साथ निभाना साथिया फेम लवी सासन पहली बार बनीं मां, शेयर की बेबी बंप संग थ्रोबैक तस्वीरें

मशहूर टीवी अदाकार लवी सासन (Lovey Sasan) ने बीती 19 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बता दें, लवी पहली बार मां बनी हैं। वहीं, लवी ने अपने बेबी बंप संग कुछ थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यहां देखिए वो फोटोज।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

साथ निभाना साथिया फेम लवी सासन पहली बार बनीं मां, शेयर की बेबी बंप संग थ्रोबैक तस्वीरें

अगर दुनिया में सबसे खूबसूरत कोई रिश्ता है तो वो मां और बच्चे का रिश्ता होता है। एक मां के लिए उसका बच्चा दुनिया की सभी चीजों से बढ़कर होता है। यही वजह है कि बच्चे के सुख-दुख से सबसे ज्यादा एक मां ही प्रभावित होती है। यही नहीं, सिर्फ एक मां के लिए ही उसका बच्चा पूरी दुनिया नहीं होता बल्कि बच्चे के साथ भी यही होता है। जब भी बच्चे के साथ कुछ अच्छा या बुरा होता है तो उसे सबसे पहले अपनी मां की याद आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां और बच्चे का रिश्ता इस जहां में सबसे पवित्र रिश्ता होता है, जिसकी तुलना कभी भी किसी से नहीं की जा सकती है। कुछ ऐसी ही परिस्थिति में लवलीन कौर सासन (Loveleen Kaur Sasan) भी हैं।

मशहूर टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhana Saathiya) से घर-घर फेमस हुईं ऐक्ट्रेस लवलीन कौर सासन उर्फ़ लवी सासन (Lovey Sasan) एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल इस बार वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले तो वो अपनी शादी को लेकर फैंस की जुबान पर चढ़ी हुई थीं, लेकिन इस बार बात कुछ दूसरी है। दरअसल लवी और उनके पति कौशिक कृष्णमूर्ति (Koushik Krishnamurthy) का परिवार बढ़ गया है। जी हां, दोनों के घर में नन्हा मेहमान आया है। (ये भी पढ़ें: नीरू बाजवा ने जुड़वां बेटियों को दिया जन्म, फैंस संग ख़ास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज़)

आपको बताते चलें कि लवी और कौशिक पहली बार माता-पिता बने हैं। उनके घर एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया है। एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत के दौरान खुद लवी ने इस बात से पर्दा उठाया कि उनके घर एक क्यूट सा बेटा आया है। यही नहीं, लवी ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि 19 फरवरी 2020 को उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया। दोनों ने बेटे का नाम रौएस (Royce) रखा है। उन्होंने आगे कहा कि रौएस हमें भगवान से मिला एक अनोखा तोहफा है। वहीं, कौशिक और लवी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लवी अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। ये थ्रोबैक तस्वीरें हैं, जिन्हें दोनों ने शेयर किया है। इन तस्वीरों में लवी डार्क ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी में नजर आ रही हैं।  (ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, लव लाइफ जैसी हिट है इनकी कमाई)

मालूम हो, लवी सासन और कौशिक कृष्णमूर्ति 10 फरवरी 2019 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। ऐसे में शादी के एक साल बाद दोनों के घर ढेर सारी खुशियां आई हैं। दोनों ने दो रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी क्योंकि लवी पंजाबी हैं, जबकि कौशिक साउथ इंडियन हैं। ऐसे में दोनों ने पहले पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद मई 2019 में दोनों ने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से ब्याह रचाया था। वहीं, लवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो यूं तो उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया है लेकिन वो सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में परिधि मोदी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुई थीं। हालांकि, अब वो अपनी निजी जिंदगी में ज्यादा खुश हैं। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने शाहिद कपूर संग ब्रेकअप के 13 साल बाद किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों खत्म हुआ उनका रिश्ता)

फिलहाल, फैंस के साथ हम भी लवी और कौशिक को पहली बार पेरेंट्स बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ हम कामना करते हैं कि उनकी आने वाली जिंदगी सुखमय हो। वैसे फैंस के साथ हम भी उनके बेटे की पहली झलक देखने के लिए काफी बेताब हैं। आपको लवी सासन और कौशिक कृष्णामूर्ती द्वारा शेयर की गईं ये तस्वीरें कैसी लगीं, हमें कमेंट करके बताना ना भूलें। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.