साक्षी धोनी ने दिखाई अपनी हैप्पी फैमिली की झलक, खूबसूरत पेंटिंग जीत लेगी आपका दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी प्यारी फैमिली को दिखाया गया है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

साक्षी धोनी ने दिखाई अपनी हैप्पी फैमिली की झलक, खूबसूरत पेंटिंग जीत लेगी आपका दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वाइफ साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने लविंग हसबैंड महेंद्र सिंह धोनी और प्यारी बेटी जीवा धोनी संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में, साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी हैप्पी फैमिली की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

sakshi

धोनी और साक्षी की क्यूट लव स्टोरी

पहले हम महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की क्यूट लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। जब साक्षी कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में साल 2008 में बतौर ट्रेनी काम कर रही थीं, उस वक्त कोलकाता के ईडन-गार्डन में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच था। तभी साक्षी की मुलाकात धोनी से हुई थी। धोनी पहली नजर में ही साक्षी पर अपना दिल हार गए थे और उन्होंने सबसे पहले अपनी लेडीलव साक्षी को कॉल किया था। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और साल 2010 में साक्षी हमेशा के लिए महेंद्र सिंह धोनी की हो गईं। शादी के पांच साल बाद 06 फरवरी 2015 को दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। वहीं, अब कपल अक्सर अपनी लाडली बेटी संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करता रहता है। 

(ये भी पढ़ें: इंगेजमेंट सेरेमनी में इमोशनल हो गए थे संकेत भोसले, आंसू पोंछती दिखीं सुगंधा मिश्रा)

dhoni

आइए अब आपको साक्षी का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, साक्षी धोनी ने 1 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत पेंटिंग की तस्वीर शेयर की है, जो उनके परिवार की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, एक छोटे से घोंसले में धोनी की क्यूट फैमिली को दिखाया गया है, जो एक साथ बैठे हुए हैं। तस्वीर में उनके चारों डॉग भी हैं, जिससे धोनी की फैमिली कंप्लीट नजर आ रही है। इस पेंटिंग की खास बात ये है कि, इसमें सबसे आगे धोनी का बैट और बॉल दिखाया गया है, जिससे क्रिकेटर की पहचान है और लास्ट में उनकी बाइक भी बनाई गई है, जो उनकी फेवरेट है। इस पेंटिंग पर ‘धोनी साक्षी’ लिखा हुआ है और दोनों के नाम के बीच में एक हार्ट की इमोजी भी बनाई गई है। साक्षी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान ने स्नेहा शुक्ला संग रचाई शादी, इंटरव्यू में बताई अपनी लव स्टोरी)

dhoni family

इस तस्वीर के साथ साक्षी ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। साक्षी ने लिखा है, ‘मैं इसे परफेक्ट पिक्चर कहूंगी।’ साक्षी ने इस खूबसूरत पेंटिंग का क्रेडिट Vedarani को दिया है, जो एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट हैं।

(ये भी पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की 2' फेम एरिका फर्नांडिस संग रिलेशनशिप पर पार्थ समथान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात)

ms dhoni

साक्षी ने शेयर की थीं पति धोनी संग तस्वीरें

इससे पहले, साक्षी धोनी ने 10 जनवरी 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने लविंग हसबैंड महेंद्र सिंह धोनी के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली फोटो दोनों की शादी से पहले साल 2008 की है। इस फोटो में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। दूसरी फोटो में साक्षी अपने प्यारे पति को अपनी बाहों में समेटे हुए नजर आ रही हैं तो वहीं, एमएस धोनी अपनी वाइफ के सिर पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। साक्षी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। इन तस्वीरों के साथ साक्षी ने कैप्शन में लिखा था, ‘2008 ..... और इतने वर्षों बाद!  #flashback #timeaftertime।' इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई थी।

dhoni and sakshi

sakshi

फिलहाल, धोनी इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से साक्षी धोनी अपने लविंग हसबैंड को चीयर करती नजर नहीं आ रही हैं। तो आपको साक्षी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।   

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.