लाल लहंगे में रॉयल लग रही थीं सब्यसाची दुल्हन दिशा, शाही ज्वेलरी ने खींचा सबका ध्यान 

फेमस डिजाइनर सब्यसाची की दुल्हन दिशा ने अपनी शादी के लिए रॉयल लाल लहंगा चुना था। आइए जानते हैं उनके लुक ने क्यों सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

लाल लहंगे में रॉयल लग रही थीं सब्यसाची दुल्हन दिशा, शाही ज्वेलरी ने खींचा सबका ध्यान 

बचपन से ही हर लड़की बॉलीवुड जैसी शादी का सपना देखती है। डिज़ाइनर आउटफिट्स से लेकर यूनिक और सुंदर ज्वेलरी सेट तक, दुल्हन बनने वाली हर लड़की अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनना चाहती है। अगर हम शादी के जोड़े के लिए बेहतर विकल्प की बात करें तो, मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ही पहली पसंद होंगे। आज हम आपको एक ऐसी ही सब्यसाची दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के लिए सब्यसाची को चुना। सब्यसाची ने दुल्हन दिशा बजाज का लहंगा बिल्कुल वैसा ही डिजाइन किया था, जैसा वो चाहती थीं।

bride disha

दिशा ने अपनी शादी में शाही राजस्थानी रजवाड़ी शैली वाला डिजाइनर लाल रंग का लहंगा-चोली पहना था।, जिसमें लीनियर एम्ब्रॉयडरी वर्क और भारी सर्कुलर फ्लोरल पैटर्न बने हुए थे। लहंगे के नीचे आधे हिस्से पर अलग-अलग प्रतीक चिन्ह बने हुए थे। सब्यसाची ने होने वाली दुल्हन को परफेक्ट और आकर्षक लुक देने के लिए गोल्डन जरी, रेशम और स्टोन के साथ आउटफिट डिजाइन किया था। इस लहंगे को दुल्हन ने डीप गले वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। पूरे ब्लाउज पर गोल्डन धागे से कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा आस्तीन और गर्दन के बॉर्डर पर एक ऑफबीट पैटर्न बने हुए थे।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शाही शादी में पहना अनोखा राजस्थानी लहंगा, मारवाड़ी लुक में लगीं रॉयल )

bride disha

दुल्हन के दुपट्टे ने उनके लुक को और भी बढ़ा दिया था। इस लहंगे के साथ दिशा ने दो दुपट्टों को स्टाइल किया था। एक दुपट्टा उनकी चोली से जुड़ा हुआ था, जबकि दूसरे दुपट्टे को दुल्हन ने अपने सिर पर ओढ़ा था। चोली से जुड़े दुपट्टे के बॉर्डर पर सीक्विन में क्रिस-क्रॉस पैटर्न के साथ भारी कढ़ाई का काम हुआ था।। जबकि, दिशा ने अपने सिर पर जो लाल रेशमी घूंघट ओढ़ा था, उस पर बुटी कढ़ाई का काम हुआ था।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना लाइट पिंक लहंगा, मेहंदी रस्म में फूलों से बने दुपट्टे ने खींचा ध्यान )

bride disha

हालांकि, दुल्हन के ओवरऑल लुक में जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह थी, उनकी सार्टोरियल ज्वेलरी। दिशा ने अपने स्पेशल डे के लिए नेकपीस का एक अनोखा सेट चुना था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। दुल्हन ने चौड़ी ऑक्सीडाइज्ड गोल्डन मीनाकारी चोकर सेट और एक हार पहना था। इस हार को दिशा ने उससे मिलते-जुलते डिजाइन के बड़े झुमकों के साथ पेयर किया था। इसके अलावा हाथों में कड़े, मांग टीका, माथा पट्टी और एक बहुत ही सिंपल सी नथ पहने दिशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

bride disha

वहीं, दिशा के मेकअप की बात करें तो, उन्होंने ने सटल मेकअप किया था। उनके अनोखे ज्वेलरी सेट के अलावा, उनके लुक में भी एक ऐसी चीज थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वो थी उनकी मेहंदी डिजाइन। दिशा ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी से बहुत ही सुंदर और सोबर पैटर्न लगवाया था। दिशा लाल जोड़े में किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं।

bride disha

दुल्हन दिशा की तरह ही उनके पंजाबी दूल्हे भी बेहद आकर्षक लग रहे थे। उन्होंने आइवरी कलर का बंदगला शेरवानी सूट पहना था, जिस पर हल्के पैटर्न में कढ़ाई की गई थी। दूल्हे ने शेरवानी को सफेद पायजामा के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने इस लुक को एम्ब्रॉयडरी वाली जूती, ऑक्सीडाइज्ड गोल्डन टू-टियर नेकपीस और लाल पगड़ी के साथ कम्पलीट किया था। इस शाही जोड़े की हर एक तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट लग रही थी। उनके इस खास पल को ओमेगा प्रोडक्शन द्वारा खूबसूरती से कैद किया गया था।

bride disha

(ये भी पढ़ें: इस सब्यसाची दुल्हन ने अपनी शादी में पहना रॉयल ब्लू लहंगा, रिसेप्शन लुक में भी दिखीं अप्सरा जैसी )

फिलहाल, हमें दूल्हा-दुल्हन का ये रॉयल लुक बेहद पसंद आया। आपको कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं और साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.