दुबई में बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया साक्षी धोनी का जन्मदिन, सामने आईं तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपना 32वां जन्मदिन दुबई में सेलिब्रेट किया है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। तो चलिए देखते हैं वो फोटो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

दुबई में बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया साक्षी धोनी का जन्मदिन, सामने आईं तस्वीरें

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) आज यानी 19 नवंबर 2020 को 32 साल की हो गईं हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश-विदेश से लोग संदेश भेजकर बर्थडे विश कर रहे हैं। तो चलिए आपको साक्षी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।

दरअसल, इस साल 'आईपीएल-2020' में महेंद्र सिंह धोनी की टीम 'चेन्नई सुपरकिंग्स' प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद उनकी टीम यूएई से स्वदेश लौट आई। खुद कप्तान धोनी भी अपने घर रांची चले आए थे। हालांकि, इसके बाद वो नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन अब वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी व बेटी जीवा धोनी संग दुबई में फुरसत के पल बिता रहे हैं। ऐसे में इस बार साक्षी का जन्मदिन भी दुबई में ही सेलिब्रेट किया गया। (ये भी पढ़ें: बेहद आलीशान और खूबसूरत है शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर, यहां देखें अंदर की तस्वीरें)

Sakshi Singh Dhoni Birthday Bash

साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर केक कटिंग सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें साक्षी अपने दोस्त कबीर बहिया को केक खिला रही हैं और उनके बगल में उनकी बेटी जीवा धोनी भी खड़ी हैं और वो इस नजारे को बड़े ही ध्यान से देख रही हैं। इसके अलावा बर्थडे की एक अन्य फोटो को भी आप नीचे देख सकते हैं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी, जीवा, कबीर समेत कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। 

Sakshi Singh Dhoni and Ziva Dhoni

Sakshi Singh Dhoni and Ziva Dhoni

तो इसलिए पहुंचे दुबई?

'आईपीएल-2020' इस साल यूएई में खेला गया था, जिसकी वजह से महेंद्र सिंह धोनी व उनकी टीम 'चेन्नई सुपरकिंग्स' को भी यूएई में लंबा समय बिताना पड़ा था। वहीं, बीसीसीआई ने फैमिली को टूर पर अपने संग ले जाने के लिए सभी 8 टीमों को एसओपी दिया था। जिसके तहत कौन सी टीम अपनी फैमिली को अपने साथ यूएई ले जा सकती है या फिर कौन सी नहीं ले जा सकती, ये सब फैसला खुद फ्रेंचाइजी को करना था। इसके बाद ज्यादातर टीमों को फैमिली को साथ ले जाने पर पाबंदी थी, जिसमें से एक चेन्नई की टीम भी थी, जिसके चलते साक्षी और जीवा भारत में ही थे। लेकिन धोनी अपनी पत्नी का जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए उन्हें दुबई लेकर गए हुए हैं। (ये भी पढ़ें: 'अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस' पर टीना अंबानी ने शेयर की पति-बेटों की तस्वीरें, पुरुषों को बताया चट्टान)

Sakshi Singh Dhoni and Mahendra Singh Dhoni

दुबई से मां-बेटी शेयर कर रहे हैं फोटोज व वीडियो

धोनी फैमिली दुबई में काफी एंजॉय कर रही है, और इसका सबूत है साक्षी और जीवा द्वारा शेयर की गई फोटोज व वीडियो। 17 नवंबर 2020 को साक्षी ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी जीवा की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में हम जीवा को समुद्र के किनारे सूर्यास्त का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। ये तस्वीर खुद जीवा की मम्मी साक्षी ने क्लिक की थी।

यही नहीं जीवा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी कुछ फोटोज व वीडियो शेयर किए गए थे, जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। जहां एक वीडियो में एक शख्स ने हाथों में कुछ पकड़ा हुआ है, और जीवा उसे हिलाने को कह रही हैं, तो वहीं बात अगर अन्य फोटोज की करें तो जीवा को समुद्र के किनारे देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में वो सनसेट का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं, और इन फोटोज में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। (ये भी पढें: मामी टीना अंबानी ने शेयर की भांजे अर्जुन कोठारी और उनकी पत्नी आनंदिता की शादी की अनदेखी फोटो)

इससे पहले 14 नवंबर 2020 को जीवा के अकाउंट से उनकी कुछ वीडियो व फोटोज शेयर की गई थीं, जिसमें वो पीले कलर का शरारा पहने हुए देखी जा सकती हैं। किसी फोटो में वो प्यारे अंदाज में खड़ी हैं, तो किसी तस्वीर में वो जमीन पर लेटकर पोज दे रही हैं। इनके अलावा वो अलग-अलग तरह के डांस स्टेप भी करती हुई साफ देखी जा सकती हैं। 

फिलहाल, एमएस धोनी, साक्षी और जीवा दुबई में काफी एंजॉय कर रहे हैं। हम भी साक्षी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको साक्षी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.