सब्यसाची दुल्हन शेफाली सिंह ने चुना पारंपरिक लाल रंग का लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत

आज भी शादी में लाल रंग को महत्व दिया जाता है। तमाम दूसरे ऑप्शन होने के बावजूद इस 'सब्यसाची' दुल्हन ने अपने शादी के लिए लाल रंग का लहंगा ही चुना। आइए आपको बताते हैं कि, इनके लुक में क्या था खास।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

सब्यसाची दुल्हन शेफाली सिंह ने चुना पारंपरिक लाल रंग का लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत

आजकल शादी में लाल रंग के जोड़े के अलावा दूसरे रंगों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि, इसके बावजूद ज्यादातर लड़कियां अपनी शादी के जोड़े के लिए लाल रंग को ही चुनती हैं। भारतीय संस्कृति में लाल रंग को बहुत शुभ माना जाता है और ये रंग सुहाग की निशानी का भी प्रतीक होता है। ऐसा कहा जाता है कि, भारतीय शादी लाल रंग के परिधानों के बिना अधूरी है।

भारत में जब भी दुल्हन के आउटफिट की बात आती है, तो मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। सब्यसाची के सिग्नेचर डिजाइन हमारा दिल चुराने में हमेशा सफल रहते हैं। हालांकि, आजकल दुल्हनें शादी के जोड़े के रंग के साथ प्रयोग कर रही हैं, मगर फिर भी लाल रंग के जोडे़ का ट्रेंड आज भी वैसा ही है। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए अपनी शादी के लिए सब्यसाची दुल्हन शेफाली सिंह  ने भी लाल रंग को ही चुना था। अपने रेड ब्राइडल आउटफिट में शेफाली बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: इस डॉक्टर दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी सब्यसाची की सफेद साड़ी, बनारसी दुपट्टे ने बढ़ाई सुंदरता )

दुल्हन शेफाली सिंह ने प्रसिद्ध डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ पारंपरिक लाल रंग का लहंगा पहना था। उनके ड्रीम लहंगे में गुलाबी और हरे रंग के फूलों के साथ भारी कढ़ाई की गई थी। हालांकि, उनकी स्कर्ट के बॉर्डर पर गोल्डन एम्ब्रायडरी की गई थी। दुल्हन के ब्लाउज पर हैवी कढ़ाई की गई थी और इस लहंगे को शेफाली ने दो नेट के दुपट्टे के साथ पहना था। जहां, उनके सिर पर रखे दुपट्टे के बॉर्डर पर गोटा-पट्टी का काम था, वहीं दूसरे दुपट्टे पर उनके लहंगे से मिलती हुई कढ़ाई की गई थी।

(ये भी पढ़ें: मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में दुल्हन दिखीं राजकुमारी, नए डिजाइन की ज्वेलरी ने लगाए चार-चांद )

इस लहंगे के साथ शेफाली ने गोल्डन और ग्रीन कलर की ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें मैचिंग इयररिंग्स के साथ हैवी चोकर सेट, नथ और एक माथा-पट्टी शामिल थी। इसके साथ ही अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए दुल्हन ने लॉन्ग गोल्डन नेकपीस के साथ हाथों में लाल और गोल्डन चूड़ियां पहनी थी।

वहीं, शेफाली के मेकअप की बात करें तो, उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था। इसके अलावा गुलाबी ब्लश, डार्क रेड कलर की लिपस्टिक और एक छोटी लाल बिंदी में शेफाली कमाल की लग रही थीं।

शेफाली का हल्दी लुक

अपने हल्दी के लिए शेफाली ने पीले रंग के अनारकली सूट को चुना था, जिसे उन्होंने एक ऑरेंज कलर के बॉर्डर वाले ऑफ-व्हाइट दुपट्टे के साथ पहना था। इसके अलावा अपनी हल्दी में शेफाली ने फूलों से बनी हुई ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें वो बेहद अलग और खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: इस सब्यसाची दुल्हन ने डायमंड ज्वेलरी के साथ ढाया कहर, बच्ची ने भी पहनी ब्राइड की मैचिंग ड्रेस )

फिलहाल, हमें शेफाली का खूबसूरत लाल लहंगा और उनका लुक काफी पसंद आया। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.