रोहित रेड्डी ने पहने लाडले बेटे आरव जैसे कपड़े, लाडले को बताया अपना कॉपी वर्जन

एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी के पति रोहित रेड्डी ने अपने बेटे आरव संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें पापा और बेटे का स्पेशल बॉन्ड साफ झलक रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रोहित रेड्डी ने पहने लाडले बेटे आरव जैसे कपड़े, लाडले को बताया अपना कॉपी वर्जन

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) ने जब से अपने बेटे आरव को जन्म दिया है, तभी से वह और उनके हैंडसम हसबैंड रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) अपने क्यूट बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अनिता और रोहित लगातार अपने बेटे के साथ बिताए गए पलों की झलकियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाते रहते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में, रोहित रेड्डी ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें पापा और बेटे का खूबसूरत बॉन्ड साफ झलक रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

Rohit Reddy

पहले आप ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ओह बॉय!' वहीं, अब कपल लगातार अपने क्यूट बेटे की तस्वीरें व वीडियोज फैंस के बीच शेयर करता रहता है।

(ये भी पढ़ें: बेटे अगस्त्य को चलना सिखा रहे हैं नताशा और हार्दिक पांड्या, शेयर किया खूबसूरत वीडियो)

anita and rohit

आइए अब आपको रोहित का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, रोहित रेड्डी ने 14 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे आरव के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, रोहित अपने क्यूट बेटे आरव के साथ लेटे हुए हैं। इस दौरान रोहित ने मुस्कुराते हुए अपनी आंखों को बंद किया हुआ है, तो वहीं आरव अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से ऊपर की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की खास बात ये है कि, रोहित और उनके राजकुमार आरव ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। दोनों ब्लू कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। रोहित की टी-शर्ट पर ‘कॉपी’ लिखा हुआ है, तो वहीं आरव की टी-शर्ट पर ‘पेस्ट’ लिखा है। पापा-बेटे की इस क्यूट तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने शेयर कीं ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें, रोमांटिक होता दिखा कपल)

Anita Hassanandani son

इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा है, ‘यह लड़का सच में मुझे हंसा सकता है, वो भी अपने सीधे चेहरे के साथ! हैरानी ये है कि वह कहां से इसे प्राप्त करता है!’

(ये भी पढ़ें: टीना अंबानी ने 'इंटरनेशनल फैमिली डे' पर पति और बच्चों संग शेयर कीं तस्वीरें, बेहद खुश दिखा परिवार)

rohit reddy post

इससे पहले, रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी पत्नी अनिता और बेटे आरव का एक अमेजिंग वीडियो शेयर किया था, जिसमें मां-बेटा क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, आरव अपनी बेबी चेयर पर बैठे हुए हैं और मम्मा अनिता अपने बेटे के साथ खेल रही हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि, इसमें एक बेबी डायनासोर नजर आ रहा है, जो अनिता और आरव के पास जमीन पर बैठा हुआ है और अपना चेहर हिलाते हुए अपने बड़े-बड़े दांत दिखा रहा है। बता दें कि, अनिता हस्सनंदनी का ये डायनासोर एनिमेटेड है, जिसे एक्ट्रेस ने अपने बेटे आरव के लिए पाला है।

रोहित रेड्डी अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं, ये बात सब जानते हैं। बीते दिनों, रोहित ने अपने बेटे आरव की सोलो तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, आरव कैमरा लेंस की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी ब्लैक टी-शर्ट फ्लॉन्ट कर रहे हैं, जिस पर ‘आई लव यू डैडी’ लिखा हुआ है। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।

anit son

फिलहाल, अनिता और रोहित अपने बेटे के साथ अपनी नई जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको रोहित और उनके बेटे आरव की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.