ऋषि कपूर की फैमिली की अनदेखी फोटो: बेहद क्यूट लग रहे हैं छोटे रणबीर और रिद्धिमा, तस्वीर मोह लेगी मन

अभिनेता ऋषि कपूर की फैमिली की एक अनसीन फोटो सामने आई है, जिसमें रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर बेहद क्यूट लग र​हे ​हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋषि कपूर की फैमिली की अनदेखी फोटो: बेहद क्यूट लग रहे हैं छोटे रणबीर और रिद्धिमा, तस्वीर मोह लेगी मन

साल 2020 में बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसमें से एक नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का भी है। ऋषि कपूर मौजूदा समय में भले ​ही हम लोगों के बीच नहीं हैं। लेकिन उनका दमदार अभिनय आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 'चिंटू अंकल' के नाम से फेमस ऋषि कपूर की फैमिली के सभी मेंबर आज भी उन्हें अक्सर याद करते रहते हैं, जिसकी झलक हमें सोशल मीडिया पर देखने को भी मिलती रहती है। हाल ही में, ऋषि कपूर की याद एक बार फिर से तब ताजा हो गई, जब हमें सोशल मीडिया पर उनके संग उनकी फैमिली की एक अनसीन थ्रोबैक फोटो देखने को मिली। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

पहले तो ये जान लीजिए कि, ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे हैं। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की थी। हालांकि, इस फिल्म में उन्‍होंने बच्चे का रोल किया था। मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ़िल्म 'बॉबी' थी, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। बात करें अगर उनके पर्सनल लाइफ की तो, ऋषि कपूर ने नीतू सिंह को उस वक्त डेट करना शुरू किया था, जब वो सिर्फ 14 साल की थीं। (ये भी पढ़ें: गहरे अफसोस में जी रहे थे ऋषि कपूर, इंटरव्यू में बेटे रणबीर कपूर के लिए कही थी ये बात)

जहां ऋषि उस समय बॉलीवुड में अपना पैर जमा चुके थे, वहीं नीतू इंडस्ट्री में अपना पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं। दोनों ने साल 1974 में एक साथ पहली बार फिल्म 'जहरीला इंसान' में काम किया था। इसके बाद ही दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और ​फिर प्यार हो गया। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने 22 जनवरी 1980 को शादी कर ली। जिसके बाद नीतू कपूर ने दो बच्चों को जन्म दिया। जिनके नाम रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर हैं। 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का एक गंभीर बीमारी के चलते ​निधन हो गया। आज भी उनकी फैमिली और फैंस अभिनेता को भूल नही सके हैं। (ये भी पढ़ें: जब आलिया भट्ट की लव लाइफ पर शाहरुख ने की थी खुलकर बात, तो एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 'रेट्रो बॉलीवुड' नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर हमें अभिनेता ऋषि कपूर की फैमिली की एक फोटो देखने मिली। ये फोटो ऋषि कपूर और नीतू कपूर के जवानी और रणबीर कपूर व रिद्धिमा कपूर के बचपन की है। तस्वीर में सभी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। फोटो में रणबीर और रिद्धिमा की क्यूटनेस देख कोई भी फिदा हो सकता है। लुक की बात करें तो, ऋषि कपूर और नीतू कपूर व रिद्धिमा व्हाइट ड्रेस में हैं तो रणबीर व्हाइट ब्लैक और ग्रीन कलर की टीशर्ट में बहुत सुंदर लग रहे हैं। ऋषि कपूर ​के आगे नीतू कपूर और फिर उनकी गोद में रणबीर कपूर ​बैठे हुए हैं और रिद्धिमा अपने पापा के कंधे पर सर रखकर खड़ी दिखाई दे रही हैं। ये फोटो वाकई में बेहद खूबसूरत है और सबका मन मोह लेने वाली है।

मैरिज एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने ऐसे किया था पति को याद

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर अक्सर अपने लविंग हसबैंड को याद करती रहती हैं। 22 जनवरी 2021 को अपनी शादी के 41 साल पूरे होने के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति की याद में एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कपल की शादी से लेकर उसके बाद की बिताई जिंदगी को दिखाया गया है। इस वीडियो में ऋषि और नीतू की शादी की तमाम अनदेखी फोटो भी देखी जा सकती हैं। इसे शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा था, 'बस आज हमारे 41 साल हो जाते।' इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: वहीदा रहमान बनी थीं गुरु दत्त की शादीशुदा जिंदगी तोड़ने की वजह, फिर खुद एक्टर को छोड़ दिया था अकेला)

वहीं, इससे पहले अपने ससुर राज कपूर की जयंती के मौके पर भी नीतू कपूर ने पति के साथ उनकी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ''आप दोनों को ही याद और मिस करती हूं।'' 

फिलहाल, ऋषि कपूर हम लोगों के बीच अब नहीं हैं, लेकिन अपने परिवारवालों और फैंस के दिलों में वे अब भी जिंदा हैं। तो आपको ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(Photo Credit: Neetu, retrobollywood)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.