ऋषि कपूर के निधन का भी है मां कनेक्‍शन, जैसे इरफान खान को अंतिम समय याद आई थी अपनी अम्मी

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की मौत के सदमे से लोग अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि 67 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन की खबर आ गई। इन दोनों अभिनेताओं के बीच एक खास कनेक्शन है, तो आइए हम आपको बताते हैं...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋषि कपूर के निधन का भी है मां कनेक्‍शन, जैसे इरफान खान को अंतिम समय याद आई थी अपनी अम्मी

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की मौत के सदमे से लोग अभी तक उबर भी नहीं पाए थे कि 67 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन की खबर आ गई। इसी के साथ बॉलीवुड का एक और सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस के द‍िल टूट गए। वहीं पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। सभी सेलिब्रिटी की आंखें नम हो गई हैं। लोग अब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इन दोनों अभिनेताओं के बीच एक खास कनेक्शन है, तो आइए हम आपको बताते हैं...

ऋषि कपूर और इरफान खान के बीच एक खास कनेक्शन

अभिनेता इरफान खान के निधन ठीक एक दिन बाद एक्टर ऋषि कपूर का निधन हुआ। दोनों की मौत में एक खास किस्म का कनेक्‍शन है। इरफान खान के निधन के बाद सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा रही, वो उनके मां से जुड़ी हुई थी। बताया गया कि आखिरी लम्हों में इरफान खान ने लगातार कहा- "मां मुझे लेने आई है।" दरअसल, इरफान अपनी मां का अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे, ना ही वो अपनी मां की अंतिम यात्रा में शरीक हो पाए थे। ठीक यही कनेक्शन ऋषि कपूर से भी जुड़ता है। (ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)  

हुआ ये कि, साल 2018 में जब ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में पता चला था तब वे दिल्ली में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक रणबीर कपूर और उनके परिवार कुछ सदस्य वहां आए। उन्होंने तत्काल ऋषि को इलाज के लिए चलने को कहा। इस बारे में ऋषि ने बताया कि उनके बेटे ने फ्लाइट में उन्हें धक्का मारते हुए चढ़ाया था। इसके बाद उन्हें जल्द से जल्द इलाज के लिए न्यूयॉर्क भेज दिया गया था। तभी उनके मां का निधन हुआ और उन्होंने भी ठीक इरफान की तरह से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी मां के अंतिम दर्शन किए थे। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, 67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन)  

न्यूयॉर्क से इलाज कराकर आए थे भारत

ऋषि कपूर काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती करवाया गया। और फिर गुरुवार यानी 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। (ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पापा की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज)  

 बॉलीवुडशादीज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.