इंटरव्यू के बीच तैमूर अली खान को पुचकारते नजर आए सैफ अली खान, यहां देखिए क्यूट तस्वीरें

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें सैफ तैमूर को पुचकारते नजर आ रहे हैं। यहां देखिए तस्वीरें।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

इंटरव्यू के बीच तैमूर अली खान को पुचकारते नजर आए सैफ अली खान, यहां देखिए क्यूट तस्वीरें

स्टार किड्स का बॉलीवुड में हमेशा से ही बोलबाला रहा है। फिल्मों से दूर होने के बावजूद स्टार किड्स के चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। ऐसे में कई बार स्टार किड्स की उम्र कम होने के बाद भी वह सुर्ख़ियों में रहते हैं। कुछ ऐसे ही आलम बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के नन्हे शहजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के भी हैं। मालूम हो, जब से तैमूर का जन्म हुआ है, वो तब से चर्चा का विषय बने हुए हैं। नन्हे तैमूर अब 3 साल के पूरे हो चुके हैं, लेकिन वो अपनी क्यूट हरकतों से पैपराजी और फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इसलिए ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि तैमूर छोटी सी उम्र में ही सुपरस्टार बन गए हैं।

तैमूर का छोटी सी उम्र में सुपरस्टार होना लाजमी भी है क्योंकि वो जिस परिवार से आते हैं, वहां एक से बढ़कर एक एक्टर्स मौजूद हैं। ऐसे में उनका इतना क्यूट होना तो बनता है। वैसे हाल ही में तैमूर तब चर्चा में आए थे, जब उनके पिता यानि सैफ अली खान से ये सवाल पूछा गया था कि तैमूर और इब्राहिम के साथ क्लब या पब जाने पर उनका क्या विचार है और वो बेटों के साथ वहां जाकर क्या करेंगे? इस पर सैफ ने बड़ा ही बेहतरीन जवाब दिया था। सैफ ने कहा था कि तैमूर के साथ तो वो अक्सर ही क्लब जाते हैं और कई बार उन दोनों को एक ही लड़की भी पसंद आ जाती है। ऐसी स्थिति में वो तैमूर को घर भेज देते हैं और खुद वहीं रहते हैं, जबकि इब्राहिम के साथ उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है क्योंकि इब्राहिम अब बड़ा हो गया है। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा की बेटी से मिलने पहुंचीं बॉलीवुड सिंगर ऋचा शर्मा, भतीजी पर यूं लुटाया अपना प्यार)

हालांकि, इस बार अकेले तैमूर अली खान ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल उनकी अब्बा सैफ अली खान के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तैमूर सैफ की गोद में नजर आ रहे हैं। यही नहीं, इस दौरान सैफ बेटे तैमूर पर अपना प्यार लुटाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सैफ के एक इंटरव्यू के दौरान तैमूर भी उनके साथ वहां मौजूद थे। ऐसे में इंटरव्यू से टाइम निकालकर सैफ अपने लाडले बेटे तैमूर को पुचकारते नजर आए।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं, फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी ही पापा-बेटे की जोड़ी होनी चाहिए। वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब सैफ इस तरह से तैमूर को पुचकार रहे हों। सैफ को अक्सर ही तैमूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। वैसे सैफ अपने बच्चों- सारा अली खान (Sara Ali Khan), इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और तैमूर का काफी ध्यान रखते हैं। उन्हें अच्छे से मालूम है कि बच्चों को कैसी परवरिश देनी है। (ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना ने खास अंदाज में किया ताहिरा कश्यप को बर्थडे विश, पोस्ट के जरिए कही दिल की बात)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वैसे सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीती 10 जनवरी को उनकी फिल्म तानाजी 'द अनसंग वॉरियर' रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं, अब सैफ फिल्म जवानी जानेमन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ एक कैसेनोवा आदमी का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सैफ के साथ तब्बू (Tabu) और आलिया फर्नीचरवाला (Alaya Furniturewalla) भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। (ये भी पढ़ें: रघु राम की एक्स-वाइफ सुगंधा गर्ग ने क्लिक की रिदम की पेरेंट्स संग खूबसूरत तस्वीरें, देखिए क्यूट फोटो)

फिलहाल, सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म जवानी जानेमन के लिए हम उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे आपको सैफ अली खान की अपने बच्चों सारा, इब्राहिम और तैमूर के साथ बॉन्डिंग कैसी लगती है, हमें इस बारे में कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.