पापा महेंद्र सिंह धोनी को प्यार करती नजर आईं बेटी जीवा, साक्षी धोनी ने शेयर की प्यारी फोटो

हाल ही में, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने पति और बेटी जीवा सिंह दोनी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैंस अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। आइए देखते हैं वो फोटो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पापा महेंद्र सिंह धोनी को प्यार करती नजर आईं बेटी जीवा, साक्षी धोनी ने शेयर की प्यारी फोटो

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों अपनी लेडीलव साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) के साथ पहाड़ों पर छुट्टियां बिता रहे हैं, जिसकी झलकियां अक्सर स्टार वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, साक्षी ने अपने पति महेंद्र और लाडली जीवा की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैंस अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। आइए देखते हैं वो फोटो।

MS Dhoni With Sakshi Dhoni

पहले ये जान लीजिए कि, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने लंबे समय तक एक-दूसरे को गुपचुप डेट करने के बाद जुलाई 2010 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद महेंद्र और साक्षी की जिंदगी में उनकी प्यारी बेटी जीवा धोनी ने जन्म लिया। जीवा अपने नादान एक्शंस की वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल होती हैं।

(ये भी पढ़ें- 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)

MS Dhoni With Wife Sakshi And Daughter Zive

अब आपको दिखाते हैं पिता-बेटी को वो प्यारी तस्वीर। दरअसल, साक्षी धोनी ने अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की है, जिसमें नन्ही जीवा अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं, कैसे जीवा ने अपने लविंग डैडी को हग कर रखा है और उनके पीछे का नैचुरल बैकग्राउंड उनकी फोटो में और चार-चांद लगा रहा है। लुक की बात करें तो, ब्लू टी-शर्ट के साथ लोअर में महेंद्र सिंह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, जीवा येलो आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही हैं।

MS Dhoni With His Daughter Ziva

इसके अलावा, साक्षी ने जीवा के हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें लाडली अपने प्यारे दोस्त पर अपना प्यार न्योछावर करती हुई नजर आ रही हैं।

कुछ दिन पहले, साक्षी ने जीवा के ही इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाडली जीवा के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में जीवा और धोनी को एक-दूसरे को हग करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों का एक-दूसरे के लिए असीम प्यार साफ नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में पिता-बेटी आसमान की ओर देख रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

MS Dhoni With Ziva

MS Dhoni With Daughter Ziva

फिलहाल, ये तो साफ है कि, जीवा धोनी अपने पापा महेंद्र सिंह धोनी के बहुत ज्यादा क्लोज हैं। तो आपको उनकी ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- जीवा धोनी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.