मॉडल सागरिका ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, शिल्पा शेट्टी को भी अरेस्ट करने की कही बात

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने राज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए आपको बताते हैं, एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

मॉडल सागरिका ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर आरोप, शिल्पा शेट्टी को भी अरेस्ट करने की कही बात

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक पर हंगामा मचा दिया है। राज पर आरोप है कि, वह लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर अपलोड करते हैं। इतना ही नहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के पास राज के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी हैं, जिसके आधार पर ही उन्हें 19 जुलाई की देर रात गिरफ्तार किया गया। हाल ही में, इस मामले पर एक्ट्रेस व मॉडल सागरिका शोना सुमन (Sargrika Shona Suman) का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि, एक्ट्रेस को अश्लील वीडियो के ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। आइए आपको बताते हैं, एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Rajkundra

पहले आप ये जान लीजिए कि, 19 जुलाई 2021 को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल टीम ने राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस के पति से घंटों तक पूछताछ भी की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया। राज कुंद्रा पर धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा), 292 और 293 (अश्लील और अश्लील विज्ञापनों और डिस्प्ले से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की तरफ से बताया गया था कि, फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस मामले में राज मुख्य साजिशकर्ता हैं और पुलिस के पास इसके पर्याप्त सबूत भी हैं।

(ये भी पढ़ें: हिना खान अपने पापा को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'आपका नुकसान सहन करने जितनी स्ट्रांग नहीं हूं डैड')

Raj kundra arrested

आइए अब आपको सागरिका के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, सागरिका शोना सुमन ने ‘ABP न्यूज’ संग बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, राज कुंद्रा के राइट हैंडमैन उमेश कामत, जो फरवरी में गिरफ्तार हो चुके हैं, उन्होंने एक्ट्रेस को राज कुंद्रा की वेबसाइट के लिए बनाई जा रही वेब सीरीज में एक रोल ऑफर किया था। इस दौरान उन्होंने सागरिका से न्यूड ऑडिशन देने की बात कही थी। सागरिका ने ये भी दावा किया है कि, उनके मना करने के बावजूद उमेश कामत ने उनसे इस ऑफर पर फिर से विचार करने के लिए कहा था।

raj

सागरिका शोना सुमन ने कहा कि, ‘वीडियो कॉल के जरिए मुझे न्यूड ऑडिशन के लिए कहा जा रहा था। उस वक्त उमेश कामत के अलावा मेरे साथ और भी दो लोग वीडियो कॉल के जरिए जुड़े हुए थे। इस दौरान एक शख्स राज कुंद्रा थे। हालांकि, राज कुंद्रा ने अपना चेहरा ढक रखा था, लेकिन इसके बावजूद मैंने उन्हें पहचान लिया था।’ एक्ट्रेस ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया है कि, इस पूरे मामले में राज कुंद्रा के साथ उनकी वाइफ शिल्पा शेट्टी भी मिली हुई हैं। सागरिका ने कहा कि, ‘राज कुंद्रा की कंपनी में शिल्पा शेट्टी भी पार्टनर और डायरेक्टर रही हैं, तो ऐसे में शिल्पा को भी राज के पोर्न रैकेट की जानकारी जरूर रही होगी। इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी को भी गिरफ्तार कर‌ना चाहिए और उनसे पूछताछ की जानी चाहिए।’

(ये भी पढ़ें: अनिता हस्सनंदनी ने पति रोहित के साथ खरीदी 40 लाख की नई कार, बेटे की बर्थ डेट का लिया नंबर)

shilpa shetty

इसके आगे सागरिका ने बताया कि, वो नहीं चाहती हैं कि, इंडस्ट्री में काम पाने के लिए आने वाली लड़कियों को इस तरह के शोषण का सामना करना पड़े। इसी वजह से उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ पहले भी बात की थी। सागरिका शोना सुमन इस पूरे मामले में पुलिस की पूछताछ के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि, ‘अगर ऐसा होता है, तो मैं इस पूरे मामले पर पुलिस के साथ तमाम जानकारियां साझा करूंगी।’

raj kundra and shilpa

जानकारी के लिए बता दें कि, क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद जांच कर रही है कि, क्या इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी की कोई संलिप्तता है। हालांकि, अभी तक शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अधिकारियों को कोई सबूत नहीं मिला है। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) मिलिंद भारम्बे ने कहा है कि, ‘हमें अभी उनकी (शिल्पा शेट्टी की) कोई सक्रिय भूमिका नहीं मिली है। हम जांच कर रहे हैं। हम पीड़ितों से अपील करेंगे कि, वे आगे आएं और क्राइम ब्रांच मुंबई से संपर्क करें और हम उचित कार्रवाई करेंगे।’

(ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी के बाद घर में रखी पूजा, मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस)

shilpa shetty kundra

फिलहाल, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे रैकेट में कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। तो एक्ट्रेस के इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.