ऋत्विक धनजानी ने की EX गर्लफ्रेंड आशा नेगी की प्रशंसा, कहा- 'उसने मुझे वह बनाया है, जो मैं हूं'

अभिनेता ऋत्विक धनजानी ने हाल ही में, अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आशा नेगी के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋत्विक धनजानी ने की EX गर्लफ्रेंड आशा नेगी की प्रशंसा, कहा- 'उसने मुझे वह बनाया है, जो मैं हूं'

मनोरंजन जगत से जुड़े ज्यादातर सितारों को शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार से प्यार हो जाता है। जहां कुछ सेलेब्स शादी करके अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने में कामयाब होते हैं, तो वहीं कुछ का प्यार अधूरा ही रह जाता है। हालांकि, इंडस्ट्री में कई ऐसे भी सेलेब्स हैं, जो ब्रेकअप के बाद भी अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। इस लिस्ट में टीवी के पॉपुलर एक्टर ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) का नाम भी शामिल है। ये स्टार कपल साल 2020 में हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गया था। हाल ही में, ऋत्विक धनजानी ने एक इंटरव्यू में आशा नेगी संग अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में क्या कहा है।

Rithvik Dhanjani and asha negi

पहले आइए एक नजर दोनों के रिश्ते पर डाल लेते हैं। आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी की पहली मुलाकात टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी। यहीं दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार भी हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल से ज्यादा समय तक डेट किया था। लेकिन बीते साल अचानक ही आशा ने ऋत्विक का घर छोड़ दिया था, जिसके बाद अप्रैल 2020 में दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी।

asha negi breakup

(ये भी पढ़ें: शिबानी दांडेकर ने BF फरहान अख्तर को बताया अपना 'सब कुछ', शेयर की रोमांटिक फोटो)

अब आइए आपको बताते हैं ऋत्विक धनजानी के इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, चैट शो 'बाय इनवाइट ओनली' सीज़न 2 में अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए ऋत्विक ने कहा, 'मैं अपने स्टार्स को धन्यवाद नहीं दे सकता, न केवल उस रिश्ते के लिए और न केवल आशा के मेरे जीवन का हिस्सा होने के लिए, बल्कि हर उस इंसान के लिए, जो हम दोनों को एक साथ प्यार करता है। आज भी लोग मुझसे 'पवित्र रिश्ता' पर एक साथ बिताए समय के बारे में पूछते हैं।'

Rithvik Dhanjani and asha negi breakup

(ये भी पढ़ें: सनी लियोनी बनीं बुआ, नन्ही भतीजी संग तस्वीरें शेयर कर भाई-भाभी के लिए लिखा नोट)

इसके आगे ऋत्विक धनजानी ने कहा, "मैंने प्यार को जीया है, और इसके पंख अभी भी हैं। मैं एक बेस्ट जगह पर हूं, वह एक खूबसूरत जगह पर है। मैं उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे लगता है कि, मेरे जीवन के 9-10 साल बहुत अच्छे थे, उसने वास्तव में मुझे वह बनाया है, जो मैं हूं, और उसने वास्तव में मुझे एक इंसान के रूप में इतना बेहतर बनने में मदद की। मैं उसे पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता। यह उस समय तक एक सुंदर साथ के रूप में रहा है। अब शायद हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। और यही वह है, जो मैं हर दिन जी रहा हूं।"

Rithvik Dhanjani

(ये भी पढ़ें: आराध्या बच्चन मौसी की विदाई में हुई थीं भावुक, सामने आई ऐश्वर्या की लाडली की फोटो)

बीते दिनों, आशा नेगी ने ‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी संग रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि, ‘हम दोनों के बीच सब अच्छा है। हम दोनों के अच्छे टर्म हैं और जब भी हम एक-दूसरे से बात करना चाहते हैं और एक-दूसरे को कुछ बताना चाहते हैं, तो हम वो जरूर करते हैं। हम दोनों के बीच यह सामान्य है। वह आगे बढ़ गए हैं। मैं भी आगे बढ़ गई हूं और मुझे लगता है कि, अब एक साल से ज्यादा हो गया है, तो हम सबको आगे बढ़ना चाहिए। आप चाहते हैं कि, दूसरा व्यक्ति खुश, स्वस्थ और शीर्ष पर हो... मुझे लगता है कि, यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है कि, हम दोनों एक-दूसरे के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं। ये कुछ ऐसा है जो बहुत सुंदर है और होना भी चाहिए।’

asha negi

फिलहाल, ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी आज भी एक-दूसरे संग अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। तो एक्टर के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.