रोहित रेड्डी ने शेयर की बेटे आरव की फोटो, 'आई लव यू डैडी' प्रिंटेड टीशर्ट फ्लॉन्ट करते दिखे लाडले

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी के पति रोहित रेड्डी ने बेटे आरव की एक क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

रोहित रेड्डी ने शेयर की बेटे आरव की फोटो, 'आई लव यू डैडी' प्रिंटेड टीशर्ट फ्लॉन्ट करते दिखे लाडले

टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) और उनके डार्लिंग हसबैंड रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) 9 मार्च 2021 को अपने बेबी बॉय आरव (Aaravv Reddy) के पेरेंट्स बने थे। इसके बाद से ही दोनों नए नवेले पेरेंट्स अपने बेटे की क्यूट झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हम सभी जानते हैं कि आरव बिल्कुल अपने पापा रोहित रेड्डी की तरह लगते हैं। हाल ही में, रोहित ने आरव की एक एडोरेबल तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनके बेबी बॉय अपनी ‘आई लव यू डैडी’ वाली टीशर्ट फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

Anita Hassanandani Son Aaravv Reddy

पहले तो ये जान लीजिए कि, टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन', और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी, और अब शादी के 7 साल बाद कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं। रोहित ने अनिता के बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ओह बॉय!'

(ये भी पढ़ें: शादी के लिए तैयार हैं एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा, इंटरव्यू में बताई अपने लाइफ पार्टनर की क्वालिटी)

Anita Hassanandani and Rohit Reddy

अब आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 2 मई 2021 को रोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लिटिल बॉय आरव की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आरव कैमरा लेंस की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी ब्लैक टीशर्ट फ्लॉन्ट कर रहे हैं, जिस पर ‘आई लव यू डैडी’ लिखा हुआ है।

रोहित रेड्डी के बेटे आरव का 2 मंथ बर्थडे

इससे पहले, 9 अप्रैल 2021 को आरव के जन्म को 2 महीने पूरे होने पर रोहित रेड्डी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में रोहित अपने बेटे को प्यार करते हुए देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''60 दिन आखिरकार! वे कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं !!!!! क्या हम जिम को हिट करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते, भाई!''

(ये भी पढ़ें: सुगंधा मिश्रा के पति संकेत ने वाइफ को कहा- 'हैलो मिसेज भोसले', तो कॉ​मेडियन ने दिया मजेदार जवाब)

वहीं, अनिता हस्सनंदनी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उसे दो महीने पूरे होने पर बधाई दी थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''मेरी लाइफलाइन को 2 महीने की शुभकामनाएं।''

फिलहाल, अनिता और रोहित अपने बेटे आरव की क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। तो आपको रोहित द्वारा शेयर की गयी ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.