प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच दिखीं साक्षी धोनी, पति MS धोनी और दोस्तों संग बर्थडे मनाती आईं नजर

अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट के बीच साक्षी सिंह धोनी ने अपना पहला जन्मदिन अपने पति एमएस धोनी और उनके दोस्तों के साथ मनाया। इसका एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच दिखीं साक्षी धोनी, पति MS धोनी और दोस्तों संग बर्थडे मनाती आईं नजर

काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) एक साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। जबकि, माही और साक्षी की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। हम स्टार जोड़ी की पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अफवाहों के बीच, साक्षी सिंह धोनी आज यानी 19 नवंबर 2021 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन से साक्षी का एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Dhoni Sakshi

पहले तो ये जान लीजिए कि, 15 अक्टूबर 2021 की रात को 'कोलकाता नाइट राइडर्स' को हराकर 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी इस जीत का जश्न मनाने के लिए उनकी जीत के बाद मैदान पर उनके साथ शामिल हुए थे। इसकी एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें धोनी की पत्नी और बेटी उनके गले लगी हुई थीं। इस फोटो के सामने आने के बाद यह अनुमान लगाया गया था कि, 'साक्षी गर्भवती हैं।' विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने पुष्टि की थी कि, साक्षी उस समय चार महीने की गर्भवती थीं और कपल 2022 में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

MS Dhoni And Suresh Rain With Their Families

(ये भी पढ़ें- MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

वहीं, 19 नवंबर 2021 को साक्षी सिंह धोनी ने अपने 33वें बर्थडे के मौके पर पति महेंद्र सिंह धोनी और कुछ दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने दोस्त की पोस्ट को दोबारा शेयर किया, जहां उन्हें अपने पति के साथ केक काटते हुए पीले रंग की ढीली ड्रेस पहने देखा जा सकता है। साक्षी के ढीले-ढाले आउटफिट ने उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों की अप्रत्यक्ष रूप में पुष्टि कर दी है। यहां देखें वो वीडियो।

Sakshi Singh Dhoni

साक्षी सिंह धोनी ने अपने 32वें बर्थडे पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे बैश की एक झलक पोस्ट की थी। साक्षी ने अपना खास दिन दोस्त कबीर बहिया के साथ मनाया था और उनके विशाल केक ने हमारा ध्यान खींचा था। साक्षी द्वारा अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की गई एक तस्वीर में उन्हें कबीर को जन्मदिन का केक खिलाते हुए देखा जा सकता है और जीवा सुनहरे और काले गुब्बारों के बैकग्राउंड में उनके साथ खड़ी थीं। बैश की थीम से मैच करते हुए साक्षी एक शानदार आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Sakshi Singh Dhoni and Ziva Dhoni

Sakshi Singh Dhoni and Ziva Dhoni

(ये भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल)

ध्यान रहे कि, एमएस धोनी और साक्षी धोनी ने 6 फरवरी 2015 को अपने पहली बच्ची जीवा सिंह धोनी का स्वागत किया था।

MS Dhoni and family

फिलहाल, हम भी साक्षी धोनी को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो सेलिब्रेशन का ये वीडियो देखकर आप साक्षी की प्रेग्नेंसी के बारे में क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.