तबीयत बिगड़ने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती हुए ऋषि कपूर, बीच में शूटिंग छोड़ दिल्ली पहुंचे रणबीर-आलिया

बॉलीवुड एक्टर ऋष‍ि कपूर (Rishi Kapoor) की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घबराने जैसी कोई बात नहीं है। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

तबीयत बिगड़ने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती हुए ऋषि कपूर, बीच में शूटिंग छोड़ दिल्ली पहुंचे रणबीर-आलिया

बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपनी दमदार एक्‍टिंग के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। देश की सत्ताहीन और सत्तारूढ़ पार्टियों की राजनैतिक विचारधाराओं पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने-जाने वाले ऋषि कपूर जितनी अपनी अदाकारी को लेकर चर्चा में रहते हैं उससे कई ज्यादा लोगों का ध्यान खींचते हैं उनके ट्वीट्स। वहीं अब ऋषि कपूर से जुड़ी एक हैरान कर देनें वाली एक खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप जरूर परेशान हो जाएंगे। रविवार को अचानक से तबीयत बिगड़ने के कारण दिग्गज अभिनेता को दिल्ली स्थ‍ित एक अस्पताल में एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि ऋष‍ि कपूर को इंफेक्शन की वजह से दिल्ली में भर्ती किया गया।

कैंसर की जंग को मात देने के लिए एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बीते साल अपना इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए थे। साल 2018 के सितंबर में ऋषि कपूर को अपनी इस भयानक बीमारी का पता चला था। करीब साढ़े नौ महीने तक चलने वाले इस इलाज के बाद अब ऋषि कपूर पूरी तरह से ठीक हो गए थे और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद वह सही सलामत भारत लौट आएं थे। वहीं बीते दिन से जब से उनके प्रशंसकों को उनके दोबारा अस्पताल में होने का पता चला था तब से खबरों के बाजार में हलचल मच गई। हालांकि कहा तो ये भी जा रहा है कि कोई घबराने जैसी बात नहीं है एक्टर को दिल्ली के प्रदूषण की वजह से थोड़ा सा इंफेक्शन हुआ है, जिसके चलते उन्हें एडमिट किया गया है। (ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के बचपन की तस्वीरें हुईं वायरल, यहां देखिए अनदेखी फोटो)

वहीं प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा- मुझे शायद दिल्ली के प्रदूषण की वजह से कुछ संक्रमण हुआ है। उसी का इलाज मैं यहां करा रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है जिसके लिए हंगामा किया जाए। बता दें ऋषि कपूर के बीमार होने की खबर कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी, जिसके बाद हर कोई उनका हाल जानने को बेताब है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इमरजेंसी की वजह से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) की जल्द से जल्द शूटिंग खत्म की और उसके बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। दिल्ली में फ़िलहाल एक्टर के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट मौजूद हैं। 

न्यूज18 की एक खबर के मुताबिक ऋषि कपूर से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि ‘चिंटू फैमिली फंक्शन अटेंड करने दिल्ली आए थे। तभी पार्टी में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस बीच नीतू कपूर हर पल उनके साथ ही थीं। अपने पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को लेकर दिल्ली आ पहुंचे। बता दें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त होने के बाद ऋषि कपूर ने 'द बॉडी' फिल्म से सिनेमाजगत में वापसी की। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा इमरान हाशमी भी थे। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन ऋषि कपूर की एक्टिंग को सभी ने खूब सराहा। जल्द ही अभिनेता दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने फैंस को जानकारी दी थी। (ये भी पढ़ें: Udit Narayan Love Story: जब उदित नारायण ने पहली पत्नी से छुपाकर और बिना तलाक दिए की थी दूसरी शादी)

इतना ही नहीं जब ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की खबर रणबीर कपूर को मिली तो वो उस वक्त भी फैमिली फंक्शन में बिजी थे। मुंबई में रणबीर कपूर अपने कजिन अरमान जैन की मेहंदी और संगीत सेरमनी में शामिल हुए थे। उस वक्त रणबीर के साथ आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। इस दौरान पार्टी में करिश्मा कपूर भी मौजूद रहीं लेकिन अपने पिता की बिगड़ती तबियत के कारण रणबीर बीच ही में ही फंक्शन को छोड़ कर दिल्ली आ गए। वहीं विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा- 'दिल्ली प्रदूषण की वजह से ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वो कुछ समय से दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे और उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, उनके फैमिली मेंबर ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हम उन्हें अरमान जैन की शादी में मिस करेंगे। हमें आशा है कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगे। (ये भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहिना कुमारी का सास संग दिखा जबरदस्त स्वैग, देखिए ये वीडियो)

(फोटो-नीतू कपूर इंस्टाग्राम)

खैर, इस खबर को सुनने के बाद हम तो यही कहेंगे कि ऋषि कपूर जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और मुंबई जाकर अपने भांजे अरमान जैन की शादी का जमकर लुफ्त उठाएं। आपको इस पूरे मसले पर क्या कहना है हमें कमेंट करके जरूर बताइए, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.