IPL 2021: एमएस धोनी के आखिरी शॉट पर भावुक हुईं वाइफ साक्षी, बेटी जीवा को कसकर लगाया गले

महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में आईपीएल मैच में जैसे ही विनिंग शॉट लगाया, उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भावुक होकर बेटी जीवा को गले लगा लिया। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

IPL 2021: एमएस धोनी के आखिरी शॉट पर भावुक हुईं वाइफ साक्षी, बेटी जीवा को कसकर लगाया गले

'इंडियन प्रीमियर लीग' (IPL) 2021 इन दिनों दुबई में खेला जा रहा है। 10 अक्टूबर 2021 को खेले गए मैच में 'दिल्ली कैपिटल्स' के खिलाफ 'चेन्नई सुपरकिंग्स' के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने धुआंधार पारी खेलकर आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई। इस मैच को देखने के लिए धोनी की वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) व बेटी जीवा (Ziva) भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं। जैसे ही, धोनी ने विनिंग शॉट लगाया उनकी पत्नी साक्षी ने खुश होकर बेटी जीवा को कसकर गले लगा लिया। आइए आपको दिखाते हैं उस मोमेंट का वीडियो।

Dhoni

(ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल)

पहले तो ये जान लीजिए कि, 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 'दिल्ली कैपिटल्स' की टीम ने पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की हाफ सेंचुरी की मदद से पांच विकेट पर 172 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। इसके जवाब में चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा (63) ने अच्छी पारी खेलीं। अंत में धोनी ने अपने बल्ले के दम पर सिर्फ छह गेंद पर 18 रन बटोरकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही 'चेन्नई सुपर किंग्स' 9वीं बार आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पहुंची है।

IPL 2021

(ये भी पढ़ें: MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

धोनी जब मैदान पर उतरे तो, चेन्नई की टीम काफी मुश्किल में थी। चेन्नई को जीत के लिए 11 गेंद पर 24 रन की जरूरत थी। इस बीच दो विकेट भी गिरे। लेकिन जब माही ने अपना पुराना रूप दिखाया, तो लोग हैरान हो गए। माही ने इन 11 गेदों के बीच एक छक्के और तीन चौके लगाए, और दो गेंद रहते ही मैच को जीत लिया। इस दौरान धोनी ने जैसे ही चौके के साथ विनिंग शॉट लगाया, दर्शक दीर्घा में मौजूद उनकी पत्नी साक्षी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाईं और भावुक हो गईं। इस दौरान उनकी बेटी जीवा भी हाथ जोड़कर अपने पिता के लिए प्रार्थना कर रही थीं। जीत मिलने के बाद साक्षी ने बेटी जीवा को कसकर गले लगा लिया। इस भावुक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां देखें उस पल का वीडियो।

ऐसा पहली बार नहीं है जब, साक्षी ने अपने पति को चीयरअप किया हो। इसके पहले भी वह कई बार ऐसा करती नजर आ चुकी हैं। आइए अब एक नजर धोनी की पर्सनल लाइफ पर डाल लेते हैं। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई है। धोनी अक्सर अपनी फैमिली के साथ नजर आते हैं। वहीं, साक्षी अपनी बेटी व पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जीवा भी उन पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलाइंग लाखों में है।

ms dhoni family

(ये भी पढ़ें: 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)

फिलहाल, आपको साक्षी का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.