एक्स गर्लफ्रेंड आशा नेगी के बर्थडे पर ऋत्विक धनजानी ने फोटो शेयर कर लिखा ये खास नोट

23 अगस्त 2020 को टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) के बर्थडे पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) ने उन्हें बर्थडे विश किया, और एक सुंदर नोट भी लिखा। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्स गर्लफ्रेंड आशा नेगी के बर्थडे पर ऋत्विक धनजानी ने फोटो शेयर कर लिखा ये खास नोट

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) फेम एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) का 23 अगस्त 2020 को बर्थडे था। इस खास मौके पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) ने एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया, और उनके लिए एक सुंदर नोट भी लिखा। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, अभिनेत्री आशा नेगी के जन्मदिन के मौके पर उनके पूर्व प्रेमी ऋत्विक धनजानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की शेयर किया, इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "2020 में तुम्हारे जन्मदिन के जश्न का एक सटीक चित्रण। तुम आत्म प्रेम और अनुग्रह की प्रतीक हो नेगी!। तुम्हारे जैसे, अपने आप को प्यार करने में सक्षम होना तुम्हारा सबसे सच्चा रूप है। अपने आप से प्यार करना ही वह कारण है, जिसके चलते भगवान की रोशनी तुम पर चमकती रहती है।" (ये भी पढ़ें: टूट गया ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का 'पवित्र रिश्ता', छलका एक्ट्रेस का दर्द)  

उन्होंने आगे लिखा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी में कभी भी कोई सुस्त पल ना आए। तुम्हारी मुस्कुराहट दुनिया में जहाँ भी जाएगी, उजाला करेगी। तितली की तरह उड़ो, जन्मदिन की शुभकामनाएं आशा नेगी।"

Asha Negi and Rithvik Dhanjani

6 साल रिलेशनशिप में थे आशा और ऋत्विक

कभी टीवी के सबसे फेवरेट कपल कहे जाने वाले आशा और ऋत्विक के बीच रिश्ता टूट चुका है। तकरीबन 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2020 की शुरूआत में दोनों स्टार्स ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि, दोनों ने ही अपने बीच दोस्ती के रिश्ते को अभी तक बनाए रखा है। रिश्ता टूटने के कुछ दिन बाद ​ही एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर पिंकविला से की गई बातचीत में कहा था, ''लोग अलग हो जाते हैं, रिश्ते टूट जाते हैं, लेकिन जिंदगी में सबसे जरूरी बात ये है कि हम उस इंसान से जुड़ी यादें साथ रखते हैं।'' आशा ने कहा था कि, ''मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करना चाहती। लेकिन ये कहना चाहूंगी कि हमारे बीच वो सम्मान हमेशा रहेगा।''

गौरतलब है कि आशा ऋत्विक के परिवार के काफी क्लोज़ हैं। आशा और रित्विक टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम करते वक्त एक-दूसरे के करीब आए थे, और साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था। हालांकि, शादी को लेकर उड़ी अफवाहों पर आशा और रित्विक हमेशा इनकार करते दिखे थे। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में नजर आए थे, और इन्होंने ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

Asha Negi and Rithvik Dhanjani

फिलहाल, आशा और ऋत्विक दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही कोई सलाह भी है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.