रुबीना दिलैक नहीं पहनती हैं वेडिंग रिंग, बताया- 'पति अभिनव शुक्ला को हीरे क्यों नहीं हैं पसंद'

फेमस टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने एक इंटरव्यू में बताया कि, वो वेडिंग रिंग क्यों नहीं पहनती हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

रुबीना दिलैक नहीं पहनती हैं वेडिंग रिंग, बताया- 'पति अभिनव शुक्ला को हीरे क्यों नहीं हैं पसंद'

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके पति व अभिनेता अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) टीवी के फेमस कपल्स में से एक हैं। 'बिग बॉस 14' के बाद से ये जोड़ी अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। दोनों अपनी लाजवाब बॉन्डिंग से लाखों फैंस को इंस्पायर करते हैं। 

RUBINA DILAIK

पहली बार रुबीना और अभिनव की मुलाकात गणेश चतुर्थी पर एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने एक-दूसरे को चार साल तक डेट किया था, जिसके बाद दोनों 21 जून 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने शिमला में एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

RUBINA DILAIK

(ये भी पढ़ें- 'कभी खुशी-कभी गम' सेट की अनदेखी तस्वीरें: नन्हे आर्यन खान और नव्या नंदा भी थे सेट पर मौजूद)

रूबीना ने हाल ही में 'बॉलीवुड बबल' को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि, वह अपनी वेडिंग रिंग के तौर पर सॉलिटेयर रिंग क्यों नहीं पहनती हैं। इसके पीछे उनके पति अभिनव शुक्ला हैं, एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे हाथ में सगाई या शादी की अंगूठी के तौर पर एक सॉलिटेयर इसलिए नहीं है, क्योंकि अभिनव का कहना है कि,"हीरे, खून-पसीने से मिलते हैं'। ऐसा इसलिए क्योंकि, इसे सुरक्षित रखने, ख़रीदने, उसे कोयलों के बीच से निकालने में बहुत मेहनत लगती है और इसके लिए बहुत खून-पसीना बहाया जाता है।"

RUBINA DILAIK

इस बारे में बात करते हुए रुबीना कहती हैं कि, महिलाएं अपनी रिंग फिंगर में हीरे की अंगूठियां पहनती हैं और फिर उसे पूरी दुनिया के सामने फ्लॉन्ट करती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है, मैं इन सब को नहीं मानती। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि, उनके पति अभिनव शुक्ला को लगता है कि, हीरे हमारे पर्यावरण का शोषण करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा "औरतें अपनी अंगूठी को चार कैरेट, पांच कैरेट, दस कैरेट कहकर ही दिखाती हैं। मैं इस पर कतई विश्वास नहीं करती। एक हीरे को आपके रिंग फिंगर तक लाने के लिए लोग जो कुछ भी करते हैं, वह सिर्फ उतना ही नहीं है, जो हम देखते हैं। वो इसलिए, क्योंकि जिन कोयला खदानों की हम खुदाई करते हैं, उससे हम अपने पर्यावरण का भी नुकसान ही करते हैं। इसलिए अभिनव हीरे को हमेशा 'ब्लड डायमंड' कहते हैं।"

RUBINA DILAIK

(ये भी पढ़ें- हरनाज कौर को पहनाया गया 1170 हीरे से जड़ा 37 करोड़ का ताज, जानें मिस यूनिवर्स को क्या-क्या मिलता है?)

'ई टाइम्स' के साथ एक पुराने इंटरव्यू में, रुबीना दिलैक ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में अपनी अविश्वसनीय जीत का श्रेय अपने पति अभिनव शुक्ला को दिया था। उन्होंने कहा था कि, अभिनव ने हमेशा उन्हें आश्वस्त किया था कि, वह इस दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकती हैं। यही विश्वास और समर्थन ने उनकी जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस ने कहा था, "मैंने यह ट्रॉफी जीती, इसका कारण यह है कि, अभिनव का समर्थन हमेशा मेरे साथ था। मेरे पास आत्मविश्वास है, लेकिन किसी को मुझे आश्वस्त करने की आवश्यकता है कि, मैं कुछ भी हासिल कर सकती हूं। मुझे लगता है कि, एक अच्छा जीवन साथी ही ऐसा करता है। अभिनव, मेरे जीवन में वह व्यक्ति हैं.. मैं पूरी विनम्रता के साथ, इस जीत को उन्हें समर्पित करती हूं।"

RUBINA DILAIK

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक दूसरे इंटरव्यू में, रुबीना दिलैक ने इस बारे में बात की थी कि, शुरुआत में कैसे वह अपने पति अभिनव शुक्ला को परखने के लिए मेहनत करती थीं। रुबीना ने साझा किया था कि, वह अपने ड्राइवर को छुट्टी देकर खुद ड्राइव करती थीं, भले ही यह उन्हें पसंद न हो। वो ऐसा इसलिए करती थीं, क्योंकि वह ड्राइवर को यह नहीं बता सकती थीं कि, वह अभिनव का पीछा कर रही हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि, जब वो कहते थे कि, वो घर पर नहीं हैं तो वो उनकी जासूसी करने के लिए उनका घर के नीचे इंतजार करती थीं कि, वह सच कह रहे हैं या झूठ। उन्होंने होस्ट से कहा,"मैंने बहुत पापड़ बेले।"

rubina dilaik

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे का गृह प्रवेश लुक: ब्लू कलर की साड़ी में सिंदूर और मंगलसूत्र से बिखेरा जलवा)

फिलहाल, वेडिंग रिंग के बारे में अभिनव और रुबीना की सोच पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.