रुबीना दिलैक बिकिनी पहनने पर फिर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कहा- 'सिर्फ शक्ल अच्छी है'

हाल ही में, रुबीना दिलैक ने अपनी बिकिनी पिक्स शेयर की हैं, जिनमें वह अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इसे लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

रुबीना दिलैक बिकिनी पहनने पर फिर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कहा- 'सिर्फ शक्ल अच्छी है'

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) यूं तो कई शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) से मिली थी। अपने धाकड़ और निडर स्वभाव के कारण उन्हें 'बॉस लेडी' का खिताब मिला था। इन दिनों वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आ रही हैं। जहां वह एक मजबूत कंटेस्टेंट के रुप में दिख रही हैं।

rubina

रुबीना दिलैक को उनके शानदार अभिनय के साथ उनके बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करती हैं, जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें उनका बोल्ड अवतार कुछ खास पसंद नहीं आता और उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस के साथ फिर कुछ ऐसा ही हुआ।

rubina

(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ-दिशा के ब्रेकअप पर जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'वे दोनों दोस्त रहे हैं लेकिन..')

दरअसल, 27 जुलाई 2022 को रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक रील शेयर की, जिसमें वह मुंबई के मानसून का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में रुबीना मैचिंग बॉटम के साथ रफल्ड बिकिनी टॉप में काफी गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और नो-मेकअप लुक को फ्लॉन्ट किया। वीडियो ने साबित कर दिया कि, रुबीना एक वॉटर बेबी हैं, क्योंकि वह पूरी तरह से इसका आनंद ले रही थीं। यहां देखें वह वीडियो।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मुंबई में मानसून और मुझे कुछ अतिरिक्त।" इस वीडियो के सामने आते ही जहां उनके फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनकी फैट शेमिंग कर रहे हैं।

rubina

एक यूजर ने लिखा, "सिर्फ शक्ल अच्छी है बॉडी नहीं।" दूसरे ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "ओवररेटेड आंटी।" अन्य ने लिखा "आपके पास सेक्सी फिगर नहीं है, तो क्यों?" इस बीच एक अन्य फॉलोअर ने लिखा, ''बहुत ज्यादा फूल गई।''

rubina

rubina

rubina

rubina

rubina

रुबीना की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो उन्होंने अभिनेता अभिनव शुक्ला को चार साल तक डेट करने के बाद 21 जून 2018 को शिमला में शादी की थी। ये एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसमें उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। रुबीना और अभिनव एक कॉमन फ्रेंड के घर गणेश चतुर्थी पर एक-दूसरे से मिले थे, जिसके बाद उनके बीच प्यार बीच प्यार हुआ। इनकी कहानी एक फेयरी टेल बन गई।

rubina

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने एक्स BF ईशान खट्टर संग की केमिस्ट्री पर बात, बताया मैसेज में उन्हें क्या लिखा)

फिलहाल, रुबीना की ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.