रोहित शर्मा-रितिका सजदेह की लव स्टोरीः क्रिकेटर ने स्टेडियम में शादी के लिए किया था प्रपोज

इस स्टोरी में हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के 'हिटमैन' यानी रोहित शर्मा और उनकी लविंग वाइफ रितिका सजदेह की क्यूट लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रोहित शर्मा-रितिका सजदेह की लव स्टोरीः क्रिकेटर ने स्टेडियम में शादी के लिए किया था प्रपोज

जिस तरह बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सेलेब्स की लव स्टोरी काफी खास होती है, उसी तरह क्रिकेट खिलाड़ियों की लव लाइफ भी कम दिलचस्प नहीं होती है। दुनिया की नजरों से छुपकर अपनी पार्टनर से मिलने से लेकर वेकेशन पर जाने तक, क्रिकेटर्स भी वह सब कुछ करते हैं, जिसके बारे में धीरे-धीरे उनके फैंस को पता चल ही जाता है। कुछ ऐसा ही, इंडियन क्रिकेट टीम के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी लविंग वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने भी अपने डेटिंग पीरियड में किया था। तो आइए आज हम आपको रोहित और रितिका की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जो एक फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

जानें ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के बारे में

rohit sharma carrier

पहले आपको रोहित शर्मा के बारे में बताते हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 में नागपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है, जो ट्रांसपोर्ट फर्म के स्टोरहाउस के केयरटेकर थे। क्रिकेटर की मां का नाम पूर्णिमा शर्मा है, जो विशाखापट्नम से हैं। रोहित शर्मा के पिता की आय कम होने की वजह से उनकी परवरिश दादी और चाचा ने मिलकर की थी। रोहित को बचपन से ही क्रिकेट पसंद था। साल 1999 में रोहित शर्मा एक क्रिकेट कैंप में शामिल हुए थे और इसी तरह उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर साल 2006 में भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई थी। वह टीम इंडिया में दाएं हाथ के बल्लेबाज और उपकप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर क्रिकेट की दुनिया के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

(ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा का आलीशान घरः फाइव स्टार होटल जैसा है बेडरूम, देखें अंदर की तस्वीरें)

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की मुलाकात

rohit sharma ritika love story

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं और वह क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन भी हैं। रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। शुरुआती दिनों में रितिका, रोहित शर्मा को ज्यादा पसंद नहीं करती थीं। दूसरी तरफ, युवराज सिंह ने भी रोहित को अपनी बहन रितिका से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी थी। लेकिन कहते हैं न, जिन्हें एक होना होता है, वह हो ही जाते हैं। कुछ ऐसा ही रोहित शर्मा और रितिका के साथ भी हुआ था। स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर होने की वजह से रितिका की रोहित शर्मा से मुलाकात होती रहती थी। वह रोहित के क्रिकेट के कार्यक्रम को संभालती थीं। इसी वजह से दोनों की धीरे-धीरे दोस्ती होने लगी और यही दोस्ती एक दिन प्यार में बदल गई। खास बात ये है कि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप की भनक युवराज सिंह तक को भी नहीं लगने दी थी।

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

रोहित शर्मा ने कैसे किया था रितिका सजदेह को प्रपोज?

rohit sharma with wife ritika

रोहित शर्मा और रितिका ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया था। इस दौरान दोनों ने अपनी लव लाइफ को दुनिया से छुपाकर रखा था। लेकिन साल 2015 में हुए आईपीएल के दौरान दोनों का सीक्रेट रिलेशनशिप दुनिया के सामने आ गया था। हुआ यूं था, कि 2015 के आईपीएल में रोहित शर्मा का नाम एक मिस्ट्री गर्ल के साथ जुड़ा था और ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि, रितिका सजदेह ही थीं। इतना ही नहीं, उन दिनों रितिका अपने लविंग बॉयफ्रेंड रोहित के होटल के पास वाले होटल में रुकी थीं, ताकि वह उनसे फ्री टाइम में मिल सकें। इसी दौरान दोनों को एक-साथ घूमते हुए भी देखा गया था, जिस वजह से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा चारों तरफ थी। इन्हीं सब चर्चाओं के बीच रोहित शर्मा ने अपनी लेडीलव रितिका को काफी रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था, जिसकी चर्चा आज तक होती है।

(ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की लव स्टोरी: 6 साल बड़ी अंजलि पर आया था 'क्रिकेट के भगवान' का दिल, ऐसी है प्रेम कहानी)

Ritika Sajdeh

रोहित ने अपनी वाइफ रितिका को किसी रेस्तरां, होटल या फिर डिनर डेट पर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि वह रितिका को अपने साथ बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में लेकर गए थे, जहां से उन्होंने अपने किक्रेट करियर की शुरुआत की थी। इस क्लब में रोहित ने 11 साल की उम्र में अपना पहला मैच खेला था। यहां पर रोहित ने रितिका को घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था। इस दौरान क्रिकेटर ने अपनी लेडीलव को एक अंगूठी भी पहनाई थी। खास बात ये है कि, ये पूरा रोमांटिक पल रितिका के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज था, जिसे देखकर वह काफी खुश हुई थीं। वहीं, रितिका ने भी रोहित को ‘हां’ में जवाब दिया था।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को पहली मुलाकात में क्यों दिखाया था घमंड, एक्ट्रेस ने बताई थी वजह)

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की सगाई

Rohit Sharma And Ritika Sajdeh

एक रोमांटिक प्रपोजल के बाद रोहित शर्मा और रितिका ने 3 मई 2021 को सगाई की थी और ये गुड न्यूज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को दी थी। हालांकि, दोनों की सगाई काफी सीक्रेट अंदाज में हुई थी, इसी वजह से रोहित और रितिका ने अपनी सगाई के बाद एक पार्टी का आयोजन किया था, जहां पर कपल ने दुनिया के सामने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। रोहित शर्मा और रितिका की सगाई में बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी वाइफ सीमा भी पहुंचे थे। बता दें कि, सीमा और रितिका कजिन सिस्टर हैं। 

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी

Rohit Sharma And Ritika Sajdeh wedding

सगाई के कुछ समय बाद ही 13 दिसंबर 2015 को रोहित शर्मा और रितिका हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। दोनों की शादी मुंबई के ‘ताज लेंड्स होटल’ में हुई थी, जिसमें क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के सेलेब्स शामिल हुए थे। इसके अलावा, इस शाही शादी का हिस्सा बिजनेस जगत के लोग भी बने थे। इतना ही नहीं, रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी की खुशी में अंबानी परिवार की तरफ से भी एक ग्रैंड पार्टी दी गई थी। इस पार्टी में देशभर के दिग्गज लोग शामिल हुए थे। अंबानी परिवार की तरफ से ये पार्टी इसलिए दी गई थी क्योंकि, रोहित आईपीएल की टीम ‘मुंबई इंडियंस’ के कप्तान हैं और इस टीम की मालकिन नीता अंबानी हैं। इस पार्टी में क्रिकेटर्स ने खूब धमाल मचाया था।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की बेटी

Rohit Sharma And Ritika Sajdeh daughter

रोहित शर्मा और रितिका ने शादी के तीन साल बाद 30 दिसंबर 2018 को अपने घर में अपनी नन्ही परी समायरा का स्वागत किया था। जब रितिका ने अपनी बेटी समायरा को जन्म दिया था, तब रोहित शर्मा टीम इंडिया की ओर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे, लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी नन्ही परी की खबर मिली, तो वह सब कुछ छोड़कर इंडिया आ गए थे। यहां पर आकर 6 जनवरी 2019 को रोहित शर्मा ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। इस दौरान रोहित ने एक खुबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं, अब रोहित शर्मा अपनी लविंग वाइफ रितिका और बेटी समायरा के साथ अपनी मजेदार लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

रोहित शर्मा की नेट वर्थ

Rohit Sharma with daughter

रोहित शर्मा की कुल संपत्ति 22 मिलियन डॉलर है, जो लगभग 162 करोड़ रुपए के आसपास है। वह क्रिकेट वर्ल्ड में 'ए प्लस ग्रेड' के खिलाड़ी हैं, जिस वजह से उनकी इनकम भी काफी ज्यादा हाई है। बीसीसीआई के मुताबिक, रोहित शर्मा को बीसीसीआई की तरफ से 7 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। इसके अलावा, उन्हें हर टेस्ट मैच के 15 लाख रुपए, वनडे मैच के 6 लाख रुपए और टी-20 मैच के 3 लाख रुपए दिए जाते हैं। वहीं, रोहित शर्मा आईपीएल में ‘मुंबई इंडियंस’ की टीम का हिस्सा बनने के लिए 15 करोड़ रुपए ले रहे हैं। इतना ही नहीं, क्रिकेट के अलावा, वह 12 अलग-अलग ब्रांड्स के एंबेसडर हैं और वह हर एड के लगभग 20 से 30 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

रोहित शर्मा का आलीशान घर

Rohit Sharma And Ritika Sajdeh house

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का आलीशान घर वर्ली एरिया में है, जो कि आहूजा टॉवर के 29वें फ्लोर पर स्थित है। क्रिकेटर ने ये घर साल 2015 में खरीदा था, जो 6 हजार स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है। इस 4-बीएचके फ़्लैट में वह सारी सुविधाएं मौजूद हैं, जो एक घर के लिए जरूरी होती हैं। इतना ही नहीं, जिस बिल्डिंग में रोहित का घर है, उसमें हर सुख-सुविधा को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा की बिल्डिंग में क्लब हाउस और एंटरटेनमेंट एरिया है। साथ ही यहां योगा रूम, स्पा सेंटर, मिनी थिएटर की सुविधा भी है। इस बिल्डिंग में रह रहे हाई-प्रोफाइल लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यहां बिजनेस एरिया भी दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा के घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है।

Rohit Sharma House

फिलहाल, इस बात में कोई शक नही है कि, रोहित और रितिका एक-दूसरे को कंप्लीट करते हैं। जहां पहले, रितिका रोहित की क्रिकेट लाइफ को मैनेज करती थीं, वहीं अब वह रोहित की पर्सनल लाइफ को काफी अच्छे से मैनेज कर रही हैं। तो आपको रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की ये प्यारी लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: रोहित शर्मा, रितिका सजदेह)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.