Saba Ibrahim मिसकैरेज के दर्द को भुलाने की कर रहीं कोशिश, हनीमून पर जाने की है प्लानिंग

मिसकैरेज के बाद, टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम की लाइफ वापस पटरी पर लौट रही है। हाल ही में, सबा ने बताया कि वह जल्द ही हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Saba Ibrahim मिसकैरेज के दर्द को भुलाने की कर रहीं कोशिश, हनीमून पर जाने की है प्लानिंग

पॉपुलर टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) का मई 2023 में मिसकैरेज हो गया था। यह खबर उनकी फैमिली के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी बड़ा झटका थी। हालांकि, अब धीरे-धीरे सबा इस गम को भुलाने की कोशिश कर रही हैं और अपनी लाइफ को वापस पटरी पर लाने की कवायद में जुटी हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में सबा ने बताया कि वह अब अपने हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं।

हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं सबा इब्राहिम

सबा और उनके पति खालिद नियाज उर्फ सनी ने अपने एक व्लॉग में बताया कि वह काफी टाइम से हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस से भी पूछा था कि उन्हें हनीमून के लिए कहां जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने फैंस से यह भी कहा कि जगह भारत में ही होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें बहुत ज्यादा फ्लाइट नहीं लेनी है। दोनों को कुछ सुझाव भी मिले, लेकिन बढ़ती गर्मी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे कन्फ्यूज हैं। वहीं, फैंस से मिले फीडबैक को बताते हुए उन्होंने कहा कि वे शिमला या फिर कश्मीर में से किसी एक जगह को पिक कर सकते हैं। 

saba ibrahim

सनी ने सबा पर लुटाया प्यार 

सबा के मिसकैरेज के दुख को भुलाने में उनके पति सनी उनकी काफी मदद कर रहे हैं, साथ ही उन्हें पैंपर भी कर रहे हैं। उनके साथ रिश्तेदारों के घर जाने से लेकर उन्हें बाहर घुमाने ले जाने तक, सनी वह सब काम कर रहे हैं, जिससे सबा को खुशी मिले और वह फिर से अपनी पुरानी लाइफ में वापस लौट आएं। इसके लिए, सनी ने एक दिन सबा को सरप्राइज भी दिया था और वह जहां भी गईं, वहां गुलाब के फूल लगाए, जिसने सबा को खुश कर दिया था। 

saba ibrahim

इसके अलावा, सबा और खालिद अपने कुछ दोस्तों के साथ लखनऊ की एक छोटी ट्रिप पर भी गए थे। सबा वहां जाकर खुश थीं। वहां से सबा ने कुछ पारंपरिक चिकनकारी आउटफिट की शॉपिंग भी की। साथ ही, फाउंटेन शो भी देखा और 'बड़ा इमामबाड़ा' भी गए। इस दौरान, उन्होंने लखनवी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया था।

saba ibrahim

सबा इब्राहिम का मिसकैरेज

बता दें कि सबा इब्राहिम ने 27 अप्रैल 2023 को अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और बताया था कि वह 2 महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, उनकी खुशी तब दुख में बदल गई थी, जब उन्होंने करीब दो सप्ताह बाद मई 2023 में अपने मिसकैरेज की जानकारी दी थी। जब Saba Ibrahim ने अपने मिसकैरेज ​को कहा था- 'अल्लाह की मर्जी में खुश..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

saba ibrahim

खैर, अब अपने मिसकैरेज के एक लंबे गैप के बाद सबा की लाइफ वापस ट्रैक पर आ रही है और वह नियमित रूप से व्लॉग बनाने लगी हैं। फिलहाल, उनकी हनीमून प्लानिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.