सैफ अली खान ने कहा- 'तैमूर खुद को भगवान श्रीराम समझता है, उसे रामायण देखना पसंद है'

अभिनेता सैफ अली खान (Siaf Ali Khan) ने अपने 'छोटे नवाब' यानी तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को लेकर जानकारी दी है कि वह इन दिनों क्या कर रहे हैं, आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सैफ अली खान ने कहा- 'तैमूर खुद को भगवान श्रीराम समझता है, उसे रामायण देखना पसंद है'

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Siaf Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सबसे फेवरेट स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर अपने क्यूट लुक के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वह भले ही अभी छोटे हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। तैमूर के फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि वह फिल्मों में कब आएंगे? इसको लेकर सैफ और करीना ने लोगों से कई बार बताया भी है, लेकिन फैंस के मन में ये सवाल बना ही रहता है। हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान ने अपने 'छोटे नवाब' यानी तैमूर को लेकर बातचीत की है। 

Taimur ali khan

सैफ ने 'रेडिफ' को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'तैमूर को रामायण देखना बहुत पसंद है। उसे धनुष-बाण पसंद है और वह भगवान राम की तरह तैयार होता है और खुद को भगवान राम ही समझता है।' सैफ से पूछा गया कि क्या तैमूर को अपने दादा जी की तरह क्रिकेट पसंद है? इस पर एक्टर ने कहा, 'मेरा बड़ा बेटा इब्राहिम बहुत अच्छा क्रिकेटर है। मैंने तैमूर को भी बैट थमाने की कोशिश की थी लेकिन उसने कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया। तैमूर को आर्ट्स में ज्यादा इंट्रेस्ट है। उसे पेंटिंग और सिंगिंग का शौक है।'  

सैफ ने बताया कि, उसे राजाओं और तलवारों के बारे में सुनना अच्छा लगता है। करीना और मैं उसके लिए ऐसी किताबें पढ़ते हैं।' सैफ ने ये भी बताया कि, 'तैमूर हमेशा कोरोना वायरस बोलता रहता है और लगातार मास्क पहनकर रखता है।' (ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने शेयर किया अपनी मंगेतर का क्यूट वीडियो, धनश्री ने लिखा- 'ये बहुत प्यारा है')

taimur ali khan

तैमूर के करियर को लेकर सैफ ने कही थी ये बात

अभी कुछ दिनों पहले 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेता सैफ अली खान से उनके छोटे बेटे तैमूर अली खान के भविष्य की अपेक्षाओं के बारे में पूछा गया था इस सवाल पर तैमूर के पिता सैफ अली खान ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा बॉलीवुड में अभिनेता बने। उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि जब वह बड़ा होगा तो उसे एक अच्छी नौकरी मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि वह अपनी पहली फिल्म रिलीज के शुक्रवार तक इसे बनाए रखेगा। मैं चाहूंगा कि वह एक अभिनेता बने।"  

Taimur Ali Khan

तैमूर की परवरिश को लेकर क्या कहते हैं सैफ? 

कुछ दिनों पहले जब 'ईस्ट इंडिया कॉमेडी' के साथ एक साक्षात्कार में सैफ से जब सवाल किया गया था कि वह किस तरह के पैरेंट्स हैं और क्या वह तैमूर के साथ कूल हैं या फिर उनके साथ कभी-कभी सख्ती से भी पेश आते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि, 'मुझे लगता है कि पैरेंट को थोड़ा सख्त होना चाहिए। लेकिन मैं काफी कूल पिता हूं। इस बार जब मेरा तीसरा बच्चा और मेरी पत्नी का पहला बच्चा हुआ (हंसते हुए) तो मैंने नोटिस किया कि करीना-तैमूर को थोड़ा-सा बिगाड़ रही हैं। मैं ये बात बहुत अच्छे से जानता हूं कि तैमूर इन सभी की बातों और हरकतों के बाद जल्दी से बेहतर होने वाले नहीं हैं। मैं जानता हूं कि वो कहा जा रहा है। तैमूर अब तो घर के सभी सदस्यों पर धौंस जमाने लगे हैं। कभी-कभी तो कहते हैं मुझे स्कूल नहीं जाना है, मुझे ये काम नहीं करना है।' 

saif

सैफ बनना चाहते हैं सख्त पिता, लेकिन करीना का दुलार तैमूर को कर रहा जिद्दी

अपनी बात को जारी रखते हुए सैफ ने कहा था कि, 'तैमूर वैसे तो बहुत ही प्यारे बच्चे हैं। वे घर में बात-बात पर सभी को आई लव यू कहते हैं। लेकिन एक बार किसी चीज के लिए तैमूर को किसी ने मना कर दिया उसके बाद तैमूर ने कहा कि मैं आपको पसंद नहीं करता। मैं आपको मारूंगा और आपका सिर तोड़ दूंगा, तो ये बात मुझे पसंद नहीं आई। ऐसी हरकतों पर हमें अभी से उन्हें समझाना चाहिए वरना धीरे-धीरे वो और जिद्दी हो जाएंगे।' (ये भी पढ़ें: प्रिंस नरूला व पत्नी युविका ने शादी की दूसरी सालगिरह को खास अंदाज में किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो)

तैमूर के करियर को लेकर क्या कहती हैं करीना?

करीना कपूर खान ने बीते दिनों अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में तमाम बातों का खुलासा किया था। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि, क्या तैमूर भी एक फिल्म स्टार ही बनेगा? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा था, ''लोग ऐसा नहीं सोच सकते कि अगर वह फिल्म स्टार हैं तो उनका बेटा भी वही होगा। मुझे लगता है कि सभी को वही मिलता है जो वो डिजर्व करता है और जो उसकी किस्मत में होता है। ऐसा नहीं है कि तैमूर अली खान देश का सबसे बड़ा स्टार बनने वाला है। भले ही वह इस देश में सबसे ज्यादा फोटोज क्लिक किए जाने वाला बच्चा है, जो भी इसकी वजह हो। लेकिन मैं हमेशा यही चाहूंगी कि मेरा बेटा अपने पैरों पर खड़े हो और अपना नाम खुद कमाए। मैं चाहूंगी कि उसे जो बनना है वो बने फिर चाहे वो शेफ हो, पायलट हो, या कुछ भी। मैं बस यही चाहूंगी कि वह खूब आगे बढ़े और खुश रहे और यह जरूरी नहीं कि क्योंकि उसके पैरेंट्स सक्सेसफुल हैं तो वह भी सक्सेसफुल हो। उसे अपनी जिंदगी खुद बनानी होगी। उसके पैरेंट्स इसमें उसकी मदद नहीं करेंगे।'' करीना ने आगे अपने करियर को लेकर कहा, ''मेरे पैरेंट्स ने मेरे करियर में मदद नहीं की। शुरुआत में सभी मुझे करिश्मा कपूर की बहन से जानते थे। मुझे अपनी पहचान खुद बनानी पड़ी। तो ये सब नेपोटिजिम कि ये होगा, वो होगा, तैमूर स्टार बनेगा। अरे हमें भी यह नहीं पता।'' (ये भी पढ़ें: करीना व करिश्मा में कौन है सबसे ज्यादा शरारती? पिता रणधीर कपूर ने किया खुलासा) 

फिल​हाल, तैमूर अभी खेलने मे व्यस्त हैं। तो क्या आप बॉलीवुड में तैमूर को देखने की लिए उत्साहित हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.