सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना मल्टी कलर का खूबसूरत लहंगा, अपनी शादी में बिखेरे जलवे

पूनम बजाज ने अपनी शादी के दिन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा बनाया गया मल्टीकलर्ड का लहंगा पहना है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं पूनम बजाज की तस्वीरें।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना मल्टी कलर का खूबसूरत लहंगा, अपनी शादी में बिखेरे जलवे

हर लड़की छोटी उम्र से ही अपनी शादी से जुड़े कई तरह के सपनों को सजाती है। जहां एक तरफ वह अपने सपनों के ‘दूल्हे राजा’ के बारे में सोचती है। तो दूसरी तरफ, वह अपने लुक को लेकर भी कई तरह की तैयारियां करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, शादी का दिन हर लड़की के लिए काफी खास होता है। वह इस दिन दुनिया की सबसे ब्यूटीफुल दुल्हन दिखना चाहती है और इसी वजह से वह सबसे सुंदर लहंगा और उसके साथ सुंदर मेकअप करना चाहती है। कई ऐसे डिजाइनर हैं, जिनके द्वारा बनाया गया लहंगा पहनना लड़कियों की तमन्ना होती है, जिसमें मशहूर डिजाइन सब्यसाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukherjee) का नाम शामिल है, जिनके लहंगे और साड़ी के कलेक्शन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। तो आज हम आपको सब्यसाची की लेटेस्ट ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ की तस्वीरें दिखाते हैं, जिनका आउटफिट देख आप हैरान रह जाएंगे।

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, सब्यसाची मुखर्जी भारत ही नहीं बल्कि, दुनिया के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में कई अवॉर्ड हासिल किए हैं। खास बात ये है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस भी सब्यसाची के ट्रेडिशनल कलेक्शन की दीवानी हैं। कई एक्ट्रेस ने अपनी शादी के दिन सब्यसाची द्वारा बनाए गए स्पेशल लहंगे को पहना है, जिसमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, नेहा कक्कड़ समेत कई हसीनाओं के नाम शामिल हैं। इन सभी स्टार्स के लहंगे बनाने में सब्यसाची और उनकी टीम को कई दिनों का समय लगा है। इतना ही नही, अपनी शादी के अलावा बाकी फंक्शन में भी एक्ट्रेसेस सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए ट्रेडिशनल ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं। (ये भी पढ़ें: जुड़वा बहनों ने एक ही दिन रचाई शादी, पहना एक जैसा ड्रेस, फोटो देख पहचान लगा पाना मुश्किल)

आइए अब हम आपको ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ से मिलवाते हैं, जो पूनम बजाज हैं। पूनम बजाज ने अपनी जिंदगी के सबसे ‘स्पेशल डे’ पर सब्यसाची के कलेक्शन को चुना और उसमें से एक ब्युटीफुल लहंगा पहना था, जिनकी तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूनम ने सब्यसाची द्वारा बनाए गए मल्टी कलर के लहंगे को पहना है, जिसमें वह काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। पूनम के लहंगे में पीला, लाल, नीला, पिंक, पर्पल, ऑरेंज के साथ और भी कई कलर नजर आ रहे हैं और लहंगे के नीचे हैवी बॉर्डर भी दिया है, जिससे ये लहंगा और ज्यादा सुंदर बन गया है। इतना ही नहीं, इस लहंगे की कोटी भी पूरी तरह जड़ी हुई है और चुन्नी के बॉर्डर पर हैवी वर्क किया हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए पूनम ने गले में दो भारी नेकपीस, कान में झुमकियां और सिर पर मांगटीका पहना है। इसके अलावा उन्होंने हाथ में सुंदर कलीरें भी पहने हुए हैं। अपने इस ब्राइडल लुक में पूनम काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। (ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ और प्रियंका चोपड़ा की शादी में सेम टू सेम नजर आईं ये चीजें, देखें ब्राइडल लुक)

वहीं, इस खास दिन पर पूनम के ‘दूल्हे राजा’ भी किसी से कम नहीं लग रहे थे। दूल्हे ने सफेद चूड़ीदार के साथ बेज रंग की शेरवानी पहनी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पगड़ी भी कैरी की है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि सब्यसाची की ड्रेस ने पूनम और उनके हसबैंड के लिए उनकी शादी का दिन और भी ज्यादा खास बना दिया है। वह अपने इस खास दिन पर काफी ज्यादा सुंदर लग रहे थे। (ये भी पढ़ें: ईशा ने अपनी शादी में किया था मां के लुक को कॉपी, 35 साल पहले नीता अंबानी सजी थीं ऐसे)

भारतीय समाज में दुल्हन के लिए लाल रंग को चुना गया है। इसी वजह से अक्सर दुल्हन लाल रंग का जोड़ा अपनी शादी के दिन पहनती है। लेकिन अब कई दुल्हन अपनी शादी के दिन कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करती हैं। कई ऐसी दुल्हन हैं, जो अपने खास दिन पर कलरफुल लहंगा पहनना पसंद करती है, जिसमें ब्लू, ग्रे या फिर मल्टी कलर शामिल है और इन कलर में दुल्हन यकीनन काफी ज्यादा सुंदर लगती है। अमानत गिल भी उन्ही लड़कियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी शादी के दिन लाइट ब्लू रंग का लहंगा पहनकर हर किसी को हैरान कर दिया था। अमानत ने इस लहंगे के साथ डबल चुन्नी ली थी और अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बंद नेकलेस, माथापट्टी और नाक में हेवी नथ कैरी किया था, जिसमें वह काफी ज्यादा ब्यूटीफुल लग रही थीं।

इससे पहले, डॉक्टर प्रिया चुग ने भी अपनी शादी के लिए सब्यसाची के कलेक्शन को चुना था, जो न्यूयॉर्क में रहती हैं। उन्होंने अपनी शादी के दिन सब्यसाची द्वारा बनाया गया लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था, जिस पर डबल चुन्नी थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रिया चुग के लहंगे में सिर्फ रेड कलर का वर्क किया गया है बाकि वह पूरी तरह व्हाइट रंग का है। अपने इस लहंगे के साथ उन्होंने व्हाइट एंड रेड कलर की ज्वैलरी को कैरी किया है, जिमसें वह काफी सुंदर लग रही हैं।

खैर, सब्यसाची के लहंगों का कलेक्शन सालों से ही लड़कियों का पसंदीदा रहा है। इसी वजह से हर लड़की अपनी शादी के दिन सब्यसाची द्वारा बनाया गया लहंगा पहनना पसंद करती है। तो आपको पूनम बजाज का ब्राइडल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.