दिलीप कुमार के निधन की अफवाह पर सायरा बानो हुईं गुस्सा, दिया हेल्थ अपडेट

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के निधन की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिलीप कुमार के निधन की अफवाह पर सायरा बानो हुईं गुस्सा, दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड के लेजेंड्री अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) इन दिनों अस्वस्थ हैं। उन्हें 6 जून 2021 की सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार के निधन की अफवाहें भी तेजी से फैलने लगी हैं। अपने पति के निधन की अफवाह पर एक्ट्रेस सायरा बानो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने एक्टर के सेहत के बारे में जानकारी भी दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

Dilip Kumar, Saira Banu

(ये भी पढ़ें: यामी गौतम की पहली सिंदूर लुक वाली फोटो आई सामने, ग्रीन साड़ी में 'कयामत' लग रहीं एक्ट्रेस)

पहले ये जान लीजिए कि, अभिनेता दिलीप कुमार को 6 जून 2021 की सुबह सांस लेने में परेशानी होने के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। डॉक्टर जलील पार्कर 98 वर्षीय एक्टर का इलाज कर रहे हैं। सायरा बानो ने एक न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “वह अस्वस्थ थे, उन्हें सांस लेने में कुछ समस्या थी इसलिए उन्हें आज खार के एक गैर-कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा क्यों हुआ, यह जानने के लिए आज ब्लड टेस्ट और अन्य जांच की जाएगी। डॉक्टर उनकी हालत पर करीब से नजर रखे हुए हैं।''

Dilip Kumar, Saira Banu

इस बीच दिलीप कुमार के ​निधन की अफवाह पर सायरा बानो ने एक्टर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है कि, ''व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन मत करिए। साब की हालत स्थिर है। शुक्रिया आपने दिल से दुआएं और प्रार्थनाएं कीं। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो दो-तीन दिन में घर पर होंगे। इंशाल्लाह।''

Dilip Kumar, Saira Banu

(ये भी पढ़ें: पारस छाबड़ा से ब्रेकअप के बाद आकांक्षा पुरी अब डेटिंग के लिए हैं तैयार, बताया कैसा चाहिए पार्टनर)

ध्यान रहे कि, कोविड-19 के प्रकोप के बाद से दिलीप कुमार किसी से नहीं मिल रहे हैं। इससे पहले सायरा बानो ने कहा था कि, 'उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है और इसलिए वह बाहरी लोगों के संपर्क से बच रहे हैं।'

Dilip Kumar, Saira Banu

वहीं, एक्टर के करियर की बात करें तो, अपने छह दशक के लंबे करियर में दिलीप कुमार ने करीब 65 फिल्मों में शानदार अभिनय किया है, जिनमें ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘मुगल ए आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘क्रांति’ और ‘कर्मा’ सहित अन्य हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार 1998 में बड़े पर्दे पर फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे। दिलीप कुमार को 1994 में अपने नायाब अभिनय से 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड' दिया गया। यही नहीं, 2015 में उन्हें 'पद्म विभूषण' सम्मान से नवाजा गया।

(ये भी पढ़ें: संजय दत्त ने पापा सुनील दत्त के बर्थडे पर शेयर की थ्रोबैक फोटो, याद में लिखी दिल की बात)

Dilip Kumar

फिलहाल, दिलीप कुमार के निधन की अफवाह सिर्फ अफवाह है। ऐसे में हम यही कामना करते हैं कि, दिलीप कुमार जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.