सबा इब्राहिम ने भाभी दीपिका संग की ब्राइडल एंट्री, बड़े से घूंघट में चेहरा छिपाए दिखीं दुल्हन

हाल ही में, सबा इब्राहिम के निकाह से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी भाभी दीपिका कक्कड़ और भाई शोएब इब्राहिम संग ब्राइडल एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सबा इब्राहिम ने भाभी दीपिका संग की ब्राइडल एंट्री, बड़े से घूंघट में चेहरा छिपाए दिखीं दुल्हन

टीवी के फेमस कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को जिस दिन का महीनों से इंतजार था, वो दिन आखिरकार आ ही गया है। दरअसल, आज यानी 6 नवंबर 2022 को शोएब की प्यारी बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने अपने मंगेतर खालिद नियाज के साथ निकाह कर रही हैं। अब सबा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भाभी दीपिका संग ब्राइडल एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं।

saba ibrahim

सबा का निकाह उनके पैतृक गांव मौदहा (लखनऊ) में हो रहा है। यहीं पर शोएब और दीपिका का भी निकाह हुआ था। सबा के सभी प्री-वेडिंग फंक्शन भी इसी जगह पर हुए हैं। सामने आई मेहंदी और हल्दी की तस्वीरों में सबा ने रेग्यूलर ग्रीन और येलो कलर के आउटफिट को छोड़कर एकदम अलग हटकर कलर पिक किए थे। जहां हल्दी सेरेमनी में सबा ने पिंक कलर का शरारा सेट चुना था, वहीं मेहंदी में उन्होंने ब्लू कलर का सूट पहना था। यहां देखें तस्वीरें

saba

saba

कुछ देर पहले, सबा की ब्राइडल एंट्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन बनीं सबा अपनी भाभी व टीवी एक्ट्रेस दीपिका के साथ एंट्री करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब इब्राहिम और अन्य करीबी रिश्तेदार फूलों के नीचे सबा को निकाह स्थल तक लेकर आते हैं। इस दौरान सबा आइवरी कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिस पर गोल्डन कलर का वर्क किया गया है। हालांकि, सबा ने अपने चेहरे को एक लंबे से घूंघट के नीचे छिपाया हुआ था। वहीं, दीपिका गुलाबी रंग की एथनिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शोएब ब्लैक कलर के कुर्ता-पायजामा में थे, जिसके साथ उन्होंने एक पिंक थ्रेड वर्क वाली जैकेट पहनी हुई थी। 

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सबा के प्री-वेडिंग फंक्शन मेहंदी बारात की बात करें, तो होने वाली दुल्हन एक ऑरेंज, ग्रीन, रेड और येलो कॉम्बिनेशन के आउटफिट में नजर आई थीं। सबा की मेहंदी बारात की सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होने वाली दुल्हन ने एक ऑरेंज और ग्रीन कॉम्बिनेशन के पेप्लम कुर्ती के साथ मस्टर्ड येलो कलर का घरारा पहना था, जिस पर गोटा-पट्टी का वर्क किया गया था। वहीं, उन्होंने इस ड्रेस के साथ सुर्ख लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया था। सबा ने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी से कंप्लीट किया था।  

saba

saba

सबा की मेहंदी बारात में दीपिका और शोएब का लुक भी देखने लायक था। दीपिका के लुक की बात करें, तो दीपिका का आउटफिट एक प्रॉपर वेडिंग वाइब दे रहा था। वह ब्लैक कलर की कुर्ती के साथ रेड, ब्लैक, ब्लू और येलो कलर की स्कर्ट में नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने दुपट्टे को आगे की तरफ नीचे तक बड़े सलीके से स्टाइल किया हुआ था। गोल्डन कलर का प्रिंट उनके इस आउटफिट में एक ओम्फ फैक्टर जोड़ रहा था। वहीं, शोएब की बात करें, तो उन्होंने मर्द अनारकली-पायजामा के साथ एक जैकेट पहना था। उनकी जैकेट पर किया गया प्रिंटेड वर्क काफी कमाल लग रहा था। सबा की मेहंदी बारात में शोएब और दीपिका ने जमकर धमाल मचाया। देखें वीडियो

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

फिलहाल, आपको सबा की ब्राइडल एंट्री की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.