तैमूर अली खान ने किया कुछ ऐसा जिसे 'बेबो' नहीं करना चाहती शेयर, सैफ अली खान ने किया खुलासा

हाल ही में एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक इंटव्यू में खुलासा किया कि उनके पास बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का सफाई करते हुए एक प्यारा वीडियो है, जिसे करीना कपूर शेयर नहीं करना चाहती हैं। आइए जानते हैं और क्या बताया उन्होंने?

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तैमूर अली खान ने किया कुछ ऐसा जिसे 'बेबो' नहीं करना चाहती शेयर, सैफ अली खान ने किया खुलासा

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। भारत देश में सुरक्षा के चलते 3 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी (Bollywood Celebrity) क्वारनटीन में हैं। फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब सारा समय बिता रहे हैं। करीना आए दिन अपने बेटे तैमूर की कलाकारी का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार किड्स में से एक हैं। हाल ही में सैफ अली खान ने एक इंटव्यू में खुलासा किया कि उनके पास बेटे तैमूर अली खान का सफाई करते हुए एक प्यारा वीडियो है, जिसे करीना कपूर शेयर नहीं करना चाहती हैं। सैफ ने कथित तौर पर अपने बेटे और पत्नी के बारे में काफी कुछ बताया। अभिनेता ने कथित तौर पर कहा कि 'बेबो' अक्सर अपने बेटे तैमूर के वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के लिए उसकी तस्वीरें खिंचवाती और वीडियो बनाती रहती हैं। ऐसे में यदि वह वीडियो शेयर करने से मना करते हैं तो वह अजीब हैं। क्योंकि ज्यादातर सैफ खुद उन्हें टिम की ज्यादा फोटो अपलोड नहीं करने के लिये चिल्लाते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने बनाई शानदार पेंटिंग, मम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर)  

सैफ ने तैमूर के एक वीडियो के बारे में बात की जो उनके पास है, जिसे बेबो ने शेयर करने से मना कर दिया है। वीडियो के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि यह तैमूर की डोर नोब साफ़ करते हुए प्यारा वीडियो है। लेकिन बेबो ने उसे शेयर नहीं होने दिया। सैफ ने यह भी खुलासा किया कि तैमूर अली खान उनके लिए खुशी का एक स्रोत है। जब वह आसपास होता है तो वह खुश होते हैं। (ये भी पढ़ें: पटौदी के राजकुमार तैमूर अली खान को गिफ्ट में मिला ये खास कार्ड, मम्मी करीना कपूर ने किया शेयर)  

बता दें कि 12 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर करीना ने तैमूर को बन्नी बनाकर फोटो शेयर किया था। इस फोटो में तैमूर बिल्ली की तरह सजे थे। उनके मुंह पर बिल्ली की तरह मूंछे बनाई गईं थीं। साथ ही फोटो में सैफ भी दिखाई दे रहे थे। दूसरी फोटो में सैफ अली खान तैमूर के पीछे पूंछ लगाते दिखाई दे रहे थे। फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है कि- ''जीवन के लिए मेरी ईस्टर बन्नीज़, सभी को हैप्पी ईस्टर''। (ये भी पढ़ें: अम्मी करीना कपूर खान के लिए तैमूर ने बनाई ये खास ज्वैलरी, तस्वीरें देख नहीं कर पाएंगे यकीन   

करीना कपूर और सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बात हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई हैं। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक दबंग पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह आखिरी बार जवानी जानेमन में दिखाई दिए हैं। 

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.