रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग सेलिब्रेट किया करवा चौथ, शेयर कीं तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ अपने करवा चौथ की झलकियां शेयर की हैं। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग सेलिब्रेट किया करवा चौथ, शेयर कीं तस्वीरें

टीवी क्वीन रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपने मायके में हैं और वहां अपनी मां के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस के साथ अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Rubina Dilaik

पहले ये जान लीजिए कि, रुबीना दिलैक ने साल 2018 में टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ शादी रचाई थी। रुबीना और अभिनव साथ में ‘बिग बॉस 14’ में भी बतौर कंटेस्टेंट्स आए थे, जहां एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, उनकी शादी में तनाव चल रहा था और वे जल्द ही तलाक लेने वाले थे, लेकिन ‘बिग बॉस’ में आने के बाद उनका रिश्ता काफी सही हो गया। दोनों अब खुशी-खुशी अपनी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- अभिषेक मलिक ने पत्नी सुहानी संग रखा करवा चौथ का व्रत, तस्वीरों में दिखा कपल का स्पेशल बॉन्ड)

Rubina Dilaik With Husband Abhinav Shukla

अब आपको एक्ट्रेस का करवा चौथ लुक दिखाते हैं। दरअसल, रुबीना दिलैक ने 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो अपने पति अभिनव के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वो अपनी मां के हाथ में मेहंदी लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान रुबानी येलो साड़ी और मांग में लगे सिंदूर को फ्लॉन्ट करते हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Rubina Dilaik With Abhinav Shukla

रुबीना दिलैक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखें।

Rubina Dilaik

Rubina Dilaik With Abhinav Shukla

(ये भी पढ़ें- काम्या पंजाबी ने करवा चौथ पर दिखाई अपने जयमाला मोमेंट की झलक, शेयर किया शादी का अनदेखा वीडियो)

बीते साल 2020 में रुबीना दिलैक ने पति अभिनव के साथ ‘बिग बॉस 14’ के घर में करवा चौथ सेलिब्रेट किया था। इस दौरान एक्ट्रेस येलो कलर के सूट में नजर आई थीं। उस वक्त सोशल मीडिया पर उनके करवा चौथ की फोटो खूब वायरल हुई थीं।

Rubina Dilaik Karwa Chauth 2021

Rubina Dilaik Karwa Chauth 2021

Rubina Dilaik Karwa Chauth 2021

वहीं, साल 2019 में रुबीना ने करवा चौथ के मौके पर पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग गोल्ड चैन की ज्वेलरी पहनी थी और बालों में गजरा लगाया था। वो अपना सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Rubina Dilaik Karwa Chauth 2019

Rubina Dilaik Karwa Chauth 2019

Rubina Dilaik Karwa Chauth 2019

(ये भी पढे़ं- यामी गौतम 3 लाख का मंगलसूत्र अपने पहले करवा चौथ पर फ्लॉन्ट करती आईं नजर)

फिलहाल, रुबीना दिलैक हर साल अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और उनकी तस्वीरें वाकई काफी खूबसूरत हैं। तो आपको एक्ट्रेस के करवा चौथ की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- रुबीना)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.