राज कपूर (Raj Kapoor) की बड़ी बेटी और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की समधन ऋतु नंदा (Ritu Nanda) का आज 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। ऋतु काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं, जिसकी वजह से उन्होंने रात 1:15 बजे अपनी अंतिम सांस ली। ऋतु को साल 2013 में पता चला था कि उन्हें कैंसर है। वहीं, उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली में किया जाएगा। ऋतु नंदा के निधन की वजह से नंदा, कपूर और बच्चन परिवार काफी शोक में है। मालूम हो, ऋतु नंदा श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) की सास थीं।
ऋतु नंदा बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन और राजीव कपूर की बहन थीं। ऐसे में ऋतु करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की बुआ थीं। उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में है। (ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी संग फंक्शन में पहुंचीं राधिका मर्चेंट, अंबानी परिवार ने खास अंदाज में किया स्वागत)
ऋतु राजन नंदा की पत्नी थीं। आपको बता दें कि साल 2018 में राजन का निधन हुआ था। वहीं, ऋतु की बात करें तो वो खुद एक एंट्रप्रेन्योर (entrepreneur) थीं और एक लाइफ इन्श्योरेंस बिजनेस के लिए काम करती थीं। उनके बेटे निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से हुई थी। निखिल मशहूर इंजीनियरिंग कंपनी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर सुनकर सबसे ज्यादा शॉक्ड रिद्धिमा कपूर हैं। उन्होंने बुआ के निधन पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'मैं आपसे ज्यादा दयालु और अच्छे इंसान से कभी नहीं मिली। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे बुआ।' वहीं, एकता कपूर ने भी रिद्धिमा के इस पोस्ट पर श्रद्धांजलि दी हैं। एकता कपूर ने कमेंट किया कि, 'दिल को छू लेने वाला शोक संदेश।' (ये भी पढ़ें: देवरानी आकृति आहूजा संग खास है जेठानी ताहिरा कश्यप का रिश्ता, बॉन्डिंग देखकर कहेंगे- जोड़ी हो तो ऐसी)
रिद्धिमा के अलावा बिग बी ने भी अपने ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी कि उनकी समधन और श्वेता की सास का निधन हो गया। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि, ‘मेरी समधन ऋतु नंदा, श्वेता बच्चन की सास का रात 1.15 बजे अचानक निधन हो गया।' ननद ऋतु नंदा के निधन से बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी और वेटेरन एक्ट्रेस नीतू कपूर भी काफी दुखी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतु की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'मेरी सबसे प्यारी...भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
वहीं, बहन ऋतु के निधन पर रणधीर कपूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी बहन ने देर रात 1:15 बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। सभी लोग दिल्ली में हैं और उनका अंतिम संस्कार आज यानि 14 जनवरी को दिल्ली में ही होगा। (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- घरवाले बना रहे हैं दबाव)
आपको बता दें कि ऋतु नंदा के पति राजन नंदा के निधन को ज्यादा समय नहीं हुआ है। वहीं, रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने फूफाजी के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। उन्होंने लिखा था कि, ‘आप थे, हो और हमेशा एक लेजेंड रहोगे। हमेशा इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।’ ऋतु नंदा के निधन पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।
Loading...