सब्यसाची की इस दुल्हन ने पीले रंग का लहंगा पहनकर सेट किया था नया ट्रेंड, दिखीं बेहद खूबसूरत

इस स्टोरी में हम आपको सब्यसाची मुखर्जी की एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में पीले रंग का लहंगा पहनकर सारी लाइमलाइट लूट ली थी।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

सब्यसाची की इस दुल्हन ने पीले रंग का लहंगा पहनकर सेट किया था नया ट्रेंड, दिखीं बेहद खूबसूरत

21वीं शताब्दी में भी जब हमारे मन में एक दुल्हन की छवि आती है, तब सभी लोग लाल रंग का सुंदर लहंगा पहने और भारी भरकम गहनों में सजी हुई लड़की के बारे में सोचते हैं, क्योंकि हर कोई इसी धारणा के साथ बड़ा हुआ है कि, दुल्हनें अपनी शादी में सिर्फ लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहनती हैं और इस शुभ रंग के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करती हैं। लेकिन वक्त बदल रहा है और इस बदलते वक्त के साथ दुल्हनों का फैशन को लेकर टेस्ट भी बदलता नजर आ रहा है। अब दुल्हनें लाल रंग को गुडबाय बोलकर बाकी दूसरे रंगों को अपने स्पेशल दिन के लिए चुन रही हैं।

dulhan

अब तब हमने आपको कई ऐसी रियल दुल्हनों के बारे में बताया है, जिन्होंने अपनी शादी में खुद के लिए सुंदर पेस्टल रंग या फिर ब्लू से लेकर ग्रे कलर तक का लहंगा चुनकर अपने दिन को यादगार बनाया है और यकीन मानिए, ये सभी दुल्हनें अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अब हमने एक ऐसी दुल्हन को देखा, जिन्होंने अपनी शादी में लाल रंग के बजाय खिलते हुए पीले रंग का लहंगा पहनकर सबकी तारीफ बटोरी थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था शैंपेन कलर का लहंगा, राजस्थानी गहनों में दिखीं राजकुमारी)

bridal

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ सृष्टि जैन से, जिन्होंने अपने सपनों के राजकुमार ऋषभ जैन से राजस्थान के जैसलमेर में एक भव्य तरीके से शादी रचाई थी। सृष्टि ने अपनी शादी में आउटफिट से जुड़े सभी नियमों को तोड़कर कुछ नया करने की कोशिश की थी और उनकी ये कोशिश सफल भी हुई। दुल्हन ने अपनी जिंदगी के खास दिन पर डिजाइनर सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया हुआ पीले रंग का लहंगा चुना था, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: इस मुस्लिम दुल्हन को निकाह के बाद शौहर ने भेजा प्यारा मैसेज, पढ़कर हर किसी को होगा फक्र)

dulhan photos

couple

सृष्टि के इस खूबसूरत पीले रंग के लहंगे पर धागे की कढ़ाई का काम किया गया था। इस लहंगे के साथ दुल्हन ने चोली-कट स्टाइल वाला ब्लाउज पेयर किया था, जिस पर भी धागे का वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने सिंगल दुपट्टा चुना था। वहीं, दुल्हन ने अपने लुक को ग्रीन ज्वैलरी से निखारा था। उन्होंने खूबसूरत नेकपीस, इयररिंग्स, हल्का टीका, पासा और एक नथ पहनी थी, जिसमें वह स्वर्ग की अप्सरा लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: शादी में 'फिटनेस कोच' दुल्हन ने भारी लहंगा पहनकर दूल्हे संग मारे पुश-अप्स, यहां देखें प्यारा वीडियो)

bridal photoshoot

वहीं, सृष्टि जैन के दूल्हे राजा भी अपने खास दिन पर काफी जच रहे थे। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दोशाला कैरी किया था। अपने लुक को दूल्हे राजा ने ग्रीन मोतियों की लेयर्ड माला और क्रीम कलर की मोतियों की माला से निखारा था। अपने ओवरऑल लुक में वह अपनी दुल्हनिया को कंप्लीट करते नजर आ रहे थे।

wedding

इससे पहले, हमारी दुल्हन अमानत गिल ने अपनी शादी के दिन लाइट ब्लू रंग का लहंगा पहनकर हर किसी को हैरान कर दिया था। अमानत के इस लहंगे को सब्यसाची मुखर्जी ने ही डिजाइन किया था, जिसके साथ उन्होंने डबल चुन्नी ली थी। दुल्हन ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बंद नेकलेस, माथापट्टी और नाक में हेवी नथ कैरी किया था, जिसमें वह काफी ज्यादा ब्यूटीफुल लग रही थीं।

blue lehnga

bridal photo

फिलहाल, हमें सृष्टि जैन का लहंगा बेहद पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.