रॉकी जायसवाल ने गर्लफ्रेंड हिना खान संग धार्मिक अंतर पर की बात, कहा- 'ये हमारी ताकत है'

हाल ही में, एक्ट्रेस हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस संग अपने अलग धर्म पर खुलकर बात की है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रॉकी जायसवाल ने गर्लफ्रेंड हिना खान संग धार्मिक अंतर पर की बात, कहा- 'ये हमारी ताकत है'

टीवी इंडस्ट्री की ‘फैशन क्वीन’ हिना खान (Hina Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हिना काफी समय से रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ डिनर डेट या फिर वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं, फैंस तो हिना और रॉकी को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए भी देखना चाहते हैं। हाल ही में, रॉकी जायसवाल ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने हिना और अपने अलग-अलग धर्म पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं रॉकी ने क्या कहा है।

Hina khan

पहले हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। हिना खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इस टीवी शो में हिना खान के किरदार 'अक्षरा' को फैंस से खूब प्यार मिला था। ये सीरियल हिना के लिए जितना प्रोफेशनली खास है, उतना ही पर्सनली भी स्पेशल है। इस सीरियल की शूटिंग के दौरान हिना की रॉकी से मुलाकात हुई थी। रॉकी इस सीरियल के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे और दोनों के बीच इस दौरान ही प्यार हुआ था। रॉकी जायसवाल ने हिना को रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सेट पर प्रपोज किया था। तब से दोनों अपने डेटिंग पीरियड को एंजॉय कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: शादी के बाद राहुल वैद्य-दिशा परमार BFF अली गोनी-जैस्मिन भसीन संग की पार्टी, देखें वीडियोज)

hina khan relationship

आइए अब आपको रॉकी के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, रॉकी जायसवाल ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, इसमें जब उनसे हिना संग उनके सांस्कृतिक मतभेद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, हिना और उनका अलग धर्म उनकी ताकत बन गया है। रॉकी ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि, भारत में ऐसा कोई नहीं है, जिसने सांस्कृतिक मतभेदों का सामना नहीं किया है? मुद्दा ये है कि, क्या यह आपको करीब लाता है या फिर ये आपको और आगे धकेलता है। यहां बात दो लोगों के एक साथ आने की हो रही है। ये नहीं कि, मुझे कैसे पाला गया है। ये बात जरूरी है कि, हम बड़े होने के बाद क्या करते हैं।’

(ये भी पढ़ें: यामी गौतम को अपनी ‘नानी’ के कहने पर आदित्य धर संग जल्दबाजी में करनी पड़ी थी शादी, बताई वजह)

hina khan with rocky

रॉकी के मुताबिक, मतभेद सिर्फ लाइफ के एक्सपीरियंस को जोड़ते हैं और उन्हें समृद्ध बनाते हैं। रॉकी ने आगे कहा कि, ‘अगर दो लोग एक-दूसरे से मेल खाते हैं, तभी एक साथ रहने का फायदा है। यह एक व्यवस्था नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि, अगर आप बात करने में सक्षम है, तो आपके बीच के मतभेदों का आपकी लाइफ पर कोई फर्क पड़ता है।’ रॉकी का मानना है कि, वह दोनों एक-दूसरे के लिए काफी ट्रांसपैरेंट (पारदर्शी) हैं। रॉकी जायसवाल ने कहा कि, ‘हम दोनों एक-दूसरे के साथ काफी ट्रांसपैरेंट (पारदर्शी) हैं। हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि, हमारे बीच का अंतर हमारी ताकत है, क्योंकि हम दुनिया को दोनों पक्षों से जानते हैं।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने लंदन से शेयर की फोटो, पति विराट-बेटी वामिका संग दिखे क्रिकेटर्स व उनके पार्टनर)

hina khan career

रॉकी जायसवाल अपनी लविंग गर्लफ्रेंड हिना खान के साथ हर समय खड़े रहते हैं। 20 अप्रैल 2021 को जब हिना खान ने अपने पिता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था, तब रॉकी ने अपनी गर्लफ्रेंड हिना को इमोशनली काफी सपोर्ट किया था। ‘जूम डिजिटल’ को दिए एक इंटरव्यू में रॉकी ने बताया था कि, ‘मुझे ये बताने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं मिल रहे हैं कि, वह किस चीज से गुजरी हैं और ये बात बहुत से लोग जानते हैं। लेकिन मुझे पता है कि, वो तबाह हो गई थीं। वो अपने पिता के निधन से एक दम शॉक में आ गई थीं। हिना अपने पिता के बहुत करीब थीं। उनके पिता हिना का सारा काम संभालते थे और उन्हें राजकुमारी की तरह ट्रीट करते थे। ऐसे में उन्हें इस तरह से जाते हुए देखना हिना के लिए दिल दहला देने वाला था।’

hina khan career

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, हिना खान और रॉकी जायसवाल एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.