हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने अपनी 'महबूबा' के बर्थडे पर शेयर किया यादों का पिटारा

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) आज यानी 2 अक्टूबर 2020 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने अपनी 'महबूबा' के बर्थडे पर शेयर किया यादों का पिटारा

टीवी के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) आज यानी 2 अक्टूबर 2020 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। ऐसे में हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) भला पीछे कैसे रह सकते हैं। रॉकी ने अपनी गर्लफ्रेंड हिना खान को कैसे बर्थडे विश किया है? आइए आपको बताते हैं, इसके बारे में।

कैसे हुई हिना-रॉकी की दोस्ती?

सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि हिना खान और रॉकी जायसवाल की दोस्ती कैसे हुई? और फिर कैसे दोनों एक-दूसरे के गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बने? हिना और रॉकी की मुलाकात चर्चित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। जहां रॉकी सुपरवाइज़र प्रोड्यूसर थे। इस सीरियल ने हिना-रॉकी की रियल लाइफ कपल्स की जोड़ी बना दी, तब से आज तक दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। ये कपल कभी भी अपने प्यार के इजहार का मौका हाथ से नहीं जाने देता। टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' में जब हिना बतौर कंटेस्टेंट पहुंची तो रॉकी एक गेस्ट के रूप में उनसे मिलने 'बिग बॉस' के घर के अंदर गए थे, और उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर हिना खान को प्रपोज़ किया था। अब आइए आपको बताते हैं कि रॉकी ने अपनी गर्लफ्रेंड हिना खान को कैसे बर्थडे विश किया है? 

दरअसल, रॉकी जायसवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रॉकी और हिना से जुड़ी यादों को दिखाया गया है। इसे शेयर करते हुए रॉकी ने कैप्शन में लिखा, ''मेरे जीवन के जीवन को जन्मदिन मुबारक हो। काबिल भी नहीं था उतना मैं, जितना दिल को सूकून मिला है। हाथ थामा है.. तूमने जबसे, ज़िन्दगी को नया जूनून मिला है। जितने साल हम साथ-साथ रहे, जितने भी पल हमने साझा किए, वे सभी यादें जिन्होंने हमें हमेशा के लिए संभाला .. जिस पल के कारण ये संभव हुआ। जिस दिन तुम्हारे और मेरे प्यार का जन्म हुआ था @realhinakhan हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। बिना किसी कारण के हमेशा प्यार करने वाली लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं! #HappyBirthdayHK #ILoveYou''

रॉकी ने बर्थडे से पहले शुरू कर दिया था सेलिब्रेशन 

रॉकी जायसवाल को अपनी जानेमन के बर्थडे का इतनी बेसब्री से इंतजार था कि उन्होंने बर्थडे से 15 दिन पहले ​17 सितंबर 2020 से ही बर्थडे सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया था। हिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक 'केक' की पिक्चर शेयर की थी, और फोटो पर लिखा था,"रॉकी आप सच में बहुत प्यारे हैं जन्मदिन से पहले का सेलिब्रेशन।"

Cake

रॉकी ने हिना को साल 2019 में पहले ही विश किया था बर्थडे

यही नहीं, पिछले साल 2019 में भी रॉकी ने हिना को सरप्राइज़ देते हुए पांच दिन पहले से उनका बर्थडे सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया था, जिसकी कुछ फोटोज हिना खान ने अपने इंस्टा स्टोरी पर डाली थीं। हिना के 2019 के बर्थडे पर रॉकी ने उन्हें 'केक' के साथ एक खूबसूरत 'बुके' गिफ्ट करते हुए संदेश भेजा था। जिसमें लिखा था, "तुम इससे ज्यादा पाने की हकदार हो। मेरा प्यार, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" 

क्या हिना खान ने बर्थडे से पहले कर ली है सगाई?

पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे हिना ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी से शायद सगाई कर ली है! इस खबर को हवा तब मिली जब, 30 सितंबर 2020 को हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की इंगेजमेंट फिंगर पर हैवी डायमंड रिंग दिखाई दे रही हैं, जोकि फैंस का ध्यान खींच रही है। इन्हीं तस्वीरों के सामने आने के बाद से फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि हिना खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी संग सगाई कर ली है। हालांकि, हिना खान ने जो अंगूठी पहनी हुई है, वह इंगेजमेंट रिंग ही है, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

Hina Khan diamond ring

Hina Khan diamond ring

वैसे, ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़ी चीजों को शेयर करता रहता है। फिलहाल, कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के दिनों में हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हम भी हिना खान को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

Hina Khan

तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Images Courtesy: Hina KhanRocky Jaiswal)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.