पत्नी साक्षी को सता रही है महेंद्र सिंह धोनी की याद, फोटो शेयर कर जाहिर किया प्यार

इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल-2020 के लिए यूएई दौरे पर हैं। इस बीच उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

पत्नी साक्षी को सता रही है महेंद्र सिंह धोनी की याद, फोटो शेयर कर जाहिर किया प्यार

कोरोना वायरस महामारी के कारण देर से ही सही, लेकिन आईपीएल-2020 (IPL-2020) की शुरुआत 19 सितंबर 2020 से यूएई में हो चुकी है। जहां हर दिन एक के बाद एक कई कड़ी टक्कर वाले मैच देखने को मिल रहे हैं। 'मुंबई इंडियस' टीम को छोड़कर बाकी किसी भी टीम के खिलाड़ी अपनी वाइफ को लेकर यूएई नहीं गए हैं। ऐसे में पत्नियों को पति की याद आना स्वाभाविक है, और ऐसी ही याद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) को भी सता रही है। 

लंबे समय बाद महेंद्र सिंह धोनी ने की जीत से वापसी, तो पत्नी साक्षी ने शेयर की ये खास फोटो

दरअसल, 'इंडियन प्रीमियर लीग-2020' के लिए महेंद्र सिंह धोनी यूएई में हैं और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भारत में हैं। ऐसे में साक्षी को अपने पति माही की खूब याद सता रही है, और ऐसा हम नहीं बल्कि साक्षी द्वारा शेयर की गई तस्वीर कह रही है। साक्षी ने 22 सितंबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें माही मैच के दौरान एंकर के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। साक्षी ने इस तस्वीर पर दिल का इमोजी भी बनाया है। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि साक्षी को धोनी की याद सता रही है।

इससे पहले 19 सितंबर 2020 को आईपीएल-2020 का पहला मैच 'मुंबई इंडियस' और 'चेन्नई सुपरकिंग्स' टीम के बीच में खेला गया था। जहां लंबे इंतजार के बाद महेंद्र सिंह धोनी को बतौर खिलाड़ी मैदान पर देखा गया था। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ये लंबा इंतजार उस वक्त खत्म हो गया, जब माही टॉस के लिए मैदान पर उतरे थे। उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी और उनकी इसी फोटो को उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया था। साक्षी ने इस पोस्ट को आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को भी टैग किया था। (ये भी पढ़ें: मंसूर अली खान पटौदी की 9वीं पुण्यतिथि पर बेटी सोहा व बहू करीना ने किया याद, शेयर की ये थ्रोबैक फोटो)

लंबे समय बाद उतरे थे माही मैदान में

19 सितंबर 2020 को आईपीएल-2020 के अपने पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी को बतौर खिलाड़ी मैदान पर 437 दिनों बाद खेलते हुए देखा गया था। इससे पहले माही ने आखिरी बार 9 जुलाई 2019 को वर्ल्ड कप-2019 (इंग्लैंड में) में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेला था, जहां वो रन आउट हो गए थे। इसके बाद से उन्होंने कोई लीग नहीं खेली थी, ऐसे में फैंस को उस पल का बेसब्री से इंतजार था कि आखिर माही मैदान पर कब उतरेंगे?

क्यों नहीं जा पाई साक्षी यूएई

जहां एक तरफ आईपीएल टूर्नामेंट खेलने के लिए धोनी यूएई दौरे पर गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा भारत में ही हैं और वो कोरोना वायरस महामारी की वजह से यूएई नहीं जा पाए। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मां-बेटी आईपीएल के बीच में यूएई जा सकती हैं। (ये भी पढ़ें: 7 महीने की पूरी हुई शिल्पा शेट्टी की बिटिया रानी समीशा, एक्ट्रेस ने शेयर की ये यादगार फोटो)

क्या है पत्नियों को ले जाने का नियम?

बीसीसीआई के नियमों की मानें तो जब भी भारतीय टीम विदेश में खेलने के लिए जाती है या फिर देश के अंदर एक राज्य से दूसरे राज्य में खेलने जाती है, तो प्रत्येक खिलाड़ी अपनी पत्नियों और बच्चों को अपने साथ उस टूर पर ले जा सकता है। लेकिन, इस बार कोरोना वायरस के डर से खिलाड़ी अपनी फैमिली को यूएई साथ लेकर नहीं गए हैं। (ये भी पढ़ें: अपारशक्ति खुराना ने शेयर की पत्नी आकृति व भतीजी की फोटो, केक बनाने की चल रही है तैयारी)

फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-2020 के लिए यूएई में हैं, और साक्षी व जीवा दोनों इंडिया में ही हैं, और वो इस बार टीवी पर ही मैच देख रहे हैं। तो आपको साक्षी द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Cover and Images Courtesy: MS DhoniSakshi Singh Dhoni )
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.