सबा अली खान ने भतीजे जेह की अनदेखी फोटो की शेयर, पूछा- 'क्या हम दोनों एक जैसे हैं'

करीना कपूर की ननद सबा अली खान ने अपने लाडले भतीजे जेह के साथ अपने बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों का चेहरा एक-दूसरे से मिल रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सबा अली खान ने भतीजे जेह की अनदेखी फोटो की शेयर, पूछा- 'क्या हम दोनों एक जैसे हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के दूसरे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) के जन्म को 6 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। और अब तक जेह की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं। हर गुजरते दिन के साथ और भी फोटोज आ रही हैं, जिसे खुद करीना और उनकी फैमिली मेंबर्स अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हैं। हाल ही में, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनकी ननद सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने लाडले जेह की दो अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Saba Ali Khan

पहले तो ये जान लीजिए कि, सैफ अली खान की बहन व करीना कपूर की ननद सबा अली खान ने फिल्मी दुनिया से हटकर ज्वैलरी डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाया है। वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने पोस्ट को लेकर खबरों में आ जाती हैं। 

Saba Ali Khan

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर के बेटे जेह बड़े भाई तैमूर की हैं कार्बन कॉपी, इस तस्वीर में देखें सबूत)

वहीं, करीना कपूर ने साल 2012 में पहले से शादीशुदा एक्टर सैफ अली खान से शादी रचाई थी। उस समय वह दो बच्चों के पिता थे। हालांकि, इसके बावजूद अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह को तलाक देने के कुछ समय बाद सैफ ने करीना से निकाह किया था। मौजूदा समय में दोनों दो प्यारे बेटों तैमूर और जेह के माता पिता हैं। तैमूर की तरह अब उनके दूसरे बेटे जेह भी लाइमलाइट में बने रहते हैं।

Kareena

अब आइए आपको दिखाते हैं जेह की लेटेस्ट तस्वीरें। दरअसल, सबा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भतीजे जेह के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों लगभग एक जैसे लग रहे हैं। इस अनदेखी फोटो को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरी जान.....! जेह जान... और मैं। क्या हम एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं? निश्चित रूप से। आपने लाइक क्लिक किया, पता है।''

Jeh and saba

Saba

(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की चार सबसे महंगी चीजें, पटौदी हाउस से लेकर लग्जरी कारें तक हैं इसमें शामिल)

वहीं, करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने मालदीव वेकेशन से बेटे जेह की एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में नन्हे जेह, समुद्र के किनारे बेबी चेयर पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इसमें उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा है, लेकिन ऐसा लगा रहा है, जैसे वह किसी चीज को पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस फोटो पर लिखा है, ''हमेशा का मूड।''

Jeh

ध्यान रहे कि, करीना कपूर अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अपनी पति और बच्चों के साथ मालदीव गई हुई हैं। यहां से वह लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसके पहले, उन्होंने अपनी दो फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। इसमें वह ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। यहां देखें वो फोटोज।

Kareena

Kareena

(ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान पापा सैफ संग प्राइवेट आईलैंड पर करते दिखे मस्ती, करीना कपूर ने शेयर की फोटो)

फिलहाल, आपको तैमूर के छोटे भाई जेह अली खान की ये दोनों तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.