आशा नेगी से ब्रेकअप के बाद ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट

हाल ही में टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे पोस्ट किए हैं जिनसे उनके और आशा नेगी (Asha Negi) के ब्रेकअप की खबर सच नज़र आ रही है, तो आइए देखें पोस्ट।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आशा नेगी से ब्रेकअप के बाद ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट

बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी के गलियारों से हर रोज रिश्ते बनने और बिगड़ने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन जब लंबे  समय से कोई रिश्ता चलता रहता है और फिर अचानक ब्रेकअप की खबर आती है तो ये उनके फैंस के लिए हैरानी की बात होती है। एक ऐसी ही खबर तीन दिन पहले आई कि टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) फेम कपल ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और आशा नेगी (Asha Negi) ने अपने 6 साल पुराने रिश्ते को तोड़ने का फैसला लिया है।

इस खबर के बाद फैंस को यकीनन एक तगड़ा झटका लगा है। हालांकि इस मामले में ना तो अभी तक आशा नेगी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और ना ही ऋत्विक धनजानी ने अभी तक कुछ कहा है। लेकिन एक्टर ने अब अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे पोस्ट किए हैं जिनसे दोनों के अलग होने की खबर सच नज़र आ रही है। ऋत्विक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर किए है, जिसे पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने मौजूदा स्थिति के हिसाब से ये पोस्ट किया है। पहले पोस्ट में ऋत्विक धनजानी ने लिखा है कि, ''प्यार करना है तो जानना है कि कैसे देना है...बिना किसी शर्त के...बिना शर्त वाले प्यार से बड़ा कुछ भी नहीं है। दि योगा ऑफ लव'' (ये भी पढ़ें: ‘पवित्र रिश्ता’ फेम आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी का हुआ ब्रेकअप? सामने आई ये जानकारी)    

ऋत्विक ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा है कि, ''कुछ भी नॉर्मल नहीं होगा, नॉर्मल काम नहीं करता है। जिस तरह की चीजें हो रही है और अगर हम इस समय वापस गए तो हम सारा सीखा हुआ खो देंगे। शायद हम उठेंगे और आगे बढ़ेंगे।'' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

गौरतलब है कि आशा ऋत्विक के परिवार के काफी क्लोज़ हैं। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में नजर आए। और इन्होंने ट्रॉफी भी अपने नाम की। हाल फिलहाल में आशा और ऋत्विक काफी लंबे समय से टीवी सीरियल्स से दूर हैं। वहीं, ऋत्विक आजकल रिएलिटी शो होस्ट करने में बिजी हैं तो आशा हाल ही में शरमन जोशी के साथ एक वेब-सीरीज में नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: टीवी कपल करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर हो गए अलग? सामने आई ये जानकारी)   

वैसे इस पोस्ट के जरिए ऋत्विक धनजानी ने किसको याद किया है, ये तो किसी को भी बताने की जरुरत नहीं है। अब सोचने वाली बात ये है कि क्या ऋत्विक पैचअप के मूड में है? अब ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन इस जोड़ी के तमाम फैंस की तरह हम भी चाहते है कि दोनों फिर से एक हो जाए। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही कोई सलाह भी है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.