'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा और कांची सिंह का हुआ ब्रेकअप! एक्टर ने दी प्रतिक्रिया

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर रोहन मेहरा और एक्ट्रेस कांची सिंह के ब्रेकअप होने की अफवाह पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा और कांची सिंह का हुआ ब्रेकअप! एक्टर ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपने को-स्टार्स के साथ प्यार में पड़ जाते हैं। कई स्टार कपल्स अपने लव वन के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर लेते हैं। वहीं, कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनका रिलेशनशिप लंबे समय तक चलने के बाद भी हमेशा के लिए टिक नहीं पाता है। ऐसा ही कुछ टीवी फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ स्टार्स रोहन मेहरा (Rohan Mehra) और कांची सिंह (Kanchi Singh) के साथ भी हुआ। एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दोनों को प्यार हुआ था। हालांकि, दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें चर्चाओं में हैं। इस पर अब एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं रोहन ने अपने ब्रेकअप की खबर पर क्या कहा है? (ये भी पढ़ें- करीना कपूर और सैफ अली खान के बेबी की पहली झलक आई सामने, कार में बेटे को घर ले जाते दिखा कपल)

उससे पहले हम दोनों की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। रोहन मेहरा और कांची सिंह की पहली मुलाकात साल 2016 में स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। इस शो में रोहन ने अक्षरा व नैतिक के बेटे और कांची ने बेटी का किरदार निभाया था यानी रोहन और कांची ऑन स्क्रीन भाई-बहन बने थे। सेट पर ही धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार हो गया। करीब पांच सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों के बीच रिश्ते ठीक न होने की खबर आ रही है और अब खुद रोहन ने भी अपने जवाब से इस खबर को और मजबूती दे दी है।

दरअसल, एक इंटरव्यू में जब रोहन से उनके और कांची के बीच ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर सवाल किया गया, तब एक्टर ने साफ तौर पर तो अपनी ब्रेकअप की खबर पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन उनके फैंस को ये समझ आ चुका है कि अब उनकी पसंदीदा जोड़ी अलग हो चुकी है। रोहन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है, ‘मेरे दिल में किसी के लिए भी कोई हार्ड फीलिंग्स नहीं है। मैं अपनी जिंदगी शांति से जी रहा हूं और मैं इस टॉपिक पर कुछ बात नहीं करना चाहता हूं।’ (ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की इस बात से गुस्सा और प्यार करती हैं वाइफ मीरा राजपूत, फैंस के सवालों पर बताया सीक्रेट)

इससे पहले, खबर आई थी कि रोहन और कांची के बीच काफी समय से रिश्ते ठीक नहीं हैं। इसलिए वह आपसी रजामंदी से अलग हो चुके हैं। ‘स्पॉटबॉय’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहन और कांची के बीच काफी समय से रिलेशनशिप इश्यूज चल रहे हैं और अब दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है।

रोहन और कांची के बीच ब्रेकअप की अफवाहों को हवा तब मिली, जब इन दोनों ने प्यार के दिन यानी वैलेंटाइन डे पर एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर विश नहीं किया और न ही कोई फोटो शेयर की। यहां तक कि, अब दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

शो छोड़ने के बाद रिलेशनशिप किया था पब्लिक

रोहन मेहरा और कांची सिंह की लव स्टोरी का पता जब शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स को लगा, तो उन्होंने दोनों से अपने रिश्ते को हाइड करने की गुजारिश की थी, क्योंकि दोनों ऑनस्क्रीन भाई-बहन का किरदार निभा रहे थे। दोनों ने चार सालों तक अपने रिलेशनशिप को मीडिया से छुपाकर रखा और शो छोड़ने के फैसले के बाद रोहन औऱ कांची ने जून 2020 को अपना रिलेशनशिप पब्लिक कर दिया था। (ये भी पढ़ें- करण सिंह ग्रोवर ने वाइफ बिपाशा बसु संग मालदीव में मनाया अपना बर्थडे, देखें कपल की रोमांटिक तस्वीरें)

रोहन के स्टेटमेंट से साफ मालूम पड़ रहा है कि दोनों का वाकई में ब्रेकअप हो गया है। फिलहाल, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तो आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रोहन)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.