क्रिकेटर रोहित शर्मा का 35वां बर्थडे: पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा ने खास अंदाज में दी बधाई

इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने अपने पति ​के 35वें बर्थडे पर सोशल मीडिया पर कई सारी प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्रिकेटर रोहित शर्मा का 35वां बर्थडे: पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा ने खास अंदाज में दी बधाई

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी को लेकर जाने जाते हैं। रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल 2022 को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया से उनके चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी क्रम में क्रिकेटर की लविंग वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने उन्हें स्पेशल अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

rohit sharma

पहले तो ये जान लीजिए कि, रितिका पहले रोहित शर्मा की सिर्फ स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ। कई सालों तक डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद रोहित शर्मा और रितिका ने 15 दिसंबर 2015 को शादी कर ली। शादी के चार साल बाद दोनों 30 दिसंबर 2018 को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम दोनों ने समायरा रखा है। कपल अक्सर अपनी फैमिली के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करता रहता है।

rohit sharma family

(ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा का आलीशान घरः फाइव स्टार होटल जैसा है बेडरूम, देखें अंदर की तस्वीरें)

अब आइए आपको बताते हैं रितिका सजदेह ने कैसे अपने लविंग हसबैंड को बर्थडे विश किया है। दरअसल, 30 अप्रैल 2022 को रोहित शर्मा के 35वें बर्थडे के मौके पर उनकी प्यारी पत्नी रितिका सजदेह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी और रोहित के साथ कई तसवीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तीनों के बीच अटूट प्यार की झलक देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए रितिका ने कैप्शन में लिखा है, ''जन्मदिन मुबारक हो रोहित। सैमी और मैं आपसे बहुत प्यार करते हैं। हमारे होने के लिए धन्यवाद।'' 

rohit sharma family

rohit sharma family

rohit sharma family

rohit sharma family

rohit sharma family

(ये भी पढ़ें- अर्शी खान ने दुबई में अपनी सगाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं यहां क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रही हूं')

रोहित शर्मा के 34वें जन्मदिन के मौके पर रितिका ने अपने लविंग हसबैंड रोहित शर्मा की एक क्यूट फोटो अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थी, जिसमें ‘हिटमैन’ अपनी बेटी समायरा की गोद में अपना सिर रखकर सोते हुए नजर आ रहे थे। इसे शेयर करते हुए रितिका ने कैप्शन में लिखा था, ‘'हैप्पी बर्थडे रो। आप हमेशा हमारे लिए सबसे अच्छी चीज हैं। मैं सही मायने में कह सकती हूं कि, दुनिया आपके साथ एक बेहतर जगह है।’' 

rohit sharma

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर पति ऋषि कपूर को याद कर हुईं भावुक, बेटी रिद्धिमा ने 'पापा' संग शेयर की अनमोल फोटो)

फिलहाल, हम भी रोहित शर्मा को उनके बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको रितिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.