सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा डिजाइनर अनीता डोंगरे के लिए बनीं दुल्हन, पॉकेट लहंगे में दिखीं सुंदर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन के लिए एक फैशन शूट से सभी को हैरान कर दिया है। आइए दिखाते हैं आपको इसकी तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा डिजाइनर अनीता डोंगरे के लिए बनीं दुल्हन, पॉकेट लहंगे में  दिखीं सुंदर

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) पहले से ही एक फैशनिस्टा हैं। जहां उनके लाखों प्रशंसक उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सारा फेमस डिजाइनर अनीता डोंगरे के ब्राइडल कलेक्शन के लिए अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सभी का दिल जीत रही हैं। वह आधुनिक भारतीय दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको भी दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।

sara

पहले तो ये जान लीजिए कि, सचिन तेंदुलकर कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद अंजलि तेंदुलकर के साथ 24 मई 1995 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने 12 अक्टूबर 1997 को अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के आगमन के साथ पितृत्व ग्रहण किया था। इसके बाद इनका परिवार 24 सितंबर 1999 को उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर के जन्म के साथ पूरा हो गया था।

sara tendulkar

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा नारियल पानी के लिए दिखीं बेहद एक्साइटेड, सामने आया प्यारा वीडियो)

अब आइए आपको सारा तेंदलकर के ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें दिखाते हैं। हाल ही में, हमें सारा तेंदुलकर के लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनमें वह फेमस फैशन डिज़ाइनर अनीता डोंगरे के लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन के लिए दुल्हन बनी हैं। डिजाइनर की कलेक्शन से गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे में सारा पहचान में नहीं आ रही थीं। लहंगे के चारों तरफ हैवी गोल्डन थ्रेडवर्क था। हालांकि, पूरे आउटफिट का दिलचस्प हिस्सा साइड पॉकेट था। यह आधुनिक दुल्हन के लिए एक आदर्श पिक है।

sara tendulakar bridal look

sara tendulakar bridal look

(Image Source)

हम सभी जानते हैं कि, सारा लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह अक्सर अपने कमाल के फैशन की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। कुछ समय पहले, हमने सारा तेंदुलकर को मराठी लुक फ्लॉन्ट करते हुए देखा था। वह नौवारी साड़ी में वह बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सोने के हार और एक ब्राह्मी नाथ के साथ निखारा था।

sara tendulkar

(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ-दिशा के ब्रेकअप पर जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'वे दोनों दोस्त रहे हैं लेकिन..')

फिलहाल, हमें तो सारा का लेटेस्ट लुक बहुत पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.