सब्यसाची की इन दुल्हनों ने शादी में लाल रंग को छोड़ पहना था सफेद लहंगा

यहां हम आपको उन 5 दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनजर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ सफेद लहंगा पहना था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सब्यसाची की इन दुल्हनों ने शादी में लाल रंग को छोड़ पहना था सफेद लहंगा

जब भी हम एक भारतीय दुल्हन के बारे में बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में एक शर्मीली और लाल रंग के जोड़े में खूबसूरत सी लड़की की छवि बन जाती है। लेकिन, अब वक्त बदल गया है और दुल्हनें बोल्ड हो गई हैं। अब दुल्हनें अपनी शादी को न सिर्फ एंजॉय करती हैं, बल्कि लाल रंग के जोड़े को छोड़कर विवादित रंग सफेद को भी अपनी शादी के जोड़े में शामिल करती हैं। इसके कई उदाहरण हैं, जो उन प्रथाओं को तोड़ती हैं, जिनमें कहा जाता था कि, दुल्हनें शादी में सफेद जोड़ा नहीं पहन सकती हैं।

Sabyasachi Bride

हालांकि, जब बात दुल्हनों और उनके ब्राइडल आउटफिट की होती है, तो इसमें सभी दुल्हनों के पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukherjee) का नाम जरूर आता है। सब्यसाची ने दुल्हनों के बीच उनके सपनों के ब्राइडल आउटफिट्स को असलियत में बदला है। आज के समय में हर दुल्हनें एक यूनिक रंग के साथ सब्यसाची के लहंगे में खुद को देखना चाहती हैं। तो चलिए आपको उन 5 दुल्हनों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में न केवल विवादित सफेद रंग का लहंगा पहना, बल्कि इसे अपने पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची से डिजाइन करवाया।

(ये भी पढ़ें- NRI ईसाई दुल्हन ने अपनी हिंदू शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, मिनिमल लुक में दिखीं खूबसूरत)

1. सब्यसाची दुल्हन ईशा

Sabyasachi Bride

मुंबई की रहने वाली ईशा की शादी, संजय लीला भंसाली की फिल्मों में दिखाए गए शाही शादी की तरह लग रही थी। उनका वेडिंग वेन्यू एक दम शाही था। इसलिए उन्होंने अपना आउटफिट भी एक दम यूनिक और रॉयल चुना था। दुल्हन ने सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया हुआ सफेद लहंगा पहना था, जिसके हेम पर क्रिमसन और कमर पर एक्वा की डिजाइन की गई थी। जिस चीज ने उनके लहंगे को सबसे अलग बनाया था, वह उनके लहंगे पर की गई मधुबनी पेंटिंग की तरह की गई कढ़ाई थी।

Sabyasachi Bride

यही नहीं, उनके सफेद लहंगे पर नीले रंग के सुंदर ज्यामितीय पैटर्न बने हुए थे, जो उसे यूनिक टच दे रहे थे। दुल्हन ने नीले रंग की चोली के साथ इसे पेयर किया था। दुल्हन ने जोधा अकबर स्टाइल लेयर्ड जड़ाऊ नेकपीस के साथ हैवी ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया था। वह अपने ओवरऑल लुक में राजकुमारी की तरह लग रही थीं।

2. दुल्हन अदिति शाह

Sabyasachi Bride

सब्यसाची दुल्हन अदिति शाह अपनी शादी में सफेद फ्लॉवर लहंगे में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। उनके सफेद रंग के लहंगे पर लाल रंग के फूलों, हरे पत्तों और मल्टी कलर के पक्षियों के साथ फ्लोरा फौना की बारीक कढ़ाई की गई थी। इस आउटफिट में लहंगे की कमर और हेमलाइन पर गोटा-पट्टी का काम किया गया था। उन्होंने अपने लुक को प्लंजिंग नेकलाइन में मैचिंग सेमी स्लीव ब्लाउज और व्हाइट नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

Sabyasachi Bride

उन्होंने अपने लुक को स्टोन जड़ित ज्वेलरी से कंप्लीट किया था, जिसमें मांग टीका, इयररिंग्स और चोकर नेकपीस शामिल था। हाथों में सुनहरे और लाल रंग की चूड़ियां पहने होने के कारण दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही, उनकी मिनिमल ज्वेलरी ने उनके ओवरऑल लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

3. सब्यसाची दुल्हन सुखी कौर

Sabyasachi Bride

दुल्हन सुखी कौर ने इंग्लैंड में अपनी दिन की शादी के लिए एक सफेद सब्यसाची लहंगा पहना था। अपने खास दिन के लिए उन्होंने अपना लुक भले ही मिनिमल रखा था, लेकिन बहुत आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने ऑर्गेना फैब्रिक में सब्यसाची का एक सफेद लहंगा पहना था, जिस पर आड़ू और गुलाबी रंग के गुलाब के फूलों के प्रिंट बने हुए थे। लहंगे की स्कर्ट के हेम में गुलाबी और सोने का कटवर्क बॉर्डर था और उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए एक मैचिंग दुपट्टा लिया था।

Sabyasachi Bride

(ये भी पढ़ें- इन 8 दुल्हनों ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइन किया गया लाल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर)

सफेद स्कर्ट और दुपट्टे के साथ दुल्हन सुखी ने प्लंजिंग नेकलाइन के साथ गोल्डन कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था, जिस पर पीच कलर की पाइपिंग की गई थी। उन्होंने अपने लुक को पीच और व्हाइट चूड़ियों, गोल्डन नेकपीस, मांग टीका और मैचिंग इयररिंग्स से पूरा किया था।

4. सब्यसाची दुल्हन मेहा पटेल

Sabyasachi Bride

मेहा पटेल उन दुल्हनों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी शादी के जोड़े में सफेद रंग को शामिल किया था। उन्होंने अपनी शादी में सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा डिजाइन किया हुआ एक सफेद रंग का लहंगा पहना था, जिस पर गुलाबी और हरे फूलों की कढ़ाई की गई थी। उनके लहंगे के स्कर्ट पर एक चौड़ा बॉर्डर था, जिस पर रेड और गोल्डन वर्क किया गया था। उन्होंने इसे एक हैवी कढ़ाई वाले ब्लाउज और एक व्हाइट दुपट्टे के साथ इसे पेयर किया था।

Sabyasachi Bride

खूबसूरत दुल्हन मेहा ने अपने ब्राइडल लुक को कुंदन चोकर नेकपीस, रानी हार, झुमका और मांग टीका के साथ निखारा था। लो बन में बंधे बालों के साथ सटल मेकअप ने उनके लुक को कम्पलीट किया था। अपने लुक में ट्रेडिशनल टच देने के लिए उन्होंने तीन चौड़े सोने के कड़े पहने थे।

5. दुल्हन प्रब्लीन कौर

Sabyasachi Bride

दुल्हन प्रब्लीन कौर ने अपनी शादी के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट के जैसे लहंगे को चुना था। अगर आपको याद हो कि, आलिया भट्ट ने सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में सब्यसाची का एक नियॉन कलर का लहंगा पहना था, ठीक उसी तरह लहंगा प्रब्लीन ने भी अपनी शादी में पहना था, बस फर्क इतना था कि, प्रब्लीन ने अपने शादी के जोड़े को लाल या पेस्टल कलर की बजाय सफेद रखा था। नॉर्वे में अपनी गुरुद्वारा शादी के लिए प्रब्लीन, सब्यसाची के सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Sabyasachi Bride

प्रब्लीन के सफेद लहंगे पर ऑर्गेंजा और सिल्क की कढ़ाई हाथ से की गई थी। स्कर्ट का हेम और ब्लाउज की आस्तीन एक सफेद और सोने की बॉर्डर लाइन के साथ तैयार हुई थी। उन्होंने एक सफेद दुपट्टे के साथ अपने लुक को पूरा किया था। उन्होंने अपना मेकअप कम से कम रखा था और अपने लुक को पूरा करने के लिए कुंदन नेकपीस और कड़ा पहना था। प्रब्लीन अपने सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Sabyasachi Bride

(ये भी पढ़ें- 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)

फिलहाल, हमें तो सभी दुल्हनों का सफेद लहंगा बेहद पसंद आया। आपको इनमें से कौन सा लहंगा सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.