दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट: एक्टर की तबीयत में काफी सुधार, इस दिन हो सकते हैं डिस्चार्ज

एक्ट्रेस सायरा बानो ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पति दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट बताया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट: एक्टर की तबीयत में काफी सुधार, इस दिन हो सकते हैं डिस्चार्ज

अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) पिछले तीन दिनों से मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें 6 जून 2021 की सुबह सांस लेने में परेशानी होने के चलते अस्पताल जाना पड़ा था। एक्टर की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच माउथसट के फाउंडर फैजल ने ट्वीट करते हुए दिलीप कुमार की हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि, उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Dilip Kumar

पहले ये जान लीजिए कि, 7 जून 2021 को सायरा बानो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिलीप कुमार की हास्पिटल से एक फोटो शेयर की थी। तस्वीर में सफेद सूट और लाल दुपट्टा ओढ़े सायरा बानो, दिलीप कुमार को देख रही हैं। वहीं, आसमानी रंग की शर्ट पहने दिलीप कुमार आंखें बंद किए हुए हैं और वह काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। फोटो पर डेट और समय भी लिखा हुआ है।

Dilip Kumar Saira Banu

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी, निखिल जैन संग अपनी शादी को बताया 'अवैध')

इसके साथ ही, सायरा बानो ने अपने स्टेटमेंट में लिखा था, ''पिछले कुछ दिनों से मेरे प्यारे पति, यूसुफ़ ख़ान, की तबीयत ठीक नहीं है। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस नोट के ज़रिए, मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो उनके लिए दुआ कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। मेरे पति, मेरे कोहिनूर, हम सबके दिलीप कुमार की सेहत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने मुझे आश्वासन दिया है कि, उन्हें जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मैं आपसे गुज़ारिश करती हूं कि, अफ़वाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। मैं आपसे साहब की सेहत के लिए दुआ करने के लिए कह रही हूं, वहीं मैं ऊपर वाले से दुआ करूंगी कि इस पैनडेमिक में आप सबको सेहतमंद रखें। साभार, सायरा बानो खान।''

Saira Banu

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप रूमर्स को हर्षवर्धन कपूर ने किया कंफर्म, कहा 'ये सच है')

अब आइए आपको बताते हैं दिलीप कुमार के हेल्थ की लेटेस्ट अपडेट के बारे में। दरअसल, दिलीप कुमार के ऑफिशियल अकाउंट से 9 जून 2021 को ट्वीट करते हुए माउथसट के फाउंडर फैजल ने ट्वीट करते हुए फैंस को धन्यवाद कहा, साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार की हेल्थ अपडेट भी दी। ट्वीट में लिखा गया है कि, ''अपडेट: आपकी प्रार्थनाओं के लिये धन्यवाद। दिलीप साहब का प्ल्यूरल एस्पिरेशन (फेफड़े से संबंधित कोई समस्या) का सफलता पूर्वक निदान किया गया। मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ. जलील पारकर और डॉ. नितिन गोखले से बात की। उन्हें पूर्णरूप से विश्वास है कि, उन्हें (दिलीप कुमार) को गुरुवार यानी 10 जून 2021 को छुट्टी मिल जाएगी।'' 

Dilip Kumar

फिलहाल, हम यही कामना करते हैं कि, दिलीप कुमार जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटें। 

(फोटो क्रेडिट: ट्विटर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.