बेटे तैमूर को कुकिंग क्लासेज देती दिखीं मां करीना कपूर, सामने आईं एडोरेबल फोटोज

करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें वो खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं वो फोटोज।

img

By Deepali Srivastava Last Updated:

बेटे तैमूर को कुकिंग क्लासेज देती दिखीं मां करीना कपूर, सामने आईं एडोरेबल फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान  (Kareena Kapoor Khan) पिछले दिनों अपनी फैमिली संग हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला गईं थीं, ताकि वो अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) व पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ एक अच्छा समय बिता सके। यहां से उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई थीं, लेकिन अब इस टूर की तैमूर की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रहा हैं। तो चलिए बिना देरी के जल्दी से देख लेते हैं वो तस्वीरें।

आपको हम तैमूर की वो क्यूट फोटोज़ दिखाये उससे पहले आपको बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। 12 अगस्त 2020 को करीना और सैफ ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी देते हुए बताया था कि उनका बेटा तैमूर जल्द ही बड़ा भाई बनने वाला है। करीना अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं और इसी बीच वो तैमूर का भी खास ख्याल रख रही हैं। चलिए अब देखते हैं वो तैमूर की प्यारी फोटोज़-

अपने काम के बीच से भी सैफ-करीना अपने बेटे तैमूर के लिए वक्त निकाल लेते हैं और कपल इस बात का खास ख्याल रखता हैं कि बेटे की परवरिश में कोई कमी ना हो। कुछ दिनों पहले कपल धर्मशाला के 'हयात होटल' में रुके हुए थे और होटल के इंस्टाग्राम हैंडल से 1 दिसंबर 2020 को कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें तैमूर चॉकलेट से कुछ बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सैफ और करीना पास में ही बैठकर तैमूर को देख रहे हैं।

सिर्फ यही नहीं करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को हर चीज सिखा रही हैं। 24 नवंबर 2020 को करीना ने इंस्टाग्राम से कुछ फोटोज़ शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस बेटे को मिट्टी के पॉट बनाना सिखाती हुई नजर आ रही हैं। तैमूर भी इस काम को करते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

करीना कपूर पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ हर एक पल की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब नीचे दी गई इस तस्वीर को ही देखिये, जिसमें सैफ बेटे तैमूर को अपने कंधे पर बैठाये हुए हैं और दूसरी फोटो में करीना भी साथ में नजर आ रही हैं।

तैमूर पहले ऐसे स्टार किड है जो काफी पॉपुलर हैं और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। तो वहीं करीना और सैफ की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में कपल शादी के बंधन में बंध गये थे। साल 2016 में करीना ने बेटे तैमूर को जन्म दिया और अब दोबारा दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।

करियर की बात करें तो करीना कपूर खान और सैफ अली खान के कई अपकमिंग प्रोजेक्ट हैं, जो आने वाले हैं। करीना कपूर ने कुछ दिनों पहले ही फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की थी। इस फ़िल्म में करीना के साथ एक्टर आमिर खान लीड रोल में नजर आयेंगे। तो वहीं सैफ की अपकमिंग फ़िल्म 'भूत पुलिस' है, जिसकी शूटिंग वो कर चुके हैं।

फिलहाल, करीना-सैफ अपने बेटे तैमूर अली खान को नई-नई चीजों से रूबरू करा रहे हैं। तो आपको तैमूर की ये कुकिंग करते हुए तस्वीरें कैसी लगीं? ये आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.