सब्यसाची दुल्हन ब्लश पिंक लहंगे में लगीं राजकुमारी, रिसेप्शन लुक भी था शानदार

हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने अपने वेडिंग और रिसेप्शन को शानदार बनाने के लिए कई आउटफिट्स का सहारा लिया था, जिसने पूरी महफिल में चार-चांद लगा दिए थे। आइए आपको दिखाते हैं उनके लुक्स।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सब्यसाची दुल्हन ब्लश पिंक लहंगे में लगीं राजकुमारी, रिसेप्शन लुक भी था शानदार

आज की दुल्हनें अपने ब्राइडल लुक को खुद ही चुनना पसंद करती हैं। वह जानती हैं कि, उन्हें अपने खास दिन को और स्पेशल कैसे बनाना है। अपने मन पसंद कलर के लहंगे से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक, दुल्हनें जानती हैं कि, उन्हें दुनिया की सबसे अच्छी दुल्हन बनने के लिए क्या करना है। हमने कई दुल्हनों को देखा है, जो अपनी शादी में डिजाइनर लहंगा पहनने का सपना देखती हैं और उसे पूरा भी करती हैं। सब्यसाची मुखर्जी उन्हीं मशहूर डिजाइनर्स में से एक हैं, जिनका ब्राइडल कलेक्शन दुल्हनों को काफी आकर्षित करता है।

Indian Bride

हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ रिया लैम्बर्ट उन दुल्हनों में से एक हैं, जिन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से अपना ब्राइडल आउटफिट चुना था। दुल्हन रिया ने बॉलीवुड स्टाइल में अपने प्यार से शादी की थी। दुल्हन ने अपनी शादी में ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह एक राजकुमारी की तरह लग रही थीं। दुल्हन अपनी मां के शगुन के दुपट्टे के नीचे चलकर अपने मंडप तक पहुंची थीं।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने पहना मेहंदी कलर का अनोखा लहंगा, हीरे और पोल्की ज्वेलरी में लगीं राजकुमारी)

Indian Bride with Groom

Indian Bride

दुल्हन ने अपने लुक को दो दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था। एक उन्होंने अपने कंधे पर रखा था, जबकि दूसरे को उन्होंने अपने क्राउन पर बड़े करीने से पिन किया हुआ था। उनकी चोली में प्लंजिंग नेकलाइन और सेमी-स्लीव्स थीं, जो फ्लोरल थ्रेड वर्क से सजी थीं। उनके लहंगे में हेमलाइन पर मल्टी-कलर पैचवर्क शामिल था और उसी फ्लोरल पैटर्न थ्रेडवर्क से डिजाइन किया गया था।

Indian Bride

दुल्हन ने लटकी हुई गोल्डन कलीरे और लाल चूड़ा फ्लॉन्ट किया था। अपने लुक को एक्सेसराइज़ करने के लिए उन्होंने स्टोन स्टडेड चोकर सेट, मैचिंग इयररिंग्स, हूप नथ और शीश पट्टी पहन रखी थी। रिया के बाल कार्नेशन्स से सजे एक साफ-सुथरी बन में बंधे थे। स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और गुलाबी गालों ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिया था। वहीं, उनके दूल्हे राजा आइवरी कलर की शेरवानी में बेहद जच रहे थे।

Indian Bride

Indian Bride

अपने रिसेप्शन के लिए रिया ने ‘फ्रंटियर रास’ ब्रांड का टॉफ़ी ब्राउन कलर का लहंगा पहनकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने एक ऑफ-शोल्डर स्वीटहार्ट नेकलाइन चोली पहनी थी, जिसे भारी एम्बेलिश्ड स्कर्ट के साथ पेयर किया गया था। रेशम के धागों, गोटा, जरी और डोरी वर्क से सजी रिया के लहंगे को सॉफ्ट ऑर्गेना में तैयार किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने मोतियों से सजी ज्वेलरी, लाल चूड़ा पहना था और अपने बाल खुले रखे थे।

Indian Bride

Indian Bride with Groom

Indian Bride with Groom

Indian Bride with Groom

(ये भी पढ़ें- इस खूबसूरत दुल्हन ने लहंगे पर लिखवाए अपनों के स्पेशल मैसेज, 'खिड़कीनुमा' पॉकेट ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का वेडिंग लुक बेहद खूबसूरत लगा? वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.