसंबर 1970 को 'मेरा नाम जोकर' फिल्म रिलीज हुई थी। आज उनके भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो जाते।' यही नहीं, एक्टर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर यही तस्वीर शेयर की है। उन्होने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'आपकी बहुत याद आती है।' (ये भी पढ़ें: जब शादीशुदा बोनी कपूर को श्रीदेवी से हुआ था प्यार, एक्स वाइफ के सामने ऐसे किया था इजहार)

Rishi Kapoor

ध्यान रहे कि, राजकपूर के लीड रोल वाली 'मेरा नाम जोकर' फिल्म में ऋषि कपूर बाल कलाकार के तौर पर शामिल थे। राज कपूर की यह फिल्म रिलीज के वक्त फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन बाद में हिट हो गई थी। आज भी इस मूवी को भारतीय सिनेमा की आइकॉनिक मूवीज में शुमार किया जाता है। 

Rishi Kapoor

ससुर राज कपूर की जयंती पर भी किया था पति को याद

इससे पहले, अपने ससुर राज कपूर की जयंती के मौके पर भी नीतू कपूर ने पति के साथ उनकी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ''आप दोनों को ही याद और मिस करती हूं।'' (ये भी पढ़ें: गुड़ खाने के फायदेः हेल्थ और स्किन की प्राॅब्लम्स का है रामबाण इलाज, जानें सेवन के 10 बड़े लाभ)

फिलहाल, नीतू कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्हें कोरोना हो गया था। इसके चलते वह चंडीगढ़ से मुंबई वापस आ गई थीं। अब कोरोना निगेटिव होने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ वापस लौटने का फैसला लिया है। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी जैसे एक्टर दिखाई देंगे।

बहरहाल, ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। तो आपको नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई अभिनेता ऋषि कपूर की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिटः इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.