सब्यसाची मुखर्जी की इस दुल्हन ने पिंक लहंगे के साथ पहना था मैरून चूड़ा, लग रही थी बेहद खूबसूरत

आइए आज हम आपको डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी की एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में पिंक कलर के लहंगे के साथ यूनिक मैरून चूड़ा पहना था।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

सब्यसाची मुखर्जी की इस दुल्हन ने पिंक लहंगे के साथ पहना था मैरून चूड़ा, लग रही थी बेहद खूबसूरत

हर किसी के लिए उसकी शादी का दिन सबसे इम्पोर्टेंट होता है, क्योंकि ये वो दिन होता है जब आपकी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा होता है। हालांकि, हर कोई अपने इस स्पेशल दिन को खास बनाना चाहता है, लेकिन अपने सही आउटफिट से इसे यादगार बनाया जा सकता है। अगर आप एक महिला हैं, तो आपकी वेडिंग और भी स्पेशल हो जाती है। क्योंकि एक महिला को शादी के बाद अपने पेरेंट्स को गुडबाय बोल कर अपने पति के साथ जिंदगी के एक नए पड़ाव की शुरुआत करनी होती है। इसलिए वो अपनी शादी के दिन हर एक छोटी सी छोटी चीज भी परफेक्ट चाहती है।

भारत में, सब्यसाची मुखर्जी का डिज़ाइनर कलेक्शन हर लड़की एक बार जरूर अपने आउटफिट में शामिल करने का सपना देखती है। सब्यसाची हर भारतीय दुल्हन के ड्रीम डिज़ाइनर हैं, क्योंकि उनकी हर एक डिज़ाइन सीधा दिल से निकल कर आती है। उन्होंने अपनी सिंपल डिज़ाइन फिलोसोफी से दुनिया में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। उन्हें पता होता है कि हमारी संस्कृति की समृद्ध विरासत को कैसे आगे बढ़ाना है। हाल ही में, हमने एक दुल्हन स्पॉट की, जो सब्यसाची के गॉर्जियस कलेक्शन को काफी परफेक्ट तरीके से फ्लॉन्ट करती नजर आईं। (ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन और उसकी बहन ने शादी में पहना एक जैसा लहंगा, देखें खूबसूरत तस्वीरें)

मिलिए हमारी ब्राइड ऑफ़ द वीक सोनाली बाजवा से, जो एक सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार गुरुमुख बाजवा से शादी रचाई थी। अपनी शादी के दिन हमारी लवली दुल्हनिया ने पिंक कलर का सब्यसाची लहंगा पहना था, जिसमें एम्ब्रॉयडर्ड चोली और डबल दुपट्टा भी शामिल था। उनके लुक की शोभा सर पर डाला हुआ जाल से एम्ब्रॉयडर्ड किया हुआ दुपट्टा बढ़ा रहा था।    

Sabyasachi Mukherjee bride

गॉर्जियस दुल्हन ने अपना लुक चोकर नेकलेस, लॉन्ग नेकलेस, एक माथापट्टी, एक नथ और मैचिंग इयरिंग्स से कंप्लीट किया था। हालांकि, वो उनका मैरून कलर का चूड़ा था जो उनके लुक को और एलीगेंट बना रहा था। (ये भी पढ़ें: दिव्यांग कपल की लव स्टोरी: कम लंबाई होने से मायूस पायल को कैसे मिले कपिल, रचाई शादी)

वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे ने शादी के लिए गोल्डन जाल की एम्ब्रॉयडरी के साथ क्रीम कलर की शेरवानी चुनी थी। उनके लुक का निखार पर्ल नेकलेस और पिंक पगड़ी बढ़ा रहे थे। (ये भी पढ़ें: रियल लाइफ में 'राजकुमारी' हैं ये 8 एक्ट्रेसेस, सोहा अली खान से लेकर किरण राव तक हैं लिस्ट में शामिल)

फिलहाल, सोनाली ने यूनिक मैरून कलर के चूड़े के साथ पिंक लहंगा चूज करके वास्तव में हमारा दिल जीत लिया है। तो आपको उनका ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, safarsaga_films)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.